ExamBharo · UP TGT 2016 — Hindi (Series A) · exambharo.com/up-tgt/previous-year-papers/up-tgt-2016-hindi-series-a/
प्रश्न पत्र · यूपी टीजीटी
UP TGT 2016 — Hindi (Series A)
8 or 9 March 2019125 प्रश्नसही उत्तर पर +3.4, गलत उत्तर पर −0
प्रश्न उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के 8 or 9 March 2019 के पेपर से। हर प्रश्न का उत्तर उसके नीचे है, खोलने पर ही दिखता है, और पूरी उत्तर कुंजी अंत में है। स्कोर पाने के लिए पेपर को समयबद्ध प्रैक्टिस टेस्ट के रूप में दें।
आधिकारिक पुस्तिका बिना पाठ वाला स्कैन है, इसलिए ExamBharo ने यह पेपर उससे हाथ से टाइप किया है। टाइपिंग की चूक संभव है; संपर्क पेज से बताएँ।
बोर्ड ने अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में प्रश्न 24, 34, 36, 37, 38, 50, 61 और 107 हटा दिए: ये यहाँ दिखाए गए हैं, बिना उत्तर के, और स्कोर में नहीं गिने जाते।
प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।
Hindi
1. इनमें से कौन संत कवि नहीं है ?
- (a) कबीरदास
- (b) तुलसीदास
- (c) सुन्दरदास
- (d) मलूकदास
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
2. ‘राघव चेतन’ इनमें से किस सूफी काव्य का पात्र है ?
- (a) मधुमालती
- (b) मृगावती
- (c) पद्मावत
- (d) चंदायन
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
3. कुतुबन द्वारा रचित ग्रंथ का नाम है –
- (a) मृगावती
- (b) मधुमालती
- (c) हंस जवाहिर
- (d) चंदायन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
4. रामभक्ति शाखा में रसिकोपासना का समावेश किसने किया ?
- (a) केशवदास
- (b) अग्रदास
- (c) लालदास
- (d) नाभादास
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
5. ‘मदनाष्टक’ के रचयिता का नाम क्या है ?
- (a) केशवदास
- (b) रसखान
- (c) रहीम
- (d) नरोत्तमदास
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
6. केशवदास को किस वर्ग में रखना समीचीन है ?
- (a) रीतिबद्ध कवि
- (b) रीतिमुक्त कवि
- (c) रीतिसिद्ध कवि
- (d) स्वच्छंदतावादी कवि
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
7. शिवा बावनी के रचयिता का नाम है –
- (a) जसवंत सिंह
- (b) केशव
- (c) भूषण
- (d) पद्माकर
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
8. भारतेंदु युग का एक अन्य नाम है
- (a) प्रगति प्रयोग काल
- (b) जागरण सुधार काल
- (c) पुनर्जागरण काल
- (d) नव सामंत काल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
9. इनमें से भारतेन्दु युगीन लेखक कौन हैं ?
- (a) पं. प्रतापनारायण मिश्र
- (b) हरिऔध
- (c) विद्यानिवास मिश्र
- (d) रायकृष्णदास
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
10. ‘तारसप्तक’ का प्रकाशन किस सन् में हुआ ?
- (a) 1930 ई.
- (b) 1940 ई.
- (c) 1935 ई.
- (d) 1943 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
11. इनमें से कौन–सा उपन्यास यशपाल का नहीं है ?
- (a) दादा कामरेड
- (b) कब तक पुकारूँ
- (c) दिव्या
- (d) झूठा सच
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
12. तीसरा सप्तक कब प्रकाशित हुआ ?
- (a) 1960 ई.
- (b) 1959 ई.
- (c) 1951 ई.
- (d) 1970 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
13. ‘पुष्प की अभिलाषा’ नामक प्रसिद्ध कविता के रचयिता कौन हैं ?
- (a) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
- (b) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
- (c) माखनलाल चतुर्वेदी
- (d) रामनरेश त्रिपाठी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
14. आधुनिक मीरा किसे कहा जाता है ?
- (a) सुभद्रा कुमारी चौहान
- (b) मन्नू भण्डारी
- (c) महादेवी वर्मा
- (d) उषा प्रियंवदा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
15. ‘प्रकृति का सुकुमार राजकुमार’ किसे कहा जाता है ?
