आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPTET 2021 Paper I (Primary) — 23 January 2022 (Series D) · exambharo.com/uptet/previous-year-papers/uptet-2021-primary-paper-1-series-d/

प्रश्न पत्र · यूपीटेट

UPTET 2021 Paper I (Primary) — 23 January 2022 (Series D)

23 जनवरी 2022150 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0

प्रश्न उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के 23 जनवरी 2022, के पेपर से। हर प्रश्न का उत्तर उसके नीचे है, खोलने पर ही दिखता है, और पूरी उत्तर कुंजी अंत में है। स्कोर पाने के लिए पेपर को समयबद्ध प्रैक्टिस टेस्ट के रूप में दें।

आधिकारिक पुस्तिका बिना पाठ वाला स्कैन है, इसलिए ExamBharo ने यह पेपर उससे हाथ से टाइप किया है। टाइपिंग की चूक संभव है; संपर्क पेज से बताएँ।

बोर्ड ने अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में प्रश्न 8, 75, 84, 87 हटा दिया: यहाँ दिखाया गया है, बिना उत्तर के, और स्कोर में नहीं गिना जाता।

150 में से 113 प्रश्न हिंदी में हैं: आयोग की रिस्पॉन्स शीट में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया और अंक, चिह्न व अंग्रेज़ी शब्द मूल से मिलाए गए। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या शीट में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

Child Development and Teaching Method

  1. 1. मूल प्रवृत्तियों को चौदह प्रकार से __________ ने वर्गीकृत किया है।

    • (a) मैकडूगल
    • (b) ड्रेवर
    • (c) वुडवर्थ
    • (d) थॉर्नडाइक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 2. 'किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक वस्तु पर चेतना का केन्द्रीकरण अवधान है' यह कथन है

    • (a) रॉस का
    • (b) डम्विल का
    • (c) मैकडूगल का
    • (d) मन का
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  3. 3. निम्नलिखित में किसका नाम 'सुजननशास्त्र के पिता' से जुड़ा हुआ है ?

    • (a) गाल्टन
    • (b) क्रो एवं क्रो
    • (c) वुडवर्थ
    • (d) रॉस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  4. 4. 12 वर्ष से 16 वर्ष के बालकों हेतु हिन्दी में डा. एस. जलोटा ने कौन-सा परीक्षण प्रतिपादित किया है ?

    • (a) साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण
    • (b) अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण
    • (c) चित्रांकन परीक्षण
    • (d) आर्मी अल्फा टेस्ट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  5. 5. बुद्धि के 'द्विकारक सिद्धान्त' का प्रतिपादन किसने किया ?

    • (a) स्पीयरमैन
    • (b) थॉर्नडाइक
    • (c) स्टर्न
    • (d) वर्नन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  6. 6. ब्लू प्रिंट निम्न में किसका महत्त्वपूर्ण घटक है ?

    • (a) परीक्षण वैधता
    • (b) परीक्षण निर्माण
    • (c) परीक्षण अंकन
    • (d) परीक्षण प्रशासन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  7. 7. विकास की पूर्वसंक्रिया अवस्था निम्न में किसने दिया था ?

    • (a) पियाजे
    • (b) ब्रुनर
    • (c) स्किनर
    • (d) कोहलर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  8. 8. एम. पी. पी. आई. परीक्षण का उपयोग निम्न में किसके मापन में किया जाता है ?

    • (a) बुद्धि
    • (b) व्यक्तित्व
    • (c) सृजनात्मकता
    • (d) सम्प्राप्ति
    उत्तर देखें

    उत्तर: —

  9. 9. अधिगम हेतु निम्न में क्या सर्वाधिक आवश्यक है ?

    • (a) रुचि
    • (b) अभिप्रेरणा
    • (c) निर्देशन
    • (d) परिपक्वता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  10. 10. शैशवकाल का समय है

    • (a) जन्म से 2 वर्ष तक
    • (b) 12 वर्ष से 18 वर्ष तक
    • (c) 15 वर्ष तक
    • (d) जन्म से 6 वर्ष तक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  11. 11. कोहलर निम्न में किससे सम्बन्धित है ?

    • (a) विकास के सिद्धान्त
    • (b) अभिप्रेरणा के सिद्धान्त
    • (c) अधिगम के सिद्धान्त
    • (d) व्यक्तित्व के सिद्धान्त
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  12. 12. मैकडूगल के अनुसार मूल प्रवृत्तियों की संख्या होती है

    • (a) 14
    • (b) 15
    • (c) 10
    • (d) 12
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  13. 13. मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग निम्न में से किसके शिक्षण हेतु किया जाता है ?

    • (a) अनुप्रयोग
    • (b) समझ
    • (c) समस्या समाधान
    • (d) सृजनात्मकता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 14. निम्न में किसके प्रयोग में 'कुत्ता' एक विषयी था ?

    • (a) पावलाव
    • (b) स्किन्नर
    • (c) कोहलर
    • (d) थॉर्नडाइक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  15. 15. मौलिकता, नमनीयता तथा प्रवाह निम्न में किसके घटक हैं ?

    • (a) सृजनात्मकता
    • (b) बुद्धि
    • (c) अभिप्रेरणा
    • (d) व्यक्तित्व
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  16. 16. कोहलर अपने प्रयोग से यह सिद्ध करना चाहते थे कि अधिगम

    • (a) एक स्वतन्त्र क्रिया है
    • (b) समग्र परिस्थिति का प्रत्यक्षीकरण है
    • (c) मानव का अधिगम प्रयोजनपूर्ण है
    • (d) जानवरों में मनुष्यों से श्रेष्ठ है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  17. 17. किसने पाठ योजना की 'पंचपद प्रणाली' प्रतिपादित किया ?

