ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Sociology (TUKU-01) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-sociology/
प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता
UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Sociology (TUKU-01)
पेपर के 120 में से 119 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83
प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता की हर सूचना उसी दिन।
119 में से 109 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।
General Studies
1. किसी महासागर का अत्यधिक खारा जल प्रकृति में शुद्ध पानी में परिवर्तित हो जाता है
- (a) क्लोरीन मिलाने से
- (b) जल चक्र के द्वारा
- (c) जल कल विभाग द्वारा
- (d) उबालने के द्वारा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
2. यदि 18 फरवरी, 2005 को शुक्रवार पड़ता है, तो 18 फरवरी 2007 को कौन-सा दिन होगा?
- (a) सोमवार
- (b) मंगलवार
- (c) बुधवार
- (d) रविवार
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
3. सिंधु घाटी सभ्यता की जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली का प्रमाण निम्नलिखित में से किस स्थल से प्राप्त हुए थे?
- (a) लोथल
- (b) भिर्राणा
- (c) राखीगढ़ी
- (d) धौलावीरा
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
4. संविधान के अनुच्छेद 371A किस राज्य के विशेष दर्जे से सम्बंधित है?
- (a) नागालैंड
- (b) असम
- (c) मणिपुर
- (d) सिक्किम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
5. वातावरण में किसके उपस्थिति के कारण स्मोग बनता है?
- (a) ऑक्सीजन एवं नाईट्रोजन
- (b) ओज़ोन एवं नाईट्रोजन
- (c) ऑक्सीजन एवं ओज़ोन
- (d) नाईट्रोजन और सल्फर के ऑक्साईड
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
6. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथात्मक पुस्तक का शीर्षक क्या है?
- (a) अग्निपथ
- (b) परिवर्तन की ज्योति
- (c) बाल श्रम के विरुद्ध संघर्ष
- (d) दियासलाई
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
7. जैविक कृषि आन्दोलनों का अन्तर्राष्ट्रीय महासंघ मुख्यालय स्थित है
- (a) जर्मनी
- (b) जापान
- (c) चीन
- (d) भारत
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
8. निम्नलिखित में से किसका दायरा व्यापक है?
- (a) आन्तरिक जाँच
- (b) आन्तरिक लेखा परीक्षा
- (c) गुणवत्ता नियंत्रण
- (d) आन्तरिक नियंत्रण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
9. 'विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2025' के अनुसार विश्व का सबसे प्रसन्न देश निम्नलिखित में से कौन-सा है?
- (a) इटली
- (b) न्यूजीलैंड
- (c) फिनलैंड
- (d) अमेरिका
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
10. एक वस्तु का मूल्य पहले 20% बढ़ाया जाता है, तथा बिक्री की कमी के कारण बाद में मूल्य को 25% घटा दिया जाता है। वस्तु के अंतिम मूल्य में शुद्ध प्रतिशत परिवर्तन है
- (a) 5% की वृद्धि
- (b) 10% की वृद्धि
- (c) 10% की कमी
- (d) 5% की कमी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
11. मद्रास का गवर्नर रहते हुए निम्न में से किसने सैनिकों के माथे पर जातीय चिह्न लगाने तथा कान में बालियाँ पहनने से मना कर दिया था?
- (a) लॉर्ड वैलेजली
- (b) विलियम बेंटिंक
- (c) लॉर्ड डलहौजी
- (d) लॉर्ड हेस्टिंग्स
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
12. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर अलकनन्दा और भागीरथी नदियों का संगम स्थल है?
- (a) कर्णप्रयाग
- (b) देवप्रयाग
- (c) रुद्रप्रयाग
- (d) विष्णुप्रयाग
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
13. वह विकल्प चुनिये जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार सम्बंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से सम्बंधित है। 5 : 150:: 8:?
- (a) 576
- (b) 262
- (c) 186
- (d) 864
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
14. हर्षवर्धन के समय में उत्तर प्रदेश में किस नगर को 'नगर महोदय श्री' के नाम से जाना जाता था?
- (a) वत्स
- (b) कोशल
- (c) कनौज
- (d) काशी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
15. 'आपरेशन फ्लड' कार्यक्रम सम्बंधित है
- (a) वर्गीज कुरियन
- (b) बिरसा मुंडा
- (c) विजय सिंह
- (d) विनोबा भावे
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
16. भारत में पहली सूती मिल कब स्थापित हुई?
- (a) 1851 ई.
- (b) 1825 ई.
- (c) 1798 ई.
- (d) 1861 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
17. निम्न में से किस गैस के रिसाव से सन् 1984 में भोपाल गैस त्रासदी हो गयी थी?
- (a) अमोनिया
- (b) मिथाइल आईसोसाइनेट
- (c) नाईट्रोजन ऑक्साईड
- (d) कार्बन मोनोऑक्साईड
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
18. जाड़े के प्रारंभ में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में वर्षा किस कारण होती है?
- (a) उत्तर पूर्वी मानसून
- (b) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात
- (c) स्थानीय वायु संचरण
- (d) दक्षिण पश्चिम मानसून
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
19. इनमें से कौन-सी गतिविधियाँ उद्योग की है?
- (a) बैंकिंग संस्थान
- (b) परिवहन कम्पनियाँ
- (c) बीमा व्यवसाय
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
20. एक 100 मीटर की दौड़ में A, B को 25 मीटर से हराता है और B, C को 4 मीटर से हराता है, उसी दौड़ में A, C को हरा सकता है
- (a) 26 मीटर से
- (b) 28 मीटर से
- (c) 29 मीटर से
- (d) 21 मीटर से
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
21. निम्न में से किसने महाराजा रणजीत सिंह को कोह-ए-नूर हीरा भेंट किया था?
- (a) दोस्त मुहमद
- (b) शाह महमूद
- (c) शाह शुजा
- (d) फतेह खाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
22. मोटे अनाज में निम्न में से कौन-सा अनाज समूह सम्मिलित है?