- (a) प्रसाद
- (b) पंत
- (c) निराला
- (d) बच्चन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
16. हिन्दी खड़ीबोली का प्रथम महाकाव्य कौन–सा है ?
- (a) साकेत
- (b) सामधेनी
- (c) हल्दीघाटी
- (d) प्रियप्रवास
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
17. ‘कलम का सिपाही’ का लेखक कौन है ?
- (a) प्रेमचंद
- (b) अमृतराय
- (c) रामविलास शर्मा
- (d) शिवरानी देवी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
18. ‘मुझे चांद चाहिए’ किस विधा की कृति है ?
- (a) कविता
- (b) नाटक
- (c) कहानी
- (d) उपन्यास
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
19. ‘सारा आकाश’ किसकी कृति है ?
- (a) मन्नू भंडारी
- (b) राजेंद्र यादव
- (c) कमलेश्वर
- (d) अज्ञेय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
20. ‘संशय की एक रात’ किस कवि की कृति है ?
- (a) अज्ञेय
- (b) नरेन्द्र शर्मा
- (c) नरेश मेहता
- (d) केसरी कुमार
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
21. ‘आषाढ़ का एक दिन’ नामक नाटक के रचयिता हैं
- (a) जयशंकर प्रसाद
- (b) सुरेन्द्र वर्मा
- (c) लक्ष्मीनारायण मिश्र
- (d) मोहन राकेश
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
22. ‘कवित्त रत्नाकर’ के रचयिता हैं
- (a) जगन्नाथदास रत्नाकर
- (b) सेनापति
- (c) मतिराम
- (d) बोधा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
23. इनमें से कौन–सा जोड़ा सही है ?
- (a) श्री संप्रदाय – मध्वाचार्य
- (b) रुद्र संप्रदाय – विष्णु स्वामी
- (c) सनकादि संप्रदाय – श्री हितजी
- (d) राधा वल्लभ संप्रदाय – निम्बार्काचार्य
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
24. 500 ई. से 1100 ई. तक के संस्कृत काव्यशास्त्र को क्या कहा जाता है ?
- (a) प्रवर्तन काल
- (b) प्रतिपादन काल
- (c) व्याख्या काल
- (d) भाष्य काल
उत्तर देखें
उत्तर: —
25. ‘निर्धन के धन–सी तुम आई ।’ में कौन–सा अलंकार है ?
- (a) उपमा
- (b) रूपक
- (c) उत्प्रेक्षा
- (d) अनुप्रास
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
26. ‘रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून । पानी गये न ऊबरै, मोती मानुष चून ।’ इन पंक्तियों में किस छंद का प्रयोग हुआ है ?
- (a) दोहा
- (b) गीतिका
- (c) चौपाई
- (d) कवित्त
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
27. करते अभिषेक पयोद हैं, बलिहारी इस देश की । हे मातृभूमि ! तू सत्य ही, सगुण मूर्ति सर्वेश की ।। इन पंक्तियों में कौन–सा छंद है ?
- (a) दोहा
- (b) चौपाई
- (c) उल्लाला
- (d) गीतिका
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
28. “कहा–कैकेयी ने सक्रोध दूर–हट ! दूर अरी निर्बोध ।” उपर्युक्त पंक्ति में कौन–सा रस है ?
- (a) वात्सल्य रस
- (b) वीभत्स रस
- (c) हास्य रस
- (d) रौद्र रस
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
29. ‘पायो जी मैंने राम–रतन धन पायो । वस्तु अमोलक दी मेरे सद्गुरु किरपा करि अपनायो ।’ उपर्युक्त पंक्ति में कौन–सा रस है ?
- (a) वीर रस
- (b) करुण रस
- (c) भक्ति रस
- (d) रौद्र रस
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
30. ब्रजभाषा का विकास इनमें किस प्राकृत/अपभ्रंश से हुआ ?
- (a) मागधी
- (b) पैशाची
- (c) शौरसेनी
- (d) अर्धमागधी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
31. आगरा किस बोली का क्षेत्र है ?