    • (a) हरबर्ट
    • (b) जान डीवी
    • (c) ब्लूम
    • (d) किलपैट्रिक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  18. 18. निम्नलिखित में ग्रन्थियों के आधार व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की है ?

    • (a) जुंग
    • (b) क्रेशमर
    • (c) स्प्रैन्जर
    • (d) कैनन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  19. 19. 'सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को अभिव्यक्त करने की मानसिक प्रक्रिया है।' यह कथन है

    • (a) ड्रेवहल का
    • (b) कोल एवं ब्रूस का
    • (c) क्रो एवं क्रो का
    • (d) डीहान का
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  20. 20. बी. एफ. स्किन्नर के अनुसार बच्चों में भाषा का विकास होता है

    • (a) परिपक्वता के फलस्वरूप
    • (b) जन्मजात क्षमताओं के फलस्वरूप
    • (c) व्याकरण में प्रशिक्षण के फलस्वरूप
    • (d) अनुकरण एवं प्रबलन के फलस्वरूप
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  21. 21. युयुत्सा है

    • (a) संवेग
    • (b) मूल प्रवृत्ति
    • (c) चिन्तन
    • (d) कल्पना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  22. 22. बालकों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले तत्व हैं

    • (a) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व
    • (b) आर्थिक तत्व
    • (c) वंशानुगत तत्व
    • (d) शारीरिक तत्व
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  23. 23. शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम निम्न में से कौन-सा है ?

    • (a) अनियमित विकास का नियम
    • (b) मानसिक विकास से भिन्नता का नियम
    • (c) कल्पना और संवेगात्मक विकास से सम्बन्ध का नियम
    • (d) द्रुतगामी विकास का नियम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  24. 24. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त नहीं है ?

    • (a) निरन्तर विकास का सिद्धान्त
    • (b) अनुकूलित प्रत्यावर्तन सिद्धान्त
    • (c) समान प्रतिमान का सिद्धान्त
    • (d) परस्परसम्बन्ध का सिद्धान्त
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  25. 25. "विकास के परिणाम स्वरूप नवीन विशेषताएँ और नवीन योग्यतायें प्रकट होती हैं" यह कथन _______ ने दिया है।

    • (a) हरलाक
    • (b) गेसेल
    • (c) डगलस और होलैण्ड
    • (d) मेरेडिथ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  26. 26. पूर्व अनुभव के आधार पर संवेदना को अर्थ प्रदान करना कहलाता है

    • (a) प्रत्यक्षीकरण
    • (b) कल्पना
    • (c) चिन्तन
    • (d) स्मृति
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 27. सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ?

    • (a) पावलाव
    • (b) कोहलर
    • (c) गेस्टाल्ट
    • (d) थॉर्नडाइक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  28. 28. औसत बुद्धि वाले बालकों का बुद्धि लब्धि स्तर होगा

    • (a) 80 - 89
    • (b) 70 - 79
    • (c) 110 - 114
    • (d) 90 - 109
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  29. 29. निम्न में से कौन तरल क्रिस्टलीय बुद्धि के प्रतिमान के प्रतिपादक थे ?

    • (a) थॉर्नडाइक
    • (b) कैटेल
    • (c) स्किन्नर
    • (d) वर्नन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  30. 30. क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धान्त का प्रतिपादन किया

    • (a) थॉर्नडाइक
    • (b) हल
    • (c) स्किन्नर
    • (d) हेगार्टी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

Language I Hindi

  1. 31. निम्न में से किस शब्द की वर्तनी सही है ?

    • (a) अनुगृहीत
    • (b) अनुग्रहीत
    • (c) अनुग्रहित
    • (d) अनग्रहीत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 32. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है

    • (a) पैतृक
    • (b) पैत्रिक
    • (c) पैत्रक
    • (d) पैतरिक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  3. 33. 'श' ध्वनि का उच्चारण स्थान क्या है ?

    • (a) मूर्धा
    • (b) दन्त
    • (c) दन्तालु
    • (d) तालु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  4. 34. 'अत्यंत' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है

    • (a) अ
    • (b) अत्
    • (c) अति
    • (d) अत्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  5. 35. 'उपत्यका' का अर्थ है

    • (a) प्राणियों के पेट का एक अंग
    • (b) सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है
    • (c) पर्वत के पास की भूमि
    • (d) पर्वत का शिखर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  6. 36. इस देश में हिन्दी भाषा का प्रयोग लिखने एवं बोलने में किया जाता है

    • (a) दक्षिण अमेरिका
    • (b) आस्ट्रेलिया
    • (c) मारीशस
    • (d) पाकिस्तान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  7. 37. 'सूर सागर' किस भाषा की रचना है ?

    • (a) बुन्देली
    • (b) अवधी
    • (c) छत्तीसगढ़ी
    • (d) ब्रज
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  8. 38. 'वीरों का कैसा हो वसंत' कविता किसकी लिखी है ?

    • (a) सुभद्रा कुमारी चौहान
    • (b) सुमित्रा कुमारी चौहान
    • (c) रामधारी सिंह दिनकर
    • (d) माखनलाल चतुर्वेदी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  9. 39. 'क्षेत्रीय' में कौन-सा विशेषण है ?

