आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPTET 2021 Paper II (Junior) — 23 January 2022 (Series C) — Mathematics and Science · exambharo.com/uptet/previous-year-papers/uptet-2021-junior-paper-2-series-c-maths-science/

प्रश्न पत्र · यूपीटेट

UPTET 2021 Paper II (Junior) — 23 January 2022 (Series C) — Mathematics and Science

23 जनवरी 2022150 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0

प्रश्न उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के 23 जनवरी 2022, के पेपर से। हर प्रश्न का उत्तर उसके नीचे है, खोलने पर ही दिखता है, और पूरी उत्तर कुंजी अंत में है। स्कोर पाने के लिए पेपर को समयबद्ध प्रैक्टिस टेस्ट के रूप में दें।

आधिकारिक पुस्तिका बिना पाठ वाला स्कैन है, इसलिए ExamBharo ने यह पेपर उससे हाथ से टाइप किया है। टाइपिंग की चूक संभव है; संपर्क पेज से बताएँ।

बोर्ड ने अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में प्रश्न 147 हटा दिया: यहाँ दिखाया गया है, बिना उत्तर के, और स्कोर में नहीं गिना जाता।

150 में से 87 प्रश्न हिंदी में हैं: आयोग की रिस्पॉन्स शीट में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया और अंक, चिह्न व अंग्रेज़ी शब्द मूल से मिलाए गए। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या शीट में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

Child Development and Teaching Method

  1. 1. मूल प्रवृत्ति की एक प्रमुख विशेषता है जो पायी जाती है

    • (a) केवल चूहे तथा बिल्लियों में
    • (b) केवल मनुष्यों में
    • (c) सभी प्राणियों में तथा जन्मजात व प्राकृतिक होती है
    • (d) केवल कलाकारों में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  2. 2. भारतीय संविधान में 6 - 14 वर्ष के बच्चों के लिए नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार निम्न में शामिल है

    • (a) अनुच्छेद 15 में
    • (b) अनुच्छेद 26 में
    • (c) अनुच्छेद 45 में
    • (d) अनुच्छेद 21A में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  3. 3. क्रेशमर ने व्यक्ति को निम्न में से किस प्रमुख प्रकारों में वर्गीकृत किया है?

    • (a) सुडौलकाय
    • (b) लम्बकाय
    • (c) गोलकाय
    • (d) इनमें से सभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  4. 4. टी.ई.टी. का उद्देश्य निम्न में किसका मापन है?

    • (a) अभिक्षमता
    • (b) बौद्धिक क्षमता
    • (c) अभिवृत्ति
    • (d) मूल्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  5. 5. संघनन का सिद्धान्त निम्न में से किसकी व्याख्या करता है?

    • (a) स्मृति
    • (b) अधिगम
    • (c) अभिप्रेरणा
    • (d) सृजनात्मकता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  6. 6. पिछड़े बालकों के लिए शैक्षिक लब्धि की अवधारणा किसने दी है?

    • (a) शोनेल
    • (b) गोर्डेन
    • (c) बर्टन हाल
    • (d) सिरिल बर्ट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  7. 7. निम्न में से कौन-सा एक उत्तम परीक्षण की विशेषताओं से भिन्न है?

    • (a) वैधता
    • (b) विश्वसनीयता
    • (c) वस्तुनिष्ठता
    • (d) अभिक्षमता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  8. 8. निम्न में से कौन-सा बुद्धि का सिद्धान्त नहीं है?

    • (a) द्वि तत्व का सिद्धान्त
    • (b) एक तत्व का सिद्धान्त
    • (c) प्रत्यागमन का सिद्धान्त
    • (d) बहुतत्व का सिद्धान्त
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  9. 9. निम्नलिखित में से कौन अन्त:स्रावी ग्रन्थि नहीं है?

    • (a) पीयूष ग्रन्थि
    • (b) एड्रिनल ग्रन्थि
    • (c) लार ग्रन्थि
    • (d) थॉयराइड ग्रन्थि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  10. 10. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की द्वितीय अवस्था है

    • (a) औपचारिक संक्रिया अवस्था
    • (b) संवेदनात्मक गामक अवस्था
    • (c) पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
    • (d) मूर्त संक्रिया अवस्था
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  11. 11. निम्न में से कौन-सा शिक्षा मनोविज्ञान की सर्वाधिक व्यक्तिनिष्ठ विधि है?

    • (a) बहिर्दर्शन
    • (b) अन्तर्दर्शन
    • (c) निरीक्षण
    • (d) प्रयोगीकरण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  12. 12. एल्बर्ट बण्डूरा निम्न में से किससे सम्बन्धित है?