- (a) अवधी
- (b) खड़ीबोली
- (c) ब्रज भाषा
- (d) छत्तीसगढ़ी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
32. इनमें से कौन–सी ध्वनि संयुक्त व्यंजन है ?
- (a) क्य
- (b) च्च
- (c) ट
- (d) औ
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
33. इनमें से कौन–सा युग्म अघोष ध्वनि है ?
- (a) ग, घ
- (b) ड, ढ
- (c) प, फ
- (d) द, ध
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
34. मुंडा भाषा परिवार का क्षेत्र कौन–सा है ?
- (a) राजस्थान
- (b) मध्यप्रदेश
- (c) तमिलनाडु
- (d) छोटा नागपुर
उत्तर देखें
उत्तर: —
35. निम्नलिखित में से ‘नीलकंठ’ कौन–सा शब्द है ?
- (a) रूढ़
- (b) यौगिक
- (c) योगरूढ़
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
36. निम्नलिखित में से कौन महाप्राण ध्वनि नहीं है ?
- (a) ख
- (b) ठ
- (c) ज
- (d) ट
उत्तर देखें
उत्तर: —
37. हिन्दी को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता कब मिली ?
- (a) 26 जनवरी 1950
- (b) 14 अक्टूबर 1949
- (c) 15 अगस्त 1947
- (d) 14 सितंबर 1955
उत्तर देखें
उत्तर: —
38. ‘अशोक ने पत्र पढ़ा ।’ इस वाक्य में कौन–सा कारक है ?
- (a) कर्ता
- (b) अधिकरण
- (c) कर्म
- (d) करण
उत्तर देखें
उत्तर: —
39. इनमें से कौन–सा शब्द पुल्लिंग है ?
- (a) डिबिया
- (b) दात्री
- (c) खटमल
- (d) जीभ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
40. ‘चंद्रमुख’ में कौन–सा समास है ?
- (a) द्विगु
- (b) अव्ययीभाव
- (c) कर्मधारय
- (d) तत्पुरुष
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
41. ‘मैं आदर सहित नमस्कार करता हूँ ।’ वाक्य का शुद्ध रूप क्या होगा ?
- (a) मैं नमस्कार आदर सहित करता हूँ ।
- (b) सादर मैं प्रणाम करता हूँ ।
- (c) मैं आदर पूर्ण नमस्कार करता हूँ ।
- (d) मैं सादर नमस्कार करता हूँ ।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
42. ‘हर्ष’ शब्द का विलोम शब्द क्या है ?
- (a) विषाद
- (b) प्रहर्ष
- (c) खुशी
- (d) नीरव
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
43. ‘जो समाचार भेजता हो’ के लिए एक शब्द क्या होगा ?
- (a) संवाददाता
- (b) सूचक
- (c) प्रेषक
- (d) दूत
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
44. ‘एक तो दोष था ही, उस पर दूसरा दोष लग जाना’ की सही कहावत होगी
- (a) अधजल गगरी छलकत जाए
- (b) हाथ कंगन को आरसी क्या
- (c) एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा
- (d) छोटा मुँह बड़ी बात
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
45. ‘नैषधीयचरित्’ किसकी रचना है ?
- (a) भास
- (b) कालिदास
- (c) श्रीहर्ष
- (d) भारवि
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
46. इनमें से कौन–सी रचना माघ की है ?
- (a) किरातार्जुनीय
- (b) मेघदूत
- (c) दशकुमारचरितम्
- (d) शिशुपालवध
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
47. ‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ है
- (a) थोड़ा काम करना
- (b) बहुत ज्यादा कहना
- (c) थोड़े में बहुत कहना
- (d) ज्यादा में थोड़ा कहना
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
48. ‘कविता’ का बहुवचन है
- (a) कवीताएँ
- (b) कविताएँ
- (c) कविताइयाँ
- (d) कविताए
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
49. ‘जीवैषणा’ का सही संधि–विच्छेद कीजिए ।
- (a) जीव + ऐषणा
- (b) जीव + एषणा
- (c) जीवै + षणा
- (d)

उत्तर देखें
उत्तर: (b)
50. ‘प्रेमातुर’ शब्द में इनमें कौन–सा समास नहीं है ?