- (a) ज्वार, बाजरा, रागी
- (b) मक्का, बाजरा, चावल
- (c) दाल, जई, गेहूँ
- (d) चावल, गेहूँ, ज्वार
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
23. What majority is required in Parliament for the creation of new States in India?
- (a) A two-third majority
- (b) A two-third majority and the support of half of the States
- (c) Support from the State from which new State is being created, with two-third majority
- (d) Simple majority
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
24. Genetic disorder is
- (a) Typhoid
- (b) Neurosis
- (c) Colour blindness
- (d) Polio
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
25. माननीय उच्चतम न्यायालय ने किस केस में यह घोषित किया है कि "पंथनिरपेक्षता" भारतीय संविधान का आधारभूत ढाँचा है?
- (a) एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया
- (b) गोपालन बनाम मद्रास राज्य
- (c) शंकरी प्रसाद बनाम भारतीय संघ
- (d) अहमद खान बनाम शाह बानो प्रकरण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
26. जैविक खेती के तहत भूमि क्षेत्रफल के संदर्भ में कौन-सा देश सबसे आगे है?
- (a) आस्ट्रेलिया
- (b) जर्मनी
- (c) चीन
- (d) भारत
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
27. किस संगीतकार को 'बिहारी बुलबुल' की उपाधि दी गयी?
- (a) जैन-उल-अबिदीन
- (b) चिन्तामणि
- (c) बैजू बावरा
- (d) विद्यापति
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
28. Mahogany tree is mainly found in which one of the following vegetation region?
- (a) Mountain forest
- (b) Tropical deciduous forest
- (c) Tropical rain forest
- (d) None of the above
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
29. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के पहले आधे भाग को उल्टे क्रम में लिखा जाये तो दाएँ से 15 वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
- (a) C
- (b) B
- (c) A
- (d) D
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
30. Which of the following scripture mentions immortality, but not liberation?
- (a) Rigveda
- (b) Upanishdas
- (c) Angutter Nikaya
- (d) Agam
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
31. अवध में 'एका' आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था?
- (a) सहजानंद
- (b) शिव वर्मा
- (c) कुन्दन लाल
- (d) मदारी पासी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
32. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'शून्य गरीबी अभियान' कब शुरू किया गया था?
- (a) 02 अक्टूबर 2023
- (b) 15 अगस्त 2024
- (c) 02 अक्टूबर 2024
- (d) 15 अगस्त 2022
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
33. संत सिद्धि चंद्र जैन को किसने 'नादिरे-जमां' की उपाधि दी?
- (a) जहाँगीर
- (b) शाहजहाँ
- (c) हुमायूँ
- (d) अकबर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
34. Which of the following is NOT part of 'four stage' disaster management approach?
- (a) Mitigation
- (b) Preparation
- (c) Recovery
- (d) Alertness
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
35. अपनी सामान्य चाल से 3/5 की चाल से चलने पर किसी आदमी को 20 मिनट की देर हो जाती है। यदि वह अपनी सामान्य चाल से चले तो उसे कितना सामान्य समय लगेगा?
- (a) 30 मिनट
- (b) 35 मिनट
- (c) 40 मिनट
- (d) 25 मिनट
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
36. प्राथमिक पूँजी बाजार में
- (a) जनता को पूँजी जारी करते हैं
- (b) दीर्घकालिक वित्तीय संस्थानों से धन जुटाया जाता है
- (c) वाणिज्यिक बैंकों से धन जुटाया जाता है
- (d) अंशों का क्रय और विक्रय किया जाता है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
37. हाल ही में केंद्रीय मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में एक स्वदेशी AI आधारित मल्टीमॉडल, लार्ज लैंग्वेज मॉडल लॉन्च किया, जिसका नाम है
- (a) भाषा सेतु
- (b) भारत ए.आई.
- (c) स्वदेशी एल.एल.एम.
- (d) भारत जेन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
38. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रति हजार पुरुषों पर उत्तर प्रदेश में कितनी स्त्रियाँ हैं?
- (a) 943
- (b) 933
- (c) 912
- (d) 898
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
39. बन्दूक की गोली छोड़ते हैं, तो पीछे की ओर झटका लगता है, उदाहरण है
- (a) न्यूटन की गति के तृतीय नियम का
- (b) न्यूटन की गति के प्रथम नियम का
- (c) न्यूटन की गति के द्वितीय नियम का
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
40. जैव विविधता के नुकसान का प्राथमिक कारण निम्न में से कौन है?
- (a) आवास का विनाश और विखंडन
- (b) विदेशी प्रजातियों का आगमन
- (c) कृषि विस्तार
- (d) प्रदूषण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
Sociology
41. नृजाति पद्धतिशास्त्र की अध्ययन पद्धतियों का सही मिलान कीजिए। सूची-I (अध्ययन पद्धति) - सूची-II (अवधारणा) A. अवलोकन पद्धति - 1. अनुभवों का महत्व B. अनुभवजन्य पद्धति - 2. अनुभाविकता का समर्थन C. प्रलेखीय पद्धति - 3. सामाजिक वास्तविकता की परिवर्तनशीलता D. प्रयोगात्मक पद्धति - 4. एकत्रित तथ्यों में एक तथ्य दूसरे तथ्य की व्याख्या