    • (a) संख्यावाचक
    • (b) गुणवाचक
    • (c) सार्वनामिक
    • (d) परिमाण बोधक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  10. 40. 'चौराहा' शब्द में समास है

    • (a) द्वन्द्व समास
    • (b) कर्मधारय समास
    • (c) अव्ययीभाव समास
    • (d) द्विगु समास
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  11. 41. निम्नलिखित में मौखिक अभिव्यक्ति का रूप है

    • (a) सुलेख
    • (b) शुद्ध वर्तनी
    • (c) आशु भाषण
    • (d) श्रुतलेख
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  12. 42. हिन्दी भाषा की बोलियाँ है

    • (a) 25
    • (b) 15
    • (c) 22
    • (d) 18
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  13. 43. 'सामाजिक' शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय है

    • (a) सामा + जिक
    • (b) सामाज + इक
    • (c) समाज + इक
    • (d) सा + माजिक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 44. 'तद्भव' पत्रिका के सम्पादक का नाम है

    • (a) विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
    • (b) लीलाधर जगूड़ी
    • (c) अखिलेश
    • (d) हरे प्रकाश उपाध्याय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  15. 45. 'बारह बरस लौ कूकर जीवै, अरु तेरह लौ जियै सियार' - यह पंक्ति किसकी है ?

    • (a) चन्दवरदाई
    • (b) विद्यापति
    • (c) जगनिक
    • (d) नरपति नाल्ह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  16. गद्यांशप्रश्न 46–50 के लिए

    प्रश्न सं. 46 - 50 : दिये गये गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के विकल्प छाँटिए :

    आदिम आर्य घुमक्कड़ ही थे। यहाँ से वहाँ वे घूमते ही रहते थे। घूमते भटकतें ही वे भारत पहुँचे थे। यदि घुमक्कड़ी का बाना उन्होंने न धारण किया होता, यदि वे एक स्थान पर ही रहते, तो आज भारत में उनके वंशज न होते। भगवान बुद्ध घुमक्कड़ थे। भगवान महावीर घुमक्कड़ थे। वर्षाऋतु के कुछ महीनों को छोड़कर एक स्थान में रहना बुद्ध के वश का नहीं था। 35 वर्ष की आयु में उन्होंने बुद्धत्व प्राप्त किया। 35 वर्ष से 80 वर्ष की आयु तक जब उनकी मृत्यु हुई, 45 वर्ष तक वे निरन्तर घूमते ही रहे। अपने आप को समाज सेवा और धर्म प्रचार में लगाये रहे। अपने शिष्यों से उन्होंने कहा था "चरथ भिक्खवे" चारिक" हे भिक्षुओं! घुमक्कड़ी करो यद्यपि बुद्ध कभी भारत के बाहर नहीं गये किन्तु उनके शिष्यों ने उनके वचनों को सिर आँखों पर लिया और पूर्व में जापान उत्तर में मंगोलिया पश्चिम में मकदूनियाँ और दक्षिण में बाली द्वीप तक धावा मारा। श्रवण महावीर ने स्वच्छन्द विचरण के लिए अपने वस्त्रों तक को त्याग दिया। दिशाओं को उन्होंने अपना अम्बर बना लिया, वैशाली में जन्म लिया, पावा में शरीर त्याग किया। जीवनपर्यन्त घूमते रहे। मानव के कल्याण के लिए मानवों के राह प्रदर्शन के लिये और शंकराचार्य, बारह वर्ष की अवस्था में संन्यास लेकर कभी केरल, कभी मिथिला, कभी कश्मीर और कभी बद्रिकाश्रम में घूमते रहे। कन्याकुमारी से लेकर हिमालय तक समस्त भारत को अपना कर्मक्षेत्र समझा सांस्कृतिक एकता के लिए, समन्वय के लिए, श्रुति धर्म की रक्षा के लिए शंकराचार्य के प्रयत्नों से ही वैदिक धर्म का उत्थान हो सका।

  17. 46. घुमक्कड़ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है ?

    • (a) ड़
    • (b) अक्कड़
    • (c) कड़
    • (d) अड़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  18. 47. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था ?

    • (a) वैशाली
    • (b) पावापुरी
    • (c) पारसौली
    • (d) कुशीनगर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  19. 48. स्वच्छन्द में कौन-सी सन्धि है ?

    • (a) दीर्घ
    • (b) विसर्ग
    • (c) व्यंजन
    • (d) गुण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  20. 49. महात्मा बुद्ध ने जब बुद्धत्व प्राप्त किया तब उनकी अवस्था कितनी थी ?

    • (a) 35 वर्ष
    • (b) 12 वर्ष
    • (c) 80 वर्ष
    • (d) 45 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  21. 50. "श्रुति धर्म" का क्या अर्थ है ?

    • (a) बौद्ध धर्म
    • (b) जैन धर्म
    • (c) वैदिक धर्म
    • (d) मुस्लिम धर्म
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  22. 51. ड़ का उच्चारण स्थान होता है

    • (a) कंठोष्ठ्य
    • (b) नासिक्य
    • (c) कंठ तलव्य
    • (d) मूर्धन्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  23. 52. 'चार गज मलमल' में कौन-सा विशेषण है ?

    • (a) गुणवाचक
    • (b) संख्यावाचक
    • (c) सार्वनामिक
    • (d) परिमाणबोधक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  24. 53. 'समास' का विलोम क्या है ?

    • (a) सामासिक
    • (b) व्यास
    • (c) साहसिक
    • (d) समस्या
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  25. 54. 'सुन्न' का तत्सम रूप क्या है ?

    • (a) सन्न
    • (b) सून
    • (c) शून्य
    • (d) सूना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  26. 55. 'आँख की किरकिरी होने' का अर्थ है

    • (a) धोखा देना
    • (b) अप्रिय लगना
    • (c) बहुत प्रिय होना
    • (d) कष्टदायक होना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  27. 56. 'अकाल' का पर्यायवाची है

    • (a) अक्षत
    • (b) दुर्भिक्ष
    • (c) अपरिहार्य
    • (d) अँधियारा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  28. 57. निम्नलिखित वाक्यों में कौन-सा मिश्र वाक्य है ?