- (a) द्विगु
- (b) अव्ययीभाव
- (c) तत्पुरुष
- (d) बहुव्रीहि
उत्तर देखें
उत्तर: —
51. ‘सः हस्तेन खादति ।’ में कौन–सा कारक है ?
- (a) कर्त्ता
- (b) संबंध
- (c) कर्म
- (d) करण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
52. ‘कविता का मर्म’ में कौन–कौन सी विभक्ति है ?
- (a) षष्ठी
- (b) प्रथमा
- (c) तृतीया
- (d) सप्तमी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
53. ‘रामकृष्णौ’ में कौन–सा समास है ?
- (a) अव्ययीभाव
- (b) द्वन्द्व समास
- (c) तत्पुरुष
- (d) बहुव्रीहि
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
54. ‘सज्जनः पापाद् जुगुप्सते ।’ का हिन्दी अनुवाद कीजिए।
- (a) सज्जन पाप से घृणा करता है ।
- (b) सज्जन पाप करेगा ।
- (c) सज्जन पाप से घृणा करेगा ।
- (d) सज्जन घृणा से पाप करता था ।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
55. ‘रामेण सह सीता वनं गच्छति ।’ का हिन्दी अनुवाद है
- (a) राम के साथ सीता वन गई थी ।
- (b) राम के साथ सीता वन जाती होगी ।
- (c) राम के साथ सीता वन जाती है ।
- (d) राम के साथ सीता वन जाएगी ।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
56. ‘सुबह, दोपहर, शाम’ किस प्रसिद्ध उपन्यासकार की रचना है ?
- (a) प्रेमचंद
- (b) वृन्दावनलाल वर्मा
- (c) उपेंद्रनाथ ‘अश्क’
- (d) कमलेश्वर
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
57. राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का पहला कवि किसे माना है ?
- (a) लुईपा
- (b) शबरपा
- (c) सरहपा
- (d) चंदबरदाई
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
58. किस इतिहास लेखक ने अपने इतिहास–ग्रंथ में लगभग 5000 कवियों का विवरण दिया है ?
- (a) मिश्रबंधु
- (b) शिवसिंह सेंगर
- (c) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
- (d) सर जार्ज ग्रियर्सन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
59. गौड़ीय सम्प्रदाय के प्रवर्तक आचार्य थे –
- (a) वल्लभाचार्य
- (b) मध्वाचार्य
- (c) चैतन्य महाप्रभु
- (d) स्वामी हरिदास
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
60. अष्टछाप में कवियों की संख्या कितनी थी ?
- (a) 10
- (b) 8
- (c) 12
- (d) 15
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
61. सूफी कवि नूर मुहम्मद की रचना का नाम है
- (a) मधुमालती
- (b) अनुराग बाँसुरी
- (c) चन्द्रावती
- (d) इन्द्रावती
उत्तर देखें
उत्तर: —
62. संत कवि गुरुनानक देव का जन्म कहाँ हुआ था ?
- (a) अमृतसर
- (b) तलवंडी
- (c) नादेड़
- (d) ननकाना
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
63. श्रृंगार और वात्सल्य रस का सम्राट किस कवि को कहा जाता है ?
- (a) तुलसीदास
- (b) सूरदास
- (c) नंददास
- (d) कृष्णदास
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
64. भक्ति का प्रारंभ कहाँ से हुआ ?
- (a) पूर्वी भारत
- (b) दक्षिण भारत
- (c) पश्चिमी भारत
- (d) उत्तरी भारत
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
65. ‘ज्ञानदीप’ के रचयिता का नाम है –
- (a) मंझन
- (b) कुतुबन
- (c) उसमान
- (d) शेख नबी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
66. सूरदास के दृष्टकूट पद किस काव्य–ग्रंथ में संकलित हैं ?
- (a) सूरसागर
- (b) साहित्य लहरी
- (c) सूर सारावली
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
67. इनमें से कौन–सी कृति केशवदास की नहीं है ?
- (a) रामचंद्रिका
- (b) रसिकप्रिया
- (c) अनेकार्थमंजरी
- (d) विज्ञान गीता
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
68. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने रीतिकाल का समय माना है
- (a) 1600 – 1800 वि.
- (b) 1700 – 1900 वि.