- (a) 2 1 4 3
- (b) 4 2 1 3
- (c) 3 2 4 1
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
42. Which one of the following pairs (Exponent-Theory) is NOT correctly matched?
- (a) G. S. Ghurye - Brahmanical theory of caste
- (b) J. H. Hutton - Religious theory of caste
- (c) H. H. Risley - Racial theory of caste
- (d) J. C. Nesfield - Occupation theory of caste
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
43. जी. एस. घुर्ये की निम्नलिखित पुस्तकों को उनके प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही क्रम में लगाइए, सबसे पुराने से सबसे नए तक। I. कास्ट एंड रेस इन इंडिया II. आई एंड अदर एक्सप्लोरेशन्स III. इंडियन साधु IV. फैमिली एंड किन इन इंडो-यूरोपियन कल्चर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) IV, I, III, II
- (b) III, I, IV, II
- (c) IV, I, II, III
- (d) I, II, IV, III
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
44. निम्नलिखित डेटा प्रसंस्करण के चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें। 1. संपादन 2. सारणीकरण 3. व्याख्या 4. कोडिंग
- (a) 1, 2, 4, 3
- (b) 1, 4, 2, 3
- (c) 4, 3, 2, 1
- (d) 1, 2, 3, 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
45. कार्ल मार्क्स से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही उत्तर दें। 1. जो श्रमिक अपनी श्रम शक्ति बेचते है और अपने स्वयं के उत्पादन के साधनों के मालिक होते है, वे सर्वहारा वर्ग के सदस्य होते हैं। 2. जो लोग मजदूरी का भुगतान करते है, वे पूँजीपति होते हैं। पूँजीपति वे होते हैं जो उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए:
- (a) दोनों 1 एवं 2
- (b) केवल 2
- (c) न तो 1 और न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
46. नीचे दिये गये दो कथनों जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): आधुनिक भारत में संयुक्त परिवारों का तेजी से विघटन हो रहा है। कारण (R): कृषक अर्थव्यवस्था से औद्योगिक अर्थव्यवस्था में संक्रमण इस विघटन के लिए उत्तरदायी है। नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या करता है
- (b) (A) सत्य है किन्तु (R) गलत है
- (c) (A) गलत है किन्तु (R) सही है
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
47. केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापन (औसत, माध्यिका और बहुलक) किससे संबंधित है?
- (a) किसी वस्तु के उच्चतम और निम्नतम मान
- (b) सांख्यिकीय औसत
- (c) दोनों (a) और (b)
- (d) न तो (a) न ही (b)
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
48. Which of the following pairs is NOT correctly matched?
- (a) S. C. Dube - Indian Society
- (b) M. N. Srinivas - Bondo Highlander
- (c) Radha Kamal Mukherjee - The Social Structure of Values
- (d) G. S. Ghurye - God and Men
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
49. "संस्कृतीकरण" शब्द एम. एन. श्रीनिवास द्वारा अपनी किस पुस्तक में गाढ़ा गया है?
- (a) आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन
- (b) दक्षिण भारत के कुर्गों में धर्म एवं समाज
- (c) दी रिमेम्बर्ड विलेज
- (d) भारत में जाति एवं अन्य निबंध
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
50. किसी समाज में निर्धनता के मूल्यांकन के लिए निम्नांकित में से कौन-सा मापदण्ड सही नहीं है?
- (a) औद्योगीकरण का स्तर
- (b) वस्तुओं की कीमत
- (c) समाज में रहन-सहन का स्तर
- (d) प्रतिव्यक्ति आय
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
51. दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करते हुए सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये। सूची-I (पुस्तक) - सूची-II (लेखक) A. प्रत्यक्षवादी दर्शन - 1. मैक्स वेबर B. दर्शनशास्त्र की दरिद्रता - 2. स्पेंसर C. अर्थव्यवस्था एवं समाज - 3. कार्ल मार्क्स D. प्रथम सिद्धान्त - 4. ऑगस्त कॉम्टे
- (a) 3 4 2 1
- (b) 4 3 1 2
- (c) 4 2 1 3
- (d) 2 1 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
52. निम्नलिखित का बढ़ते जटिलता के अनुसार सही अनुक्रम बताइए।
- (a) एकत्रीकरण, चारागाही, आखेट, औद्योगिक तथा उत्तर औद्योगिक समाज
- (b) आखेट, चारागाही, कृषक, औद्योगिक तथा उत्तर औद्योगिक समाज
- (c) कृषक, एकत्रीकरण, आखेट, बागवानी, औद्योगिक तथा उत्तर औद्योगिक समाज
- (d) आखेट, एकत्रीकरण, कृषक, चारागाही, औद्योगिक तथा उत्तर औद्योगिक समाज
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
53. भारत में "माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम" कब पारित किया गया?
- (a) 2008
- (b) 2007
- (c) 2011
- (d) 2001
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
54. मैक्स वेबर के अनुसार सामाजिक क्रिया का प्रमुख तत्व क्या है?
- (a) सामाजिक वर्ग
- (b) व्यक्ति के अर्थ एवं उद्देश्य
- (c) सांस्कृतिक परम्परायें
- (d) आर्थिक परिस्थितियाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
55. व्यवसाय के आधार पर जाति प्रथा की उत्पत्ति की व्याख्या किस समाजशास्त्रीय ने की है?
- (a) डी. एन. मजूमदार
- (b) जे. सी. नेसफील्ड
- (c) जे. एच. हट्टन
- (d) ई. सेनार्ट
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
56. निम्न युग्मों में से कौन-सा युग्म (संगठन-स्थापना वर्ष) सही सुमेलित नहीं है?
- (a) भारतीय राष्ट्रीय महिला परिषद - 1920
- (b) स्वरोजगार महिला संघ- 1972
- (c) राष्ट्रीय महिला आयोग -1992
- (d) भारतीय महिला संघ - 1917
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
57. धर्म का वास्तविक आधार समाज को मानते हुए किसने कहा कि "स्वर्ग का साम्राज्य एक महिमान्वित समाज है"?
- (a) टालकट पारसंस
- (b) कार्ल मार्क्स
- (c) मैक्स वेबर
- (d) ईमाइल दुर्खीम
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
58. "हिन्दू भावनाएँ आज भी संयुक्त परिवार के पक्ष में है।" यह कथन किसका है?
- (a) इरावती कार्वे
- (b) आई. पी. देसाई
- (c) एम. एन. श्रीनिवास
- (d) के. एम. कपाड़िया
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
59. मरडॉक के अनुसार सभी समाजों में परिवार द्वारा चार आधारभूत प्रकार्य किये जाते हैं। इन चारों प्रकार्यों का कौन एक युग्म सही है?
- (a) पुनरोत्पादन, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक
- (b) जैविकीय, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक
- (c) यौनिक संतुष्टि, पुनरोत्पादन, आर्थिक, शैक्षणिक
- (d) यौनिक संतुष्टि, पुनरोत्पादन, आर्थिक, राजनीतिक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
60. "मानव चक्र" की अवधारणा की चर्चा किसने किया?