    • (a) व्यवहारवादी सिद्धान्त
    • (b) सामाजिक अधिगम सिद्धान्त
    • (c) संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त
    • (d) मनोलैंगिक विकास
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  13. 13. अधिगम में पठार निम्न में से किस कारण बनता है?

    • (a) अभिप्रेरणा द्वारा
    • (b) परिपक्वता द्वारा
    • (c) थकान द्वारा
    • (d) रुचि द्वारा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 14. दर्पण चित्र परीक्षण किसे मापने हेतु प्रयुक्त होता है?

    • (a) अधिगम अन्तरण को
    • (b) अधिगम की गति को
    • (c) सृजनात्मकता को
    • (d) अभिरुचि को
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  15. 15. क्लाउड पिक्चर परीक्षण निम्न में से किसके मापन में प्रयुक्त होता है?

    • (a) व्यक्तित्व
    • (b) बुद्धि
    • (c) अभिक्षमता
    • (d) अभिरुचि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  16. 16. निम्न में से शारीरिक विकास को प्रभावित करने वाला कारक क्या है?

    • (a) वातावरण
    • (b) वंशानुक्रम
    • (c) खेल तथा व्यायाम
    • (d) इनमें से सभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  17. 17. बुद्धि लब्धि की गणना का सही सूत्र निम्नलिखित में से कौन है?

    • (a) वास्तविक आयु / मानसिक आयु
    • (b) (मानसिक आयु / वास्तविक आयु) × 100
    • (c) (वास्तविक आयु / मानसिक आयु) × 100
    • (d) मानसिक आयु / (वास्तविक आयु × 100)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  18. 18. विचारात्मक चिन्तन की चर्चा निम्न में से किसने की है?

    • (a) रास
    • (b) डीवी
    • (c) वुडवर्थ
    • (d) ड्रेवर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  19. 19. आगमनात्मक तर्क के स्तरों में कौन शामिल नहीं है?

    • (a) प्रयोग
    • (b) अवलोकन
    • (c) सामान्यीकरण
    • (d) कल्पना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  20. 20. सीखी गयी बात को धारण और पुन: स्मरण करने में असफल होना

    • (a) स्मरण है
    • (b) विस्मरण है
    • (c) धारणा है
    • (d) चिन्तन है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  21. 21. पाँच वर्ष के मोहन की मानसिक आयु आठ वर्ष है, उसकी बुद्धि लब्धि कितनी है?

    • (a) 160
    • (b) 150
    • (c) 140
    • (d) 135
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  22. 22. इनमें से कौन-सा आई.क्यू. स्तर मन्दबुद्धि बालकों का प्रशिक्षण योग्य आई.क्यू. स्तर कहलाता है?

    • (a) 50 - 69
    • (b) 70 - 79
    • (c) 36 - 49
    • (d) 35 एवं निम्न
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  23. 23. रोशा इंक ब्लाट टेस्ट का प्रयोग निम्न में से किसके मापन हेतु किया जाता है?

    • (a) बुद्धि
    • (b) व्यक्तित्व
    • (c) रुचि
    • (d) अभिक्षमता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  24. 24. यह विस्मृति का कारण नहीं है

    • (a) स्मरण करने की इच्छा
    • (b) सीखने में कमी
    • (c) मानसिक द्वन्द
    • (d) सीखने की दोषपूर्ण विधियाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  25. 25. वह विज्ञान जो संख्यात्मक प्रदत्त को एकत्र करने, विभाजित करने, प्रस्तुत करने, तुलना करने और व्याख्या करने की विधि से सम्बन्धित है, वह कहलाता है

    • (a) गणित
    • (b) सांख्यिकी
    • (c) ज्यामिति
    • (d) सम्भाव्यता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  26. 26. निम्न में कौन शेष से भिन्न है?

    • (a) 16 - पी. एफ.
    • (b) टी. ए. टी.
    • (c) रैवेन का परीक्षण
    • (d) ड्रा ए मैन परीक्षण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  27. 27. 7, 8, 9, 10, 11, 12 का मध्यांक है

    • (a) 9
    • (b) 8
    • (c) 10
    • (d) 9.5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  28. 28. सूझ या अन्तर्दृष्टि के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया

    • (a) गेस्टाल्टवादी मनोवैज्ञानिक
    • (b) थॉर्नडाइक
    • (c) हेगार्टी
    • (d) स्किन्नर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  29. 29. मैक्डूगल के अनुसार प्रत्येक मूल प्रवृत्ति से सम्बद्ध होता है

    • (a) संवेग
    • (b) संज्ञान
    • (c) संवेदना
    • (d) चिन्तन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  30. 30. पूर्व अनुभव के आधार पर संवेदना को अर्थ प्रदान करना कहलाता है