- (c) 1500 – 1750 वि.
- (d) 1600 – 1850 वि.
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
69. रीतिकाल में किस रस की प्रधानता काव्य में रही है ?
- (a) श्रृंगार
- (b) भक्ति
- (c) शान्त
- (d) रौद्र
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
70. इनमें से रीतिकाल का कौन–सा कवि अपने प्रकृति–चित्रण के लिए विख्यात है ?
- (a) घनानंद
- (b) मतिराम
- (c) सेनापति
- (d) ग्वाल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
71. ‘ब्राह्मण’ पत्र के संस्थापक–संपादक का नाम है –
- (a) भारतेन्दु
- (b) प्रतापनारायण मिश्र
- (c) बालकृष्ण भट्ट
- (d) मदनमोहन मालवीय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
72. इनमें छायावादी कवि कौन नहीं है ?
- (a) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
- (b) सुमित्रानंदन पंत
- (c) जयशंकर प्रसाद
- (d) शिवमंगल सिंह सुमन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
73. ‘कुरु कुरु स्वाहा’ उपन्यास के लेखक इनमें से कौन हैं ?
- (a) उषा प्रियंवदा
- (b) धर्मवीर भारती
- (c) राही मासूम रजा
- (d) मनोहर श्याम जोशी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
74. ‘आवारा मसीहा’ के लेखक हैं –
- (a) अमृतराय
- (b) विष्णु प्रभाकर
- (c) रामविलास शर्मा
- (d) मोहन राकेश
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
75. कामायनी में कुल कितने सर्ग हैं ?
- (a) 8
- (b) 10
- (c) 12
- (d) 15
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
76. ‘रत्नाकर’ कृत ‘उद्धव शतक’ किस भाषा में लिखा गया काव्य ग्रंथ है ?
- (a) अवधी
- (b) ब्रजभाषा
- (c) खड़ीबोली
- (d) अपभ्रंश
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
77. इनमें से किस नाटक में नारी के पुनर्लग्न की समस्या उठाई गई है ?
- (a) स्कंदगुप्त
- (b) ध्रुवस्वामिनी
- (c) अजातशत्रु
- (d) चन्द्रगुप्त
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
78. इनमें से किसने सर्वाधिक ऐतिहासिक नाटक लिखे हैं ?
- (a) मोहन राकेश
- (b) जयशंकर प्रसाद
- (c) लक्ष्मीनारायण लाल
- (d) सुरेन्द्र वर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
79. सन् 1975 के बाद की कविता को इनमें से क्या नाम दिया गया ?
- (a) नयी कविता
- (b) समकालीन कविता
- (c) अकविता
- (d) नवगीत
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
80. ‘राग दरबारी’ नामक उपन्यास के लेखक हैं
- (a) निर्मल वर्मा
- (b) नरेश मेहता
- (c) विवेकी राय
- (d) श्रीलाल शुक्ल
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
81. ‘सचेतन कहानी’ का प्रवर्तक इनमें से कौन है ?
- (a) जैनेन्द्र
- (b) महीप सिंह
- (c) कमलेश्वर
- (d) निर्मल वर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
82. इनमें से कौन–सी कृति अज्ञेय की है ?
- (a) संसद से सड़क तक
- (b) मछली घर
- (c) हरी घास पर क्षण भर
- (d) साये में धूप
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
83. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ कृत काव्य इनमें से कौन है ?
- (a) रेणुका
- (b) हम विषपायी जनम के
- (c) हिमकिरीटिनी
- (d) मिलन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
84. ‘आठवाँ सर्ग’ किस विधा की पुस्तक है ?
- (a) उपन्यास
- (b) नाटक
- (c) आत्मकथा
- (d) काव्य संकलन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
85. इनमें से कौन–सा जोड़ा सही है ?
- (a) चिंतामणि – काव्य प्रकाश
- (b) मतिराम – रस रहस्य
- (c) भूषण – अंगदर्पण
- (d) रसलीन – शिवा बावनी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
86. मैला आँचल के लेखक हैं
- (a) फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
- (b) नागार्जुन
- (c) रामेश्वर शुक्ल ‘अंचल’
- (d) मोहन राकेश
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
87. ‘कहती हुई यों उतरा के नेत्र जल से भर गए । हिम के कणों से पूर्ण मानों हो गए पंकज नए ।’ इन पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है ?