- (a) अरविन्दो घोष
- (b) एम. के. गाँधी
- (c) एम. एन. श्रीनिवास
- (d) राधाकमल मुखर्जी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
61. सांस्कृतिक विलम्बता सिद्धान्त निम्नलिखित में से किस समाजशास्त्री से संबंधित है?
- (a) डब्ल्यू. एफ. आगबर्न
- (b) ईमाइल दुर्खीम
- (c) मैक्स वेबर
- (d) कार्ल मार्क्स
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
62. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में होने वाले 'निजाई बोल आन्दोलन' का मूल कारण क्या था? 1. जमींदारों द्वारा कृषि श्रमिकों का शोषण। 2. ब्रिटिश शासन द्वारा कृषि भूमि का मनमाना अधिग्रहण। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) दोनों 1 एवं 2
- (b) केवल 2
- (c) न तो 1 और न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
63. कार्ल मार्क्स के अनुसार समाज के विकास का सही क्रम क्या है? I. सामंतवाद II. साम्यवाद III. प्राचीन साम्यवाद IV. पूँजीवाद V. दास समाज
- (a) II, III, V, IV, I
- (b) III, I, V, II, IV
- (c) V, III, IV, I, II
- (d) III, V, I, IV, II
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
64. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- (a) पोलिटिकल इकोनॉमी ऑफ ग्रोथ - पॉवेल बारॉन
- (b) द स्टेजेस ऑफ इकोनॉमी ग्रोथ - डब्ल्यू. डब्ल्यू. रोस्टोव
- (c) एकुमुलेशन ऑफ कैपिटल ऑन ए वर्ल्ड स्केल - समीर अमीन
- (d) कैपिटलिज्म एण्ड अण्डरडेवलपमेण्ट इन लैटिन अमेरिका - रॉल प्रेबिच
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
65. "गरीबी की संस्कृति" अवधारणा के प्रतिपादक कौन हैं?
- (a) गुन्नार मिर्डल
- (b) एम. एन. श्रीनिवास
- (c) एम. मैरियट
- (d) आस्कर लुईस
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
66. सूची-I के साथ सूची-II को सुमेलित कीजिए। सूची-I (समाजशास्त्री) - सूची-II (अध्ययन क्षेत्र) A. एम. एन. श्रीनिवास - 1. श्रीपुरम गाँव B. एस. सी. दुबे - 2. किशनगढ़ी ग्राम C. आन्द्रे बेते - 3. शमीरपेट गाँव D. मैकिम मैरियट - 4. रामपुर गाँव नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन करें:
- (a) 1 2 3 4
- (b) 4 3 2 1
- (c) 1 3 2 4
- (d) 4 3 1 2
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
67. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें। सूची-I (अवधारणा) - सूची-II (व्याख्या) A. विकास - 1. अनेक स्तरों के द्वारा किसी भी दिशा में होने वाला परिवर्तन B. प्रगति - 2. नियोजन तथा विकसित प्रौद्योगिकी से होने वाली आर्थिक वृद्धि C. उद्विकास - 3. सामाजिक संरचना तथा सामाजिक संबंधों में होने वाला परिवर्तन D. सामाजिक परिवर्तन - 4. सामाजिक मूल्यों तथा लक्ष्यों की ओर होने वाला परिवर्तन
- (a) 3 4 1 2
- (b) 1 2 3 4
- (c) 2 4 3 1
- (d) 2 4 1 3
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
68. सामाजिक अनुसंधान के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. व्यक्तिनिष्ठा का मुख्य स्रोत व्यक्तिगत पक्षपात की दशा है। 2. सामाजिक अनुसंधान में अवधारणाओं का मानकीकरण व्यक्तिनिष्ठता को प्रोत्साहन देता है। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें:
- (a) केवल 2
- (b) दोनों 1 एवं 2
- (c) न तो 1 और न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
69. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। सूची-I (अवधारणा) - सूची-II (विशेषता) A. संघर्ष - 1. अवैयक्तिक प्रयत्न B. सात्मीकरण - 2. सामाजिक मानदंडों का अभाव C. प्रतिस्पर्धा - 3. विभिन्न समूहों के बीच समरूपता D. एकीकरण - 4. स्थायी सामंजस्य
- (a) 1 3 4 2
- (b) 2 4 1 3
- (c) 3 4 2 1
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
70. लुईस विर्थ ने तीन लक्षणों के सन्दर्भ में नगरवाद को परिभाषित किया है। उनकी सूची में निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है?
- (a) आकार
- (b) घनत्व
- (c) विषमता
- (d) गतिशीलता
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
71. डेविड एबरले ने 1966 में सामाजिक आन्दोलनों को कितने प्रकारों में वर्गीकृत किया था?
- (a) पाँच
- (b) चार
- (c) तीन
- (d) सात
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
72. नीचे दो कथन हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): प्रत्यक्ष सहयोग, जहाँ लोग समान कार्य एक साथ करते हैं, अब प्रौद्योगिकी में सुधार और विशेषज्ञता पर जोर देने के कारण कम हो गया है। कारण (R): आधुनिक समाज में व्यक्तिवाद बढ़ने से सामुदायिक गतिविधियों में वृद्धि हुई और आधुनिक समाज अधिक विशिष्ट कार्यों की ओर अग्रसर हुआ है। नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
- (b) (A) सत्य है लेकिन (R) गलत है
- (c) (A) गलत है लेकिन (R) सत्य है
- (d) दोनों (A) और (R) सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
73. भारत सरकार की 'स्मार्ट-सिटी' योजना किस प्रक्रिया के अन्तर्गत आयेगी?
- (a) लौकिकीकरण
- (b) औद्योगिकरण
- (c) नगरीकरण
- (d) पश्चिमीकरण
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
74. Who among the following has opposed the idea that, "Women are made weak by God."?
- (a) J. P. Murdock
- (b) Angels Fridrich
- (c) Sigmund Freud
- (d) Margaret Mead
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
75. सन्दर्भ समूह का प्रयोग सर्व प्रथम किसने किया था?