    • (a) छात्र पढ़ते हैं और अध्यापक उन्हें देखते हैं।
    • (b) अध्यापकों के सम्मुख छात्र पढ़ते हैं।
    • (c) क्या अध्यापकों के सम्मुख छात्र पढ़ते हैं।
    • (d) अध्यापक देखते हैं कि छात्र पढ़ते हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  29. 58. 'जिसकी पूर्व से कोई आशा न हो' के लिए एक शब्द है

    • (a) अप्रत्याशित
    • (b) प्रत्याशा
    • (c) अनाहूत
    • (d) अपरिमेय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  30. 59. 'मुझसे उठा नहीं गया' वाक्य में वाच्य है

    • (a) कर्मवाच्य
    • (b) कर्तृवाच्य
    • (c) इनमें से कोई नहीं
    • (d) भाववाच्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  31. 60. 'निष्कपट' शब्द का सन्धि-विच्छेद है

    • (a) निष् + कपट
    • (b) निः + कपट
    • (c) निश् + कपट
    • (d) नि + कपट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

Language II English

  1. गद्यांशप्रश्न 61–68 के लिए

    Direction - Read the passage below and answer the questions that follow (Q. No. 61 to 68) by selecting the most appropriate option :

    The children of M. G. Vidyalaya, had a wonderful time yesterday. They were captivated by the speed, agility and showmanship of magician, Kim Rathod. The children watched him spell-bound for two hours. All that broke the silence was a gasp of astonishment or the sound of spontaneous applause, appreciating a trick. Out of his magic wand came flowers, ribbons and garlands of every possible colour and seemingly unending length. It came in such quick succession that everyone was left gasping. One or two young children came up to examine the thin stick wondering how it could hold so much. They were really frustrated. As if that was not magical enough he made a rabbit pop out of an empty wooden box. It went hopping around the stage. It was soon put back into the box and seconds later, he pulled out a rat, soft, white and squeaking. The little ones seemed a little frightened by this, while the others clapped and cheered loudly. This was the grand finale.

    The children did not want it to end. They shouted 'encore', 'once more'. But Kim gave them a bright smile and vanished from the scene. The children were left searching here and there for him. Then they walked out excitedly recounting what they had seen and how wonderful it was. One of the boys Ravi declared loudly, it was the best magic show of the century.

  2. 61. What does 'encore' mean ?

    • (a) Try
    • (b) Never
    • (c) Now
    • (d) Once more
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  3. 62. What did Kim do in the end ?

    • (a) Smiled and disappeared
    • (b) Performed the act once again
    • (c) Sat down
    • (d) Never performed the trick
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  4. 63. What does 'Century' denote ?

    • (a) A period of ten years
    • (b) A period of one year
    • (c) A period of hundred years
    • (d) A period of fifty years
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  5. 64. What is the magician's name ?

    • (a) Ravi
    • (b) M. G. Vidyalaya
    • (c) Kiran Rathod
    • (d) Kim Rathod
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  6. 65. What is the meaning of 'captivated' ?

    • (a) Honoured
    • (b) Astonished
    • (c) Angered
    • (d) Arrested
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  7. 66. What is the meaning of 'spontaneous' ?

    • (a) Always
    • (b) Happening suddenly
    • (c) Continuous
    • (d) Never
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  8. 67. What is a 'Wand' ?

    • (a) Cloth
    • (b) Stick
    • (c) Box
    • (d) Hat
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  9. 68. What is the meaning of 'hopping' ?

    • (a) Jumping
    • (b) Running
    • (c) Singing
    • (d) Standing
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  10. 69. What kind of adjectives are used in the following sentence ? A live ass is better than a dead lion.

    • (a) Quantity
    • (b) Descriptive
    • (c) Quality
    • (d) Indefinite
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  11. 70. Which of the following has been misspelt ?

    • (a) ambiguous
    • (b) deciduous
    • (c) entrance
    • (d) governence
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  12. 71. Pick out the correct synonym of the word : attenuate

    • (a) force
    • (b) repent
    • (c) make thin
    • (d) divide
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  13. 72. Pick the sentence with the correct conjunction :

    • (a) No sooner had we reached the station than the train left.
    • (b) No sooner had we reached the station but the train left.
    • (c) No sooner had we reached the station and the train left.
    • (d) No sooner had we reached the station when the train left.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  14. 73. Pick out the suitable antonym of the given word : judicious

    • (a) sagacious
    • (b) imprudent
    • (c) careful
    • (d) silly
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  15. 74. Fill in the blank with suitable Pronoun : My son and my daughter are very fond of __________.

    • (a) each other
    • (b) herself
    • (c) himself
    • (d) themselves
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  16. 75. Which of the following is an example of Metaphor ?

    • (a) The face of the child is as soft as the petals of a rose.
    • (b) He is a big donkey.
    • (c) My heart leaps up when I behold a rainbow in the sky.
    • (d) The bitter-sweet memories of childhood are a source of great pleasure.
    उत्तर देखें

    उत्तर: —

  17. 76. Choose the correct option : Study of population is known as

    • (a) Astronomy
    • (b) Ecology
    • (c) Genealogy
    • (d) Demography
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  18. 77. Transform the following into a Direct sentence : 'I asked Sheela if I might know her father'.

    • (a) I told Sheela, "May I know your father ?"
    • (b) I said to Sheela, "May I know your father ?"
    • (c) I questioned Sheela, "Will I know your father ?"
    • (d) I asked Sheela, "Can I know your father ?"
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  19. 78. The idiom 'To ring one's own bell' means

    • (a) to be one's publicity agent
    • (b) to think properly
    • (c) to indulge in self praise
    • (d) to commit a theft
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  20. 79. The meaning of the idiom "to put out" is

    • (a) To wait
    • (b) To postpone
    • (c) To go out
    • (d) To extinguish
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  21. 80. The sentence : "This is the house in which I was born", is

    • (a) A compound sentence
    • (b) A simple sentence
    • (c) A compound - complex sentence
    • (d) A complex sentence
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  22. 81. Fill in the blank : 'The objection was met out ________ the lawyer'.