- (a) उत्प्रेक्षा
- (b) रूपक
- (c) यमक
- (d) उपमा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
88. ‘चरण कमल बंदौ हरिराई ।’ में कौन–सा अलंकार है ?
- (a) उत्प्रेक्षा
- (b) अनुप्रास
- (c) रूपक
- (d) उपमा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
89. रघुकुल रीति सदा चलि आई । प्राण जाई पर बचन न जाई । इन पंक्तियों में किस छंद का प्रयोग हुआ है ?
- (a) उल्लाला
- (b) चौपाई
- (c) सोरठा
- (d) दोहा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
90. निसिदिन बरसत नैन हमारे, सदा रहत पावस ऋतु हम पर जब ते स्याम सिधारे । उपर्युक्त पंक्ति में कौन–सा रस है ?
- (a) करुण रस
- (b) वियोग श्रृंगार रस
- (c) शान्त रस
- (d) हास्य रस
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
91. ‘जसोदा हरि पालनै झुलावै । हलरावै, दुलराय मल्हाबै जाई–सोई कछू गावै ।’ उपर्युक्त पंक्ति में कौन–सा रस है ?
- (a) अद्भुत रस
- (b) वात्सल्य रस
- (c) रौद्र रस
- (d) भयानक रस
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
92. इनमें से किस बोली का ‘बिहारी हिन्दी’ से संबंध नहीं है ?
- (a) अवधी
- (b) मगही
- (c) भोजपुरी
- (d) मैथिली
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
93. ‘मगही’ किस प्रदेश की बोली है ?
- (a) मध्य प्रदेश
- (b) बिहार
- (c) राजस्थान
- (d) छत्तीसगढ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
94. सिंधी भाषा का विकास अपभ्रंश की किस बोली से माना गया है ?
- (a) ब्राचड़
- (b) पैशाची
- (c) मागधी
- (d) अर्धमागधी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
95. हिन्दू मग पर पांव न राखेउ ।। का बहुतैं जो हिन्दी भाखेउ ।। ये काव्य पंक्तियाँ किस बोली में हैं ?
- (a) ब्रज
- (b) भोजपुरी
- (c) अवधी
- (d) बुंदेली
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
96. इनमें से कौन–सा पश्च स्वर है ?
- (a) आ
- (b) इ
- (c) ई
- (d) अ
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
97. निम्नलिखित में से कौन ‘देशज’ शब्द है ?
- (a) खिड़की
- (b) मित्र
- (c) कालीन
- (d) रेल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
98. निम्नलिखित में से कौन तालव्य ध्वनि है ?
- (a) च
- (b) प
- (c) ल
- (d) ह
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
99. इसमें से कौन–सी लिपि नहीं है ?
- (a) अरबी
- (b) गुरुमुखी
- (c) देवनागरी
- (d) अंग्रेजी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
100. ‘छ’ ध्वनि का उच्चारण स्थान है
- (a) दन्त्य
- (b) ओष्ठ्य
- (c) तालव्य
- (d) वर्त्स्य
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
101. ‘उसके प्राण सूख गए ।’ इस वाक्य में ‘प्राण’ का वचन निर्धारित कीजिए ।
- (a) एकवचन
- (b) बहुवचन
- (c) द्विवचन
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
102. ‘सज्जन’ का संधि – विच्छेद क्या होगा ?
- (a) सद् + जन
- (b) सत् + जन
- (c) सत् + जान
- (d) सज् + जन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
103. ‘ऋणमुक्त’ शब्द में कौन–सा समास है ?
- (a) संबंध तत्पुरुष
- (b) संप्रदान तत्पुरुष
- (c) अधिकरण तत्पुरुष
- (d) अपादान तत्पुरुष
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
104. इनमें एक ‘मोक्ष’ का पर्यायवाची शब्द है
- (a) निर्वाण
- (b) दशा
- (c) गति
- (d) चाल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
105. ‘चर्म’ शब्द का समभिन्नार्थक क्या है ?