- (a) मैक्स वेबर
- (b) ईमाइल दुर्खीम
- (c) हर्बर्ट हाइमन
- (d) कार्ल मार्क्स
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
76. वैश्वीकरण के सन्दर्भ में "समय और स्थान का संकुचन" वाक्यांश का प्रयोग किसने किया है?
- (a) मैल्कम वाटर्स
- (b) डेविड हार्वे
- (c) डेनियल बेल
- (d) एन्थोनी गिडेंस
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
77. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य को निर्देश देता है कि पिछडे नागरिकों के और विशेष रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आर्थिक और शैक्षणिक हितों को बढ़ावा दें?
- (a) अनुच्छेद - 350(ए)
- (b) अनुच्छेद - 29
- (c) अनुच्छेद - 46
- (d) अनुच्छेद - 341
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
78. Which one of the following pairs is NOT correctly matched?
- (a) Class and class conflict in industrial society - Ralf Dahrendorf
- (b) Conflict sociology toward an explanatory science - George Simmel
- (c) Regional sociology - Radhakamal Mukherjee
- (d) The functions of social conflict - L. Coser
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
79. सामाजिक परिवर्तन का "चुनौती एवं प्रत्युत्तर" सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया है?
- (a) प्रीतिम सोरोकिन
- (b) ओसवाल्ड स्पेंगलर
- (c) अर्नाल्ड टायनबी
- (d) विल्फ्रेडो परेटो
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
80. जजमानी व्यवस्था पर लिखने वाले विद्वानों एवं उनकी पुस्तकों/लेखों को आरोही क्रम में कालानुक्रमिक व्यवस्थित करें। I. एच. ओरेनस्टीन - जजमानी व्यवस्था में शोषण या कार्य II. टी. ओ. बेइडेलमैन - जजमानी व्यवस्था का तुलनात्मक विश्लेषण III. एच. ए. गोल्ड - उत्तर भारत की जजमानी प्रणाली: इसकी संरचना, परिमाण और अर्थ IV. ओ. लुईस और वी. बारबोउ - उत्तर भारतीय गाँव में जाति और जजमानी प्रणाली नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें:
- (a) IV, I, III, II
- (b) III, II, I, IV
- (c) IV, II, I, III
- (d) I, II, IV, III
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
81. "प्रतियोगिता" के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. प्रतियोगिता एक निरंतर प्रक्रिया है। 2. प्रतियोगिता सामाजिक जीवन का एक अपरिहार्य हिस्सा है। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये:
- (a) दोनों 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
82. "समाज और सभ्यताएँ उत्थान, पतन और गिरावट के चक्रों से गुजरती है।" - सामाजिक परिवर्तन के सन्दर्भ में किसने कहा है?
- (a) अर्नाल्ड टायनबी
- (b) ओसवाल्ड स्पेंगलर
- (c) विल्फ्रेडो परेटो
- (d) प्रीतिम सोरोकिन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
83. जनजातियों के सुरक्षोपायों को अधिनियमों तथा वैधानिक कानूनों से अधिक सुदृढ़ किया गया है, जो सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें सबसे पहले से लेकर आखिरी तक। I. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम II. बन्धुआ मज़दूरी पद्धति (उन्मूलन अधिनियम) III. अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम IV. बाल श्रम अधिनियम नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें:
- (a) I, II, IV, III
- (b) IV, I, III, II
- (c) IV, I, II, III
- (d) III, II, I, IV
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
84. "समाज में सहकारिता संघर्ष से होकर जाती है।" यह कथन किसका है?
- (a) पी. बी. हार्टन एवं सी. एल. हण्ट
- (b) आगबर्न एवं निम्कॉफ
- (c) आर. एम. मैकाईवर एवं सी. एच. पेज
- (d) ऑगस्त कॉम्टे
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
85. नीचे दो कथन हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): प्रतीकात्मक अन्त: क्रियावाद, मानव व्यवहार के गतिशील पक्ष से संबंधित है। कारण (R): 'स्व' के विकास से संबंधित मनोवृत्तियाँ तथा अन्तःक्रियाएँ परिवर्तनशील होती है। नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (A) गलत है लेकिन (R) सही है
- (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
- (c) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
- (d) (A) सही है लेकिन (R) गलत है
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
86. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. अनुसूची - 1. विस्तृत क्षेत्र के उत्तरदाताओं के लिए प्रयुक्त B. निदर्शन - 2. कामचलाऊ सामान्यीकरण C. प्रश्नावली - 3. साक्षात्कार निर्देशिका D. परिकल्पना - 4. समग्र की प्रतिनिधि इकाइयाँ
- (a) 2 3 1 4
- (b) 1 2 3 4
- (c) 3 4 1 2
- (d) 3 2 4 1
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
87. किसने कहा कि "सामाजिक स्तरीकरण व्यवस्था सामान्य मूल्यों से उत्पादित है"?
- (a) टी. पारसंस
- (b) मेल्विन ट्यूमिन
- (c) मैक्स वेबर
- (d) के. डेविस एवं डब्ल्यू. ई. मूर
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
88. निम्नांकित में से अनुष्ठानों का कौन-सा युग्म हिन्दू विवाह से संबंधित है?