    • (a) to
    • (b) with
    • (c) from
    • (d) by
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  23. 82. Fill in the blank : "________ of playing, the children went home".

    • (a) On tiring
    • (b) Being tired
    • (c) While tiring
    • (d) Having tired
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  24. 83. Join the following sentence to make a simple sentence : The coffee isn't too strong. It won't keep awake.

    • (a) The coffee isn't too strong and will not keep us awake.
    • (b) The coffee isn't too strong to keep us awake.
    • (c) The coffee isn't too strong so as to keep us awake.
    • (d) The coffee isn't too strong so it won't keep us awake.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  25. 84. Who are the earliest known inhabitants of Antarctica ?

    • (a) Indian Scientists
    • (b) American Scientists
    • (c) It is has always been a desert
    • (d) Dinosaurs
    उत्तर देखें

    उत्तर: —

  26. 85. Which of the following words is an Adverb ?

    • (a) Face
    • (b) Apace
    • (c) Fury
    • (d) Meek
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  27. 86. Complete the following sentence with correct Conjunction : __________ he had not paid his bill, his electricity was cut off.

    • (a) Either
    • (b) But
    • (c) As
    • (d) Unless
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  28. 87. Choose the correct figure of speech in the following sentence : Death lays his icy hand on Kings.

    • (a) Personification
    • (b) Metaphor
    • (c) Simile
    • (d) Apostrophe
    उत्तर देखें

    उत्तर: —

  29. 88. Choose the proper sequence to complete the following : The guide said that P. nowhere in the world Q. a fairer building R. you will find S. than the Taj Mahal. The proper sequence should be :

    • (a) P R Q S
    • (b) R Q P S
    • (c) R Q S P
    • (d) P S Q R
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  30. 89. Give the meaning of the following proverb : A bird in hand is worth two in a bush.

    • (a) To be dissatisfied with what you have.
    • (b) To catch two birds with your hands.
    • (c) To trap birds in bushes.
    • (d) It is better to be satisfied with what you have than to try to get what is not yours.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  31. 90. Choose the correct option to complete the sentence : I ________ him since we met a year ago.

    • (a) haven't seen
    • (b) didn't see
    • (c) not saw
    • (d) hadn't seen
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

Mathematics

  1. 91. यदि 10³ˣ = 125 हो, तो 10⁻²ˣ का मान होगा

    • (a) 25
    • (b) 1/5
    • (c) 1/25
    • (d) -1/25
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  2. 92. 16075 को किसी संख्या से भाग देने पर भागफल 167 तथा शेषफल 43 प्राप्त होता है, तो भाजक होगा

    • (a) 56
    • (b) 76
    • (c) 86
    • (d) 96
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  3. 93. 50 से छोटे धन पूर्णांकों में अभाज्यों की संख्या है

    • (a) 15
    • (b) 14
    • (c) 25
    • (d) 16
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  4. 94. Twice the larger of two numbers is three more than five times the smaller and the sum of four times the larger and three times the smaller is 71. What are the numbers ?

    • (a) 11, 9
    • (b) 43, 8
    • (c) 17, 1
    • (d) 14, 5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  5. 95. एक वर्ग का क्षेत्रफल जिसकी एक भुजा 8 cm है, उस आयत के क्षेत्रफल के बराबर है जिसकी लंबाई 16 cm है। आयत की चौड़ाई ज्ञात करें।

    • (a) 8 cm
    • (b) 4 cm
    • (c) 12 cm
    • (d) 6 cm
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  6. 96. 14/33, 42/55, 21/22 का महत्तम समापवर्तक है

    • (a) 17/330
    • (b) 7/330
    • (c) 330/17
    • (d) 330/7
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  7. 97. (7 + 2√10) का वर्गमूल है

    • (a) (√3 + 2)
    • (b) (√6 + 1)
    • (c) (2 + √5)
    • (d) (√2 + √5)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  8. 98. एक वर्ग और एक समबाहु त्रिभुज की एक भुजा उभयनिष्ठ है। यदि त्रिभुज की एक भुजा 4/3 cm लंबी है, तो इस आकृति का परिमाप क्या होगा ?

    • (a) 16/9 (√3/4 + 1) cm
    • (b) 6 2/3 cm
    • (c) 5 1/3 cm
    • (d) 16/9 cm
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  9. 99. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 99 से विभाजित होती है ?

    • (a) 135792
    • (b) 114345
    • (c) 3572406
    • (d) 913462
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  10. 100. π क्या है ?

    • (a) अपरिमेय संख्या
    • (b) परिमेय संख्या
    • (c) पूर्णांक
    • (d) अभाज्य संख्या
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  11. 101. यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य उसके विक्रय मूल्य का 3/2 है, तो लाभ या हानि प्रतिशत है

    • (a) 33 1/3% हानि
    • (b) 33 1/3% लाभ
    • (c) 33 1/8% लाभ
    • (d) 33 1/8% हानि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  12. 102. 121012 को 12 से भाग देने पर, शेषफल है

    • (a) 2
    • (b) 0
    • (c) 4
    • (d) 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  13. 103. (378 × 236 × 459 × 312) के गुणनफल में इकाई का अंक होगा

    • (a) 8
    • (b) 6
    • (c) 4
    • (d) 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 104. दिए आँकड़ों का माध्य यदि 4.5 है, तो उसका माध्यक क्या होगा ? 5, 7, 7, 8, x, 5, 4, 3, 1, 2

    • (a) 6
    • (b) 5.5
    • (c) 4.5
    • (d) 5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  15. 105. सांख्यिकी में 'विचरण का विश्लेषण' नामक विधि का मुख्य श्रेय है

    • (a) गाउस
    • (b) आर. ए. फिशर
    • (c) न्यूटन
    • (d) लाप्लास
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  16. 106. Δ ABC के मध्य बिन्दु क्रमशः D, E, F हैं। ज्ञात कीजिए निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है ?