- (a) चरम
- (b) चमड़ा
- (c) चित्र
- (d) अंतिम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
106. ‘खाक में मिलाना’ मुहावरे का सही अर्थ है
- (a) सब तोड़ देना
- (b) कीचड़ में मिला देना
- (c) नष्ट कर देना
- (d) हानि पहुँचाना
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
107. इनमें से कौन–सी कालिदास की दूसरी रचना है ?
- (a) रघुवंशम्
- (b) अभिज्ञान शाकुन्तलम्
- (c) दशरूपक
- (d) प्रतिभा नाटकम्
उत्तर देखें
उत्तर: —
108. ‘मालतीमाधव’ किसकी रचना है ?
- (a) भट्टगोपाल
- (b) भवभूति
- (c) श्रीहर्ष
- (d) दण्डी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
109. ‘दशकुमारचरित’ किसकी रचना है ?
- (a) कालिदास
- (b) दण्डी
- (c) भवभूति
- (d) मास
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
110. ‘रामू घर से निकला ।’ इस वाक्य में ‘घर से’ में कौन–सा कारक है ?
- (a) करण
- (b) अपादान
- (c) कर्ता
- (d) संप्रदान
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
111. ‘गठरी’ शब्द है –
- (a) स्त्रीलिंग
- (b) पुल्लिंग
- (c) विधिलिंग
- (d) नपुंसकलिंग
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
112. ‘अत्याचार’ शब्द में कौन–सी संधि है ?
- (a) दीर्घ
- (b) यण्
- (c) गुण
- (d) वृद्धि
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
113. ‘उत्तर–दक्षिण’ में कौन–सा समास है ?
- (a) बहुव्रीहि
- (b) द्वंद्व
- (c) अव्ययीभाव
- (d) द्विगु
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
114. ‘रामः रावणं ममार ।’ में कौन–सा लकार है ?
- (a) लिट् लकार
- (b) लङ् लकार
- (c) लृट लकार
- (d) लट् लकार
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
115. ‘मतिः’ शब्द रूप में कौन–सी विभक्ति है ?
- (a) प्रथमा
- (b) सप्तमी
- (c) तृतीया
- (d) चतुर्थी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
116. ‘इदं रमेशस्य पुस्तकम् अस्ति ।’ का हिन्दी अनुवाद कीजिए ।
- (a) यह रमेश की पुस्तक है ।
- (b) वह रमेश की पुस्तक है ।
- (c) ये रमेश की पुस्तक होगी ।
- (d) वो रमेश की पुस्तक होगी ।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
117. ‘बालिका गच्छन्ती अस्ति ।’ का हिन्दी अनुवाद है
- (a) बालिका जाएगी।
- (b) बालिका जाती होगी ।
- (c) बालिका जा रही थी ।
- (d) बालिका जा रही है ।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
118. सूफी साधना के चार पड़ावों में इनमें से कौन–सा नहीं है ?
- (a) शरीअत
- (b) तरीकत
- (c) मलकत
- (d) मारिफत
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
119. ‘कुआनो नदी’ इनमें से किस कवि की कृति है ?
- (a) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
- (b) शमशेरबहादुर सिंह
- (c) कुँवर नारायण
- (d) कीर्ति चौधरी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
120. नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक इनमें कौन थे ?
- (a) गोरखनाथ
- (b) महानाथ
- (c) चर्पटनाथ
- (d) नेमिनाथ
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
121. महापुराण के रचनाकार कौन है ?
- (a) अब्दुर्रहमान
- (b) पुष्पदन्त
- (c) धनपाल
- (d) स्वयंभू
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
122. ‘रसमंजरी’ किस कवि की कृति है ?
- (a) केशवदास
- (b) भूषण
- (c) नंददास
- (d) छीतस्वामी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
123. मृगावती के रचनाकार हैं –
- (a) मंझन
- (b) आलम
- (c) कुतुबन
- (d) मुल्ला दाऊद
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
124. भ्रमरगीत का उपजीव्य ग्रंथ कौन–सा है ?
- (a) श्रीमद्भागवत महा पुराण
- (b) विष्णु पुराण
- (c) हरिवंश पुराण
- (d) शिवपुराण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
125. विनयपत्रिका की रचना किस भाषा में हुई है ?