- (a) पुंसवन, गोदान, लाजाहोम, पाणिग्रहण
- (b) पाणिग्रहण, कन्यादान, लाजाहोम, समावर्तन
- (c) कन्यादान, पाणिग्रहण, लाजाहोम, सप्तपदी
- (d) लाजाहोम, अग्निपरिणयन, मंगनी, सप्तपदी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
89. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें। सूची-I (सिद्धान्त) - सूची-II (विद्वान) A. तुलनात्मक अभावबोध का सिद्धान्त - 1. वैलेस B. संरचनात्मक तनाव का सिद्धान्त - 2. जॉन मैकार्थी C. पुनर्जीवन का सिद्धान्त - 3. राबर्ट मर्टन D. संसाधन-लामबन्दी का सिद्धान्त - 4. नील स्मेल्सर
- (a) 3 2 4 1
- (b) 3 4 1 2
- (c) 3 1 4 2
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
90. दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करते हुए सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए। सूची-I (पुस्तक) - सूची-II (लेखक) A. होमो एक्वालिस - 1. एम. एन. श्रीनिवास B. रिमेम्बर्ड विलेज - 2. लूई डुमॉन्ट C. लोकतंत्र पर पुनर्विचार - 3. आन्द्रे बेते D. लोकतंत्र एवं इसकी संस्थायें - 4. रजनी कोठारी
- (a) 2 1 4 3
- (b) 2 4 1 3
- (c) 4 2 3 1
- (d) 1 3 4 2
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
91. निम्नलिखित में से कौन-कौन-सी विशेषताएँ जाति से संबंधित है? 1. सहभोजिता पर प्रतिबंध 2. पारस्परिक सहयोग का अभाव 3. समाज का समतल विभाजन 4. सुनिश्चित श्रेणी व्यवस्था नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) 2 एवं 3
- (b) 3 एवं 4
- (c) 1 एवं 4
- (d) 1 एवं 2
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
92. Which among the following are key elements of ethnomethodology? 1. Reflexive action and interaction 2. The indexicality of meaning 3. Non-awareness of the content 4. Emotional neutrality Select the correct answer using the code given below:
- (a) 1, 2 and 3
- (b) 2, 3 and 4
- (c) 1, 3 and 4
- (d) 1 and 2
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
93. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें। सूची-I (अनुसंधान) - सूची-II (विशेषता) A. मूलभूत अनुसंधान - 1. प्रयोगात्मक अनुसंधान का विकल्प B. व्यावहारिक अनुसंधान - 2. आगमन के सिद्धान्त पर आधारित C. ऐतिहासिक अनुसंधान - 3. नवीन ज्ञान का सृजन D. तुलनात्मक अनुसंधान - 4. किसी समस्या के निदान की खोज
- (a) 3 4 2 1
- (b) 4 2 3 1
- (c) 1 3 4 2
- (d) 3 1 2 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
94. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर को चुनिए। सूची-I (अवधारणा) - सूची-II (विशेषताएँ) A. सामाजिक समूह - 1. सामाजिक स्थिति में समानता B. समतल समूह - 2. पारस्परिक जागरूकता C. प्राथमिक समूह - 3. घृणा व सन्देह D. बाह्य समूह - 4. वैयक्तिक संबंध
- (a) 2 1 4 3
- (b) 2 3 4 1
- (c) 2 3 1 4
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
95. आस्ट्रेलिया की अरुण्टा जनजाति में पायी जाने वाली "टोटम व्यवस्था" का उल्लेख किसने किया था?
- (a) मैक्स वेबर
- (b) ऑगस्त कॉम्टे
- (c) कार्ल मार्क्स
- (d) ईमाइल दुर्खीम
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
96. दिये गये कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करके सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए। सूची-I (लेखक) - सूची-II (पुस्तक) A. जी. एच. मीड - 1. सिम्बोलिक इन्टरैक्सनिज्म: परस्पेक्टिव एण्ड मैथड B. हरबर्ट ब्लूमर - 2. दी मेट्रोपोलिस एण्ड मेंटल लाइफ C. जार्ज सिमेल - 3. माइन्ड, सेल्फ एण्ड सोसायटी D. मैक्स वेबर - 4. इकोनोमी एण्ड सोसायटी
- (a) 4 1 2 3
- (b) 3 1 2 4
- (c) 1 2 3 4
- (d) 3 2 1 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
98. नीचे दो कथन है, जिसमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): सामाजिक मानवशास्त्र वह कड़ी है जो समाजशास्त्र को मानवशास्त्र से जोड़ती है। कारण (R): सामाजिक मानवशास्त्र में मुख्यत: मानव की उत्पत्ति की विवेचना होती है। नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) का कारण नहीं है
- (b) (A) सत्य है किन्तु (R) गलत है
- (c) (A) और (R) दोनों गलत हैं
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
99. निम्नलिखित में से कौन-से एक आन्दोलन को बंगाल का प्रमुख किसान आन्दोलन माना जाता है?
- (a) बारडोली आन्दोलन
- (b) तेभागा आन्दोलन
- (c) एका आन्दोलन
- (d) खेड़ा आन्दोलन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
100. दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करते हुए सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये। सूची-I (लेखक) - सूची-II (पुस्तक) A. एडमंड हुसरल - 1. दी फेनोमेनोलॉजी ऑफ दी सोशल वर्ल्ड B. अल्फ्रेड शुट्ज - 2. इन्विटेशन टू सोशियोलॉजी C. इरविंग गाफमैन - 3. फेनोमेनोलॉजी एण्ड क्राइसिस ऑफ वेस्टर्न फिलोसोफी D. पीटर बर्जर - 4. इन्टरैक्शन रिचुअल
- (a) 3 2 4 1
- (b) 3 4 1 2
- (c) 3 1 4 2
- (d) 1 3 2 4
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
101. प्रत्यक्ष विधि द्वारा समान्तर माध्य किस सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है?
- (a) M = Σfx/Σx
- (b) M = fΣx/Σf
- (c) M = A + Σfx/Σf
- (d) M = Σfx/Σf
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
102. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर को चुनिए। सूची-I (समाजशास्त्री) - सूची-II (विश्वविद्यालय) A. ए. एफ. वाडिया - 1. पूना विश्वविद्यालय B. इरावती कार्वे - 2. मैसूर विश्वविद्यालय C. जी. एस. घुर्ये - 3. लखनऊ विश्वविद्यालय D. राधा कमल मुखर्जी - 4. बम्बई विश्वविद्यालय
- (a) 1 2 3 4
- (b) 2 1 3 4
- (c) 3 2 4 1
- (d) 2 1 4 3
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
103. 'सह-प्रसविता' निम्न में से किस जनजाति में पायी जाती है?
- (a) टोडा
- (b) भील
- (c) संथाल
- (d) गारो
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
104. किस समाजशास्त्री के अनुसार घटना विज्ञान के तीन प्रमुख तत्व 'जीवन-जगत' 'अन्तर्विषयकता' एवं 'प्राकृतिक दृष्टिकोण' है?