    • (a) प्रत्यक्षज्ञान
    • (b) संवेदना
    • (c) अभिप्रेरणा
    • (d) कल्पना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

Language I (Hindi)

  1. 31. निम्नलिखित में से वाचन शिक्षण की विधि नहीं है

    • (a) अनुध्वनि विधि
    • (b) ध्वनि साम्य विधि
    • (c) व्याख्या विधि
    • (d) समवेत पाठ विधि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  2. 32. निम्नलिखित में अभिवृत्यात्मक उद्देश्य है

    • (a) साहित्य का रसास्वादन करना
    • (b) स्वानुभूत विचारों व भावों को अभिव्यक्त करना
    • (c) धैर्यपूर्वक सुनना
    • (d) भाषा और साहित्य में रुचि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  3. 33. हिन्दी साहित्य के इतिहास के संबंध में 'मॉडर्न वरनाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिन्दोस्तान' किसने लिखा है?

    • (a) सुमित कुमार चटर्जी
    • (b) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
    • (c) गार्सा द तासी
    • (d) धीरेन्द्र वर्मा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  4. 34. 'विरहनी बावरी सी भई ऊँची चढ़ि अपने भवन में टेरत हाय दई ले अंचरा मुख अँसुवन पोंछत उघरे गात सही' - किसकी पंक्ति है?

    • (a) मीराबाई
    • (b) सहजोबाई
    • (c) झीमा चारिणी
    • (d) दयाबाई
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  5. 35. हिन्दी का पहला पत्र है

    • (a) इतिहास तिमिरनाशक
    • (b) उदंत मार्तण्ड
    • (c) बनारस अखबार
    • (d) हरिश्चन्द्र मैगज़ीन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  6. गद्यांशप्रश्न 36–40 के लिए

    निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 36 से 40 तक का सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए।

    धर्म पालन करने के मार्ग में सबसे अधिक बाधा चित्त की चंचलता, उद्देश्य की अस्थिरता और मन की निर्बलता से पड़ती है। मनुष्य के कर्त्तव्य मार्ग में एक ओर तो आत्मा के बुरे-भले कामों का ज्ञान दूसरी ओर आलस्य और स्वार्थपरता रहती है। बस मनुष्य इन्हीं दोनों के बीच में पड़ा रहता है। अंत में यदि उसका मन पक्का हुआ, तो वह आत्मा की आज्ञा मानकर अपना धर्म पालन करता है, पर उसका मन दुविधा में पड़ा रहा है, तो स्वार्थपरता उसे निश्चित ही घेरेगी और उसका चरित्र घृणा के योग्य हो जायेगा। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि आत्मा जिस बात को करने की प्रवृत्ति दें, उसे बिना स्वार्थ सोचे, झटपट कर डालना चाहिए। इस संसार में जितने बड़े-बड़े लोग हुए हैं सभी ने अपने कर्त्तव्य को सबसे श्रेष्ठ माना है, क्योंकि जितने कर्म उन्होंने किए उन सबने अपने कर्त्तव्य पर ध्यान देकर न्याय का बर्ताव किया। जिन जातियों में यह गुण पाया जाता है। वे ही संसार में उन्नति करती हैं और संसार में उनका नाम आदर से लिया जाता है। जो लोग स्वार्थी होकर अपने कर्त्तव्य पर ध्यान नहीं देते, वे संसार में लज्जित होते हैं और सब लोग उनसे घृणा करते हैं।

  7. 36. धर्म पालन करने में बाधा डालने वाली प्रवृत्तियाँ कौन-सी हैं?

    • (a) धर्म का ज्ञान न होना।
    • (b) कमजोर मन, उद्देश्य का निश्चित न होना तथा चंचल मनोवृत्ति का होना।
    • (c) आलस्य की अधिकता।
    • (d) जानकारी की कमी।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  8. 37. संसार के बड़े-बड़े लोगों ने सबसे श्रेष्ठ माना है

    • (a) सदाचार को
    • (b) उत्तम चरित्र को
    • (c) परोपकार को
    • (d) अपने कर्त्तव्य को
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  9. 38. 'निर्बलता' शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय का सही विकल्प है

    • (a) निर + बल + ता
    • (b) निर् + बल + ता
    • (c) निर + बलत + आ
    • (d) निर + बल + अता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  10. 39. 'कायर' की भाववाचक संज्ञा है

    • (a) कायरतत्व
    • (b) अकायरता
    • (c) कायरपन
    • (d) कायरता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  11. 40. 'अपना मतलब निकालने वाला' के लिए उचित शब्द क्या है?