    • (a) Δ DEF का क्षेत्रफल = 1/2 Δ ABC का क्षेत्रफल
    • (b) Δ DEF का क्षेत्रफल = Δ ABC का क्षेत्रफल
    • (c) Δ DEF का क्षेत्रफल = 1/4 Δ ABC का क्षेत्रफल
    • (d) Δ DEF का क्षेत्रफल = 1/3 Δ ABC का क्षेत्रफल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  17. 107. यदि किसी दिये गये आँकड़े का समान्तर माध्य = A, ज्यामितीय माध्य = G तथा हरात्मक माध्य = H हो, तो

    • (a) A ≤ G ≤ H
    • (b) A ≤ G ≥ H
    • (c) A ≥ H ≥ G
    • (d) A ≥ G ≥ H
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  18. 108. यदि दो संख्याओं का अन्तर तथा गुणनफल क्रमशः 5 तथा 36 हो, तो उनके व्युत्क्रमों का अन्तर है

    • (a) 31/36
    • (b) 5/36
    • (c) 9/5
    • (d) 5/9
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  19. 109. Who was the self taught Indian mathematical genius in 20th century ?

    • (a) Shridharacharya
    • (b) Aryabhatta
    • (c) Harish Chandra
    • (d) Srinivas Ramanujan
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  20. 110. किसी कमरे की चारों दीवारों का क्षेत्रफल 660 m² है तथा लंबाई उसकी चौड़ाई की दुगुनी है। यदि कमरे की ऊँचाई 11 m है, तो उसकी छत का क्षेत्रफल है

    • (a) 150 m²
    • (b) 200 m²
    • (c) 75 m²
    • (d) 100 m²
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  21. 111. यदि a/3 = b/4 = c/7 हो, तो (a + b + c)/c का मान होगा

    • (a) 7
    • (b) √2
    • (c) 1/√7
    • (d) 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  22. 112. यदि 5 जनवरी 1991 को शनिवार था, तो 3 मार्च, 1992 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा ?

    • (a) सोमवार
    • (b) शनिवार
    • (c) मंगलवार
    • (d) रविवार (इतवार)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  23. 113. हल कीजिए [{(1/3)⁻³ - (1/4)⁻²} ÷ (1/4)⁻³]

    • (a) 5/24
    • (b) 11/64
    • (c) 1/16
    • (d) 3/64
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  24. 114. एक त्रिभुज की रचना करने के लिए संभव भुजाएं हैं

    • (a) 3.5 सेमी, 9.2 सेमी, 5.3 सेमी
    • (b) 6 सेमी, 3 सेमी, 3 सेमी
    • (c) 6.3 सेमी, 5.9 सेमी, 4.6 सेमी
    • (d) 6.5 सेमी, 105 मिमी, 39 मिमी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  25. 115. √3, ∛4, ∜5 को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

    • (a) ∛4, √3, ∜5
    • (b) √3, ∛4, ∜5
    • (c) इनमें से कोई नहीं
    • (d) ∜5, ∛4, √3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  26. 116. यदि अवरोही क्रम में रखे गए आँकड़ों के दोनों छोरों से प्रेक्षण हटाए जाते हैं, तो केंद्रीय प्रवृत्ति के कौन-से मापक प्रभावित होते हैं ?

    • (a) माध्य, माध्यक और बहुलक
    • (b) माध्य और माध्यक
    • (c) बहुलक और माध्यक
    • (d) माध्य और बहुलक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  27. 117. 5 cm बाजू वाले एक घन के सभी फलकों पर रंग लगाया जाता है। यदि इसे 1 cm³ वाले घनों में काटा जाता है, तो 1 cm³ वाले कितने घनों में केवल एक ही फलक पर रंग होगा ?

    • (a) 27
    • (b) 142
    • (c) 54
    • (d) 42
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  28. 118. पंचभुज के अन्तःकोणों का योग ज्ञात कीजिए।

    • (a) 180°
    • (b) 450°
    • (c) 540°
    • (d) 360°
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 119. एक खम्भे का 4/7 भाग कीचड़ में धंसा है। जब धंसे हुए का 1/3 भाग बाहर खींचा जाता है, तो पाया गया कि 8 मीटर माप का खम्भा अभी भी कीचड़ में है। खम्भे की पूरी माप क्या होगी ?

    • (a) 25 मीटर
    • (b) 21 मीटर
    • (c) 12 मीटर
    • (d) 30 मीटर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  30. 120. A और B किसी काम को 12 दिन में करते हैं। B और C उसी काम को 15 दिन में करते हैं। C और A उसी काम को 20 दिन में करते हैं। A अकेले उसी काम को कितने दिन में कर सकता है ?

    • (a) 20 दिन
    • (b) 10 दिन
    • (c) 40 दिन
    • (d) 30 दिन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

Environmental Studies

  1. 121. डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से आशय है

    • (a) वर्ल्ड वॉर फंड
    • (b) वर्ल्ड वाईड फंड
    • (c) वर्ल्ड वॉच फंड
    • (d) वर्ल्ड वाइल्डलाईफ फंड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  2. 122. फूलों की घाटी अवस्थित है

    • (a) हिमांचल प्रदेश में
    • (b) जम्मू-कश्मीर में
    • (c) उत्तराखण्ड में
    • (d) सिक्किम में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  3. 123. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी एजेंसी मुख्य रूप से प्रदूषण के मापन से संबंधित है ?