- (a) अवधी
- (b) ब्रजभाषा
- (c) मैथिली
- (d) हिन्दी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
Hindi
- प्र. 1
- (b)
- प्र. 2
- (c)
- प्र. 3
- (a)
- प्र. 4
- (b)
- प्र. 5
- (c)
- प्र. 6
- (a)
- प्र. 7
- (c)
- प्र. 8
- (c)
- प्र. 9
- (a)
- प्र. 10
- (d)
- प्र. 11
- (b)
- प्र. 12
- (b)
- प्र. 13
- (c)
- प्र. 14
- (c)
- प्र. 15
- (b)
- प्र. 16
- (d)
- प्र. 17
- (b)
- प्र. 18
- (d)
- प्र. 19
- (b)
- प्र. 20
- (c)
- प्र. 21
- (d)
- प्र. 22
- (b)
- प्र. 23
- (b)
- प्र. 24
- —
- प्र. 25
- (a)
- प्र. 26
- (a)
- प्र. 27
- (c)
- प्र. 28
- (d)
- प्र. 29
- (c)
- प्र. 30
- (c)
- प्र. 31
- (c)
- प्र. 32
- (a)
- प्र. 33
- (c)
- प्र. 34
- —
- प्र. 35
- (c)
- प्र. 36
- —
- प्र. 37
- —
- प्र. 38
- —
- प्र. 39
- (c)
- प्र. 40
- (c)
- प्र. 41
- (d)
- प्र. 42
- (a)
- प्र. 43
- (a)
- प्र. 44
- (c)
- प्र. 45
- (c)
- प्र. 46
- (d)
- प्र. 47
- (c)
- प्र. 48
- (b)
- प्र. 49
- (b)
- प्र. 50
- —
- प्र. 51
- (d)
- प्र. 52
- (a)
- प्र. 53
- (b)
- प्र. 54
- (a)
- प्र. 55
- (c)
- प्र. 56
- (d)
- प्र. 57
- (c)
- प्र. 58
- (a)
- प्र. 59
- (c)
- प्र. 60
- (b)
- प्र. 61
- —
- प्र. 62
- (b)
- प्र. 63
- (b)
- प्र. 64
- (b)
- प्र. 65
- (d)
- प्र. 66
- (b)
- प्र. 67
- (c)
- प्र. 68
- (b)
- प्र. 69
- (a)
- प्र. 70
- (c)
- प्र. 71
- (b)
- प्र. 72
- (d)
- प्र. 73
- (d)
- प्र. 74
- (b)
- प्र. 75
- (d)
- प्र. 76
- (b)
- प्र. 77
- (b)
- प्र. 78
- (b)
- प्र. 79
- (b)
- प्र. 80
- (d)
- प्र. 81
- (b)
- प्र. 82
- (c)
- प्र. 83
- (b)
- प्र. 84
- (b)
- प्र. 85
- (a)
- प्र. 86
- (a)
- प्र. 87
- (a)
- प्र. 88
- (c)
- प्र. 89
- (b)
- प्र. 90
- (b)
- प्र. 91
- (b)
- प्र. 92
- (a)
- प्र. 93
- (b)
- प्र. 94
- (a)
- प्र. 95
- (c)
- प्र. 96
- (a)
- प्र. 97
- (a)
- प्र. 98
- (a)
- प्र. 99
- (d)
- प्र. 100
- (c)
- प्र. 101
- (b)
- प्र. 102
- (b)
- प्र. 103
- (d)
- प्र. 104
- (a)
- प्र. 105
- (a)
- प्र. 106
- (c)
- प्र. 107
- —
- प्र. 108
- (b)
- प्र. 109
- (b)
- प्र. 110
- (b)
- प्र. 111
- (a)
- प्र. 112
- (b)
- प्र. 113
- (b)
- प्र. 114
- (a)
- प्र. 115
- (a)
- प्र. 116
- (a)
- प्र. 117
- (d)
- प्र. 118
- (c)
- प्र. 119
- (a)
- प्र. 120
- (a)
- प्र. 121
- (b)
- प्र. 122
- (c)
- प्र. 123
- (c)
- प्र. 124
- (a)
- प्र. 125
- (b)