    • (a) स्वार्थपरता
    • (b) स्वार्थी
    • (c) स्वार्थपरक
    • (d) कुटिल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  12. 41. पंकज में कौन-सा समास है?

    • (a) द्विगु
    • (b) द्वन्द्व
    • (c) कर्मधारय
    • (d) बहुव्रीहि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  13. 42. अयोगवाह कहा जाता है

    • (a) अनुस्वार एवं विसर्ग को
    • (b) महाप्राण को
    • (c) संयुक्त व्यंजन को
    • (d) अल्पप्राण को
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  14. 43. एक ओर अजगरहिं लखि एक ओर मृगराय। विकल बटोही बीच ही पर्यो मूरछा खाय॥ इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस है

    • (a) वीर रस
    • (b) रौद्र रस
    • (c) भयानक रस
    • (d) करुण रस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  15. 44. 'से' विभक्ति निम्न में से किस कारक के लिए प्रयुक्त होता है?

    • (a) कर्म
    • (b) कर्ता
    • (c) सम्प्रदान
    • (d) करण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  16. 45. 'उसने नहाकर भोजन किया' - इस वाक्य में 'नहाकर' निम्नांकित में से किस क्रिया का उदाहरण है?

    • (a) प्रेरणार्थक क्रिया
    • (b) संयुक्त क्रिया
    • (c) द्विकर्मक क्रिया
    • (d) पूर्वकालिक क्रिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  17. 46. कौन-सा वाक्य शुद्ध है?

    • (a) परशुराम के क्रोधाग्नि ने क्षत्रियों को जला दिया।
    • (b) खेतों में लम्बे-लम्बे घास उग आए।
    • (c) गलियों को चौड़ा करना आवश्यक है।
    • (d) वृक्षों पर कोयल कूक रही है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  18. 47. विद्यार्थी में कौन-सी सन्धि है?

    • (a) वृद्धि सन्धि
    • (b) दीर्घ सन्धि
    • (c) गुण सन्धि
    • (d) यण सन्धि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  19. 48. 'कानन' का पर्यायवाची शब्द है

    • (a) विहिप
    • (b) पुष्प
    • (c) वन
    • (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  20. 49. 'वाक्य विग्रह' का अर्थ है

    • (a) वाक्य रचना करना।
    • (b) शब्दों को जोड़ना।
    • (c) वाक्य खंडों को अलग-अलग करके उनका सम्बन्ध बताना।
    • (d) सन्धि और समास बताना।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  21. 50. बिनु पग चलै सुनै बिनु काना, कर बिनु कर्म करै विधि नाना। इन पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है

    • (a) विशेषोक्ति अलंकार
    • (b) विभावना अलंकार
    • (c) असंगति अलंकार
    • (d) दृष्टान्त अलंकार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  22. 51. सूफी सन्तों की शैली है

    • (a) मसनवी
    • (b) मर्सिया
    • (c) ग़ज़ल
    • (d) तर्जुमा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  23. 52. 'गुड़िया भीतर गुड़िया' के रचनाकार कौन है?

    • (a) मैत्रेयी पुष्पा
    • (b) कृष्णा सोबती
    • (c) प्रभा खेतान
    • (d) उषा प्रियंवदा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  24. 53. 'सौ अजान एक सुजान' के रचनाकार का नाम है

    • (a) बालकृष्ण भट्ट
    • (b) बदरीनारायण चौधरी
    • (c) बालमुकुन्द गुप्त
    • (d) सरदार पूर्ण सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  25. 54. गोस्वामी तुलसीदास का निधन वाराणसी के किस घाट पर हुआ?

    • (a) अस्सी घाट
    • (b) दशाश्वमेध घाट
    • (c) राम घाट
    • (d) मणिकर्णिका घाट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  26. 55. 'भक्तमाल' के रचनाकार हैं

    • (a) केशव दास
    • (b) नाभा दास
    • (c) विष्णु दास
    • (d) सुन्दर दास
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  27. 56. 'सुई' का तत्सम रूप क्या है?

    • (a) सूचि
    • (b) सुज्जा
    • (c) सलाई
    • (d) सूची
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  28. 57. 'परिसीमन' का विलोम है

    • (a) निरसीमन
    • (b) ससीम
    • (c) असीमन
    • (d) ससीमन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 58. 'धूसर' शब्द का पर्याय है

    • (a) मेघ
    • (b) अश्व
    • (c) गर्दभ
    • (d) अजा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  30. 59. 'भूतों अर्थात् जीवों द्वारा होने वाला (दुख)' - वाक्य के लिए एक शब्द बताइये।

    • (a) आधिभौतिक