    • (a) केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
    • (b) ग्रीन ट्रिब्यूनल
    • (c) सर्वे ऑफ इण्डिया
    • (d) केन्द्रीय जल आयोग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  4. 124. 'कोटोपाक्सी' एक जागृत ज्वालामुखी है, जो अवस्थित है

    • (a) हवाई में
    • (b) सिसिली में
    • (c) रॉकीज में
    • (d) एण्डीज में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  5. 125. तिब्बत की सांगपो नदी भारत में जानी जाती है

    • (a) यमुना
    • (b) गंगा
    • (c) सिन्धु
    • (d) ब्रह्मपुत्रा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  6. 126. सर्वाधिक जैवविविधता पायी जाती हैं

    • (a) सूरमा घाटी में
    • (b) फूलों की घाटी में
    • (c) दोरांग घाटी में
    • (d) शान्त घाटी में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  7. 127. एल पी जी के संदर्भ में क्या असत्य है ?

    • (a) उच्च उष्मीय मान
    • (b) एक स्वच्छ ईंधन
    • (c) मिथेन उत्सर्जन करने वाला
    • (d) नीले ज्वाला से जलने वाला
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  8. 128. पारिस्थितिक तंत्र के घटक हैं

    • (a) जैविक तथा अजैविक पदार्थ
    • (b) पौधे तथा जन्तु
    • (c) उत्पादक, उपभोक्ता व अपघटक
    • (d) उत्पादक व उपभोक्ता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  9. 129. मकर रेखा है

    • (a) 23½° N
    • (b) 23½°
    • (c) 23°S
    • (d) 23½° S
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  10. 130. "इकोसिस्टम" शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?

    • (a) डॉ. ए. जी. टान्स्ले
    • (b) डॉ. आर. डी. मिश्रा
    • (c) डॉ. विटाकर
    • (d) डॉ. ऊडम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  11. 131. ध्रुव तारा कहा जाता है

    • (a) दक्षिण तारे को
    • (b) उत्तरी तारे को
    • (c) पश्चिमी तारे को
    • (d) पूर्वी तारे को
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  12. 132. भारत में 'प्रोजेक्ट टाइगर' प्रारम्भ किया गया था

    • (a) 1973 ई.
    • (b) 1972 ई.
    • (c) 1985 ई.
    • (d) 1981 ई.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  13. 133. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है ?

    • (a) मध्य प्रदेश
    • (b) पश्चिम बंगाल
    • (c) गुजरात
    • (d) तमिलनाडु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  14. 134. लखनऊ समझौता (1916) किन दो के मध्य हुआ था ?

    • (a) हिन्दू व मुस्लिम के मध्य
    • (b) कांग्रेस व मुस्लिम लीग के मध्य
    • (c) नरम दल व गरम दल के मध्य
    • (d) ब्रिटिश व भारतीयों के मध्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  15. 135. जंगली गदहों का अभयारण्य कहाँ है ?

    • (a) गुजरात में
    • (b) राजस्थान में
    • (c) बिहार में
    • (d) मध्य प्रदेश में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  16. 136. घास भूमि क्षेत्र के परितंत्र के खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्च स्तर का उपभोक्ता होता है

    • (a) माँसाहारी
    • (b) शाकाहारी
    • (c) शाकाहारी व माँसाहारी दोनों
    • (d) जीवाणु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  17. 137. वायुमंडल का प्रमुख स्तर जो पृथ्वी के सबसे पास है

    • (a) क्षोभमंडल
    • (b) समतापमंडल
    • (c) आयनमंडल
    • (d) मध्यमंडल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  18. 138. भारतीय संसद द्वारा जैवविविधता अधिनियम पारित किया गया था

    • (a) 10 दिसम्बर, 1980
    • (b) 11 मई, 1972
    • (c) 11 दिसम्बर, 2002
    • (d) 16 अक्तूबर, 1990
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  19. 139. निम्नलिखित में से कौन-सी कृषि करने की प्रक्रिया पर्यावरण संरक्षण में सहायक है ?

    • (a) ग्लास हाउस में पौधे लगाना
    • (b) शिफ्टिंग खेती
    • (c) जैविक खेती
    • (d) अधिक उपज वाली किस्म की खेती
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  20. 140. अम्लीय वर्षा संबंधित है

    • (a) सल्फ्यूरिक एसिड से
    • (b) हाइड्रोक्लोरिक एसिड से
    • (c) बोरिक अम्ल
    • (d) ऐसिटिक एसिड से
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  21. 141. कार्बन डेटिंग संदर्भित करता है

    • (a) प्राचीन स्थलों में मौजूद हड्डियों या सामग्रियों के आयु मापन
    • (b) चट्टानों की शक्ति मापन
    • (c) इनमें से सभी
    • (d) श्वेत पट्ट पर लिखने के लिये कार्बन का प्रयोग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  22. 142. संविधान सभा ने कब राष्ट्रीय गान को अपनाया ?

    • (a) 24 जनवरी 1950
    • (b) 20 जनवरी 1950
    • (c) 13 नवम्बर 1949
    • (d) 21 मई 1949
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  23. 143. बायोमैग्निफिकेशन है

    • (a) जीव के आकार में वृद्धि
    • (b) समय के साथ उत्तक में विषैले पदार्थ की बढ़ती सांद्रता
    • (c) इनमें से सभी
    • (d) कम्प्यूटर द्वारा चित्र के आकार में वृद्धि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  24. 144. निम्नलिखित में से कौन जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है ?