- (a) मैक्स वेबर
- (b) मैक्स शेलर
- (c) जे. एच. मीड
- (d) अल्फ्रेड शुट्ज
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
105. "प्रमाप-विचलन, इस प्रकार विचलनों के वर्गों के माध्य का वर्ग मूल है।" यह किसने परिभाषित किया?
- (a) एल. आर. कॉनर
- (b) डी. एन. एलहंस
- (c) एफ. सी. मिल्स
- (d) ए. एल. बाउले
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
106. निम्नलिखित में से कौन-सी दशाएँ समाजशास्त्र की प्रकृति का सही निरूपण नहीं करती है? I. समाजशास्त्र घटनाओं के कार्यकारण संबंध की व्याख्या करता है। II. समाजशास्त्र से सम्बन्धित नियम भौतिक विज्ञानों के समान होते हैं। III. समाजशास्त्र यथार्थ सामाजिक घटनाओं पर बल देता है। IV. समाजशास्त्र प्रत्येक घटना के माप पर बल देता है। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
- (a) III एवं IV
- (b) I एवं II
- (c) II एव IV
- (d) I, III एवं IV
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
107. "प्रकार्यात्मक-विकल्पों" की अवधारणा किसने प्रतिपादित किया है?
- (a) बी. मैलिनोवास्की
- (b) ई. दुर्खीम
- (c) आर. ब्राउन
- (d) आर. के. मर्टन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
108. टायलर के अनुसार "माध्यमिक संबोधन" किस परिवार से संबंधित है?
- (a) संयुक्त परिवार
- (b) मातृसत्तात्मक परिवार
- (c) पितृसत्तात्मक परिवार
- (d) एकांकी परिवार
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
109. निम्नलिखित में से किस समाजशास्त्री का मत था कि 'समुदाय एक सामाजिक समूह है, जिसमें कुछ अंशों में 'हम की भावना' पाई जाती है और जो एक निश्चित क्षेत्र में निवास करता है'?
- (a) ए. डब्ल्यू. ग्रीन
- (b) आर. एम. मैकाईवर
- (c) किम्बाल यंग
- (d) ई. एस. बोगार्डस
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
110. "बहुपत्नी" विवाह का एक रूप है जो भारत की निम्नलिखित जनजातियों में प्रचलित है
- (a) नागा एवं गोंड
- (b) बैगा एवं टोडा
- (c) (a) और (b) दोनों
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
111. "समाजशास्त्र में प्रकार्यवाद" की अवधारणा को वैज्ञानिक रूप से सर्वप्रथम किसने प्रतिस्थापित किया था?
- (a) एच. स्पेंसर
- (b) आर. के. मर्टन
- (c) टी. पारसंस
- (d) ई. दुर्खीम
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
112. आन्द्रे बेते के वर्ग की अवधारणा के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. वर्गों के विभाजन का मुख्य आधार आर्थिक है। 2. विभिन्न कृषिक वर्गों की जीवन शैली में भिन्नता होती है। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें:
- (a) न तो 1 और न ही 2
- (b) केवल 1
- (c) केवल 2
- (d) दोनों 1 एवं 2
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
113. "समाजशास्त्र मानवीय अन्तःक्रियाओं एवं अन्तर्सम्बंधों उनकी स्थितियों और परिणामों का अध्ययन है"। किसने कहा?
- (a) एफ. एच. गिडिंग्स
- (b) मॉरिस गिंसबर्ग
- (c) मैक्स वेबर
- (d) ऑगस्त कॉम्टे
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
114. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चयन करें। सूची-I (विचारक) - सूची-II (अवधारणाएँ/विचार) A. ए. कॉम्टे - 1. आकार और घनत्व B. ई. दुर्खीम - 2. बौद्धिक विकास का स्तर C. के. मार्क्स - 3. विकास और जटिलता D. एच. स्पेंसर - 4. आर्थिक प्रभाव
- (a) 2 1 4 3
- (b) 4 2 3 1
- (c) 3 4 1 2
- (d) 2 3 4 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
115. 'शमीरपेट' गाँव से संबंधित सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. पोचम्मा - 1. हैजे से रक्षा करना B. महाकल्लम्मा - 2. चेचक से रक्षा करना C. दुर्गम्मा - 3. गाँव की सीमाओं की रक्षा करना D. मैसम्मा - 4. गाँव की कल्याण की वृद्धि
- (a) 4 1 2 3
- (b) 2 1 4 3
- (c) 2 3 4 1
- (d) 3 4 1 2
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
116. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए। सूची-I (लेखक) - सूची-II (सामाजिक नियंत्रण के प्रकार) A. ई. ए. रॉस - 1. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नियंत्रण B. कॉर्ल मैनहाईम - 2. योजनाबद्ध और अव्यवस्थित नियंत्रण C. पी. बी. हार्टन एवं सी. एल. हण्ट - 3. औपचारिक एवं अनौपचारिक नियंत्रण D. किम्बाल यंग - 4. सकारात्मक एवं नकारात्मक नियंत्रण
- (a) 1 2 3 4
- (b) 4 2 3 1
- (c) 3 4 1 2
- (d) 3 1 2 4
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
117. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर को चुनिए। सूची-I (विचारक) - सूची-II (आधुनिकीकरण के संबंध में इनका दृष्टिकोण) A. योगेन्द्रा सिंह - 1. आधुनिकीकरण की अवधारणा को शक्ति के जड़ स्रोतों और प्रयत्न के प्रभाव को बढ़ाने के लिए उपकरणों के प्रयोग पर आधारित माना है। B. मैरियन जे. लेवी - 2. आधुनिकीकरण को एक सांस्कृतिक अवधारणा माना जाता है। C. एम. एन. श्रीनिवास - 3. आधुनिकीकरण को मूल्यों से मुक्त माना जाता है। D. डेनियल लर्नर - 4. आधुनिकीकरण को "पश्चिमी मॉडल" के रूप में स्वीकार किया गया है।
- (a) 4 1 2 3
- (b) 4 2 3 1
- (c) 3 4 1 2
- (d) 3 1 2 4
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
118. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें। सूची-I - सूची-II A. विशेष विवाह अधिनियम, 1954 - 1. विवाह विच्छेद का अधिकार B. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 - 2. सामाजिक एवं आर्थिक शोषण के विरुद्ध अधिकार C. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 - 3. स्त्रीयों द्वारा स्वयं अर्जित सम्पत्ति पर पूर्ण अधिकार D. दहेज निरोधक अधिनियम, 1961 - 4. बिना दहेज के अन्तर्जातीय व अंतर्धार्मिक विवाह का अधिकार
- (a) 1 2 4 3
- (b) 4 3 2 1
- (c) 4 1 3 2
- (d) 1 4 2 3
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
119. सूची-I को सूची-II से सत्य कूट का चयन करके सुमेलित कीजिए। सूची-I (वर्गीकरण) - सूची-II (प्रतिपादक) A. युग्म समूह एवं त्रिक समूह - 1. एफ. एच. गिडिंग्स B. अन्तःसमूह एवं बाह्य समूह - 2. टी. डी. न्यूकाम्ब C. आनुवंशिक समूह एवं एकत्रित समूह - 3. जार्ज सिमेल D. सकारात्मक सन्दर्भ समूह एवं नकारात्मक सन्दर्भ समूह - 4. हेनरी ताजफेल
- (a) 2 3 1 4
- (b) 4 1 2 3
- (c) 3 4 1 2
- (d) 1 3 4 2
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
120. ईमाइल दुर्खीम के कार्यों से निम्नलिखित प्रमुख अवधारणाओं पर विचार करें और इन्हें सही कालक्रम में व्यवस्थित करें सबसे पहले से लेकर आखिरी गतिविधि तक। I. समाज में श्रम का विभाजन। II. व्यक्तिगत व्यवहार को आकार देने में सामाजिक तथ्यों की भूमिका। III. आधुनिक समाज में एनोमी (नियमहीनता) की अवधारणा। IV. पारंपरिक समाजों में सामूहिक चेतना का विकास। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें:
- (a) IV, I, III, II
- (b) I, II, IV, III
- (c) IV, I, II, III
- (d) III, II, I, IV
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
General Studies
- प्र. 1
- (b)
- प्र. 2
- (d)
- प्र. 3
- (d)
- प्र. 4
- (a)
- प्र. 5
- (d)
- प्र. 6
- (d)
- प्र. 7
- (a)
- प्र. 8
- (d)
- प्र. 9
- (c)
- प्र. 10
- (c)
- प्र. 11
- (b)
- प्र. 12
- (b)
- प्र. 13
- (a)
- प्र. 14
- (c)
- प्र. 15
- (a)
- प्र. 16
- (a)
- प्र. 17
- (b)
- प्र. 18
- (a)
- प्र. 19
- (d)
- प्र. 20
- (b)
- प्र. 21
- (c)
- प्र. 22
- (a)
- प्र. 23
- (d)
- प्र. 24
- (c)
- प्र. 25
- (a)
- प्र. 26
- (a)
- प्र. 27
- (b)
- प्र. 28
- (c)
- प्र. 29
- (d)
- प्र. 30
- (a)
- प्र. 31
- (d)
- प्र. 32
- (c)
- प्र. 33
- (a)
- प्र. 34
- (d)
- प्र. 35
- (a)
- प्र. 36
- (a)
- प्र. 37
- (d)
- प्र. 38
- (c)
- प्र. 39
- (a)
- प्र. 40
- (a)
Sociology
- प्र. 41
- (a)
- प्र. 42
- (b)
- प्र. 43
- (b)
- प्र. 44
- (b)
- प्र. 45
- (b)
- प्र. 46
- (a)
- प्र. 47
- (b)
- प्र. 48
- (b)
- प्र. 49
- (b)
- प्र. 50
- (a)
- प्र. 51
- (b)
- प्र. 52
- (b)
- प्र. 53
- (b)
- प्र. 54
- (b)
- प्र. 55
- (b)
- प्र. 56
- (a)
- प्र. 57
- (d)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 59
- (c)
- प्र. 60
- (a)
- प्र. 61
- (a)
- प्र. 62
- (d)
- प्र. 63
- (d)
- प्र. 64
- (d)
- प्र. 65
- (d)
- प्र. 66
- (d)
- प्र. 67
- (d)
- प्र. 68
- (d)
- प्र. 69
- (b)
- प्र. 70
- (d)
- प्र. 71
- (b)
- प्र. 72
- (b)
- प्र. 73
- (c)
- प्र. 74
- (b)
- प्र. 75
- (c)
- प्र. 76
- (b)
- प्र. 77
- (c)
- प्र. 78
- (b)
- प्र. 79
- (c)
- प्र. 80
- (c)
- प्र. 81
- (a)
- प्र. 82
- (b)
- प्र. 83
- (a)
- प्र. 84
- (c)
- प्र. 85
- (c)
- प्र. 86
- (c)
- प्र. 87
- (c)
- प्र. 88
- (c)
- प्र. 89
- (b)
- प्र. 90
- (a)
- प्र. 91
- (c)
- प्र. 92
- (d)
- प्र. 93
- (a)
- प्र. 94
- (a)
- प्र. 95
- (d)
- प्र. 96
- (b)
- प्र. 98
- (b)
- प्र. 99
- (b)
- प्र. 100
- (c)
- प्र. 101
- (d)
- प्र. 102
- (d)
- प्र. 103
- (a)
- प्र. 104
- (d)
- प्र. 105
- (b)
- प्र. 106
- (c)
- प्र. 107
- (d)
- प्र. 108
- (b)
- प्र. 109
- (d)
- प्र. 110
- (c)
- प्र. 111
- (d)
- प्र. 112
- (c)
- प्र. 113
- (b)
- प्र. 114
- (a)
- प्र. 115
- (b)
- प्र. 116
- (d)
- प्र. 117
- (d)
- प्र. 118
- (c)
- प्र. 119
- (c)
- प्र. 120
- (c)