    • (a) मृदा
    • (b) प्रोटीन
    • (c) फॉस्फोरस
    • (d) कवक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  25. 145. ग्रीन पीस इंटरनेशनल का मुख्यालय अवस्थित है

    • (a) सिडनी में
    • (b) न्यूयार्क में
    • (c) नागासाकी में
    • (d) ऐम्स्टर्डम में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  26. 146. निम्न में से कहाँ आर्सेनिक द्वारा जल-प्रदूषण सर्वाधिक है ?

    • (a) मध्य प्रदेश में
    • (b) उत्तर प्रदेश में
    • (c) पश्चिम बंगाल में
    • (d) बिहार में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  27. 147. भारत में पश्चिमी घाट के दक्खन शुष्क हैं, क्योंकि

    • (a) उच्च तुंगता प्रभाव है
    • (b) निम्न ताप प्रभाव है
    • (c) दाब प्रभाव है
    • (d) रेन शैडो प्रभाव है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  28. 148. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम पारित किया गया था

    • (a) 1962 ई. में
    • (b) 1960 ई. में
    • (c) 1975 ई. में
    • (d) 1972 ई. में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  29. 149. वायुमंडल की ऊपरी सीमा पर प्रति इकाई क्षेत्र में प्राप्त होने वाली सौर्य-विकिरण कहलाती है

    • (a) सौर्य ऊर्जा
    • (b) सूर्यातप
    • (c) ऊष्मा बजट
    • (d) सौर्य स्थिरांक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  30. 150. किस देश के संविधान से मौलिक कर्तव्य लिया गया है ?

    • (a) यूनाइटेड किंगडम
    • (b) जर्मनी
    • (c) यू. एस. एस. आर.
    • (d) यू. एस. ए.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।

Child Development and Teaching Method

प्र. 1
(a)
प्र. 2
(b)
प्र. 3
(a)
प्र. 4
(a)
प्र. 5
(a)
प्र. 6
(b)
प्र. 7
(a)
प्र. 8
—
प्र. 9
(b)
प्र. 10
(a)
प्र. 11
(c)
प्र. 12
(a)
प्र. 13
(c)
प्र. 14
(a)
प्र. 15
(a)
प्र. 16
(b)
प्र. 17
(a)
प्र. 18
(d)
प्र. 19
(c)
प्र. 20
(d)
प्र. 21
(b)
प्र. 22
(a)
प्र. 23
(d)
प्र. 24
(b)
प्र. 25
(a)
प्र. 26
(a)
प्र. 27
(d)
प्र. 28
(d)
प्र. 29
(b)
प्र. 30
(c)

Language I Hindi

प्र. 31
(a)
प्र. 32
(a)
प्र. 33
(d)
प्र. 34
(c)
प्र. 35
(c)
प्र. 36
(c)
प्र. 37
(d)
प्र. 38
(a)
प्र. 39
(b)
प्र. 40
(d)
प्र. 41
(c)
प्र. 42
(d)
प्र. 43
(c)
प्र. 44
(c)
प्र. 45
(c)
प्र. 46
(b)
प्र. 47
(a)
प्र. 48
(c)
प्र. 49
(a)
प्र. 50
(c)
प्र. 51
(b)
प्र. 52
(d)
प्र. 53
(b)
प्र. 54
(c)
प्र. 55
(b)
प्र. 56
(b)
प्र. 57
(d)
प्र. 58
(a)
प्र. 59
(d)
प्र. 60
(b)

Language II English

प्र. 61
(d)
प्र. 62
(a)
प्र. 63
(c)
प्र. 64
(d)
प्र. 65
(d)
प्र. 66
(b)
प्र. 67
(b)
प्र. 68
(a)
प्र. 69
(c)
प्र. 70
(d)
प्र. 71
(c)
प्र. 72
(a)
प्र. 73
(b)
प्र. 74
(a)
प्र. 75
—
प्र. 76
(d)
प्र. 77
(b)
प्र. 78
(c)
प्र. 79
(d)
प्र. 80
(d)
प्र. 81
(d)
प्र. 82
(d)
प्र. 83
(b)
प्र. 84
—
प्र. 85
(b)
प्र. 86
(c)
प्र. 87
—
प्र. 88
(a)
प्र. 89
(d)
प्र. 90
(a)

Mathematics

प्र. 91
(c)
प्र. 92
(d)
प्र. 93
(a)
प्र. 94
(d)
प्र. 95
(b)
प्र. 96
(b)
प्र. 97
(d)
प्र. 98
(b)
प्र. 99
(b)
प्र. 100
(a)
प्र. 101
(a)
प्र. 102
(c)
प्र. 103
(c)
प्र. 104
(c)
प्र. 105
(b)
प्र. 106
(c)
प्र. 107
(d)
प्र. 108
(b)
प्र. 109
(d)
प्र. 110
(b)
प्र. 111
(d)
प्र. 112
(c)
प्र. 113
(b)
प्र. 114
(c)
प्र. 115
(d)
प्र. 116
(d)
प्र. 117
(c)
प्र. 118
(c)
प्र. 119
(b)
प्र. 120
(d)

Environmental Studies

प्र. 121
(d)
प्र. 122
(c)
प्र. 123
(a)
प्र. 124
(d)
प्र. 125
(d)
प्र. 126
(d)
प्र. 127
(c)
प्र. 128
(a)
प्र. 129
(d)
प्र. 130
(a)
प्र. 131
(b)
प्र. 132
(a)
प्र. 133
(a)
प्र. 134
(b)
प्र. 135
(a)
प्र. 136
(a)
प्र. 137
(a)
प्र. 138
(c)
प्र. 139
(c)
प्र. 140
(a)
प्र. 141
(a)
प्र. 142
(a)
प्र. 143
(b)
प्र. 144
(d)
प्र. 145
(d)
प्र. 146
(c)
प्र. 147
(d)
प्र. 148
(d)
प्र. 149
(d)
प्र. 150
(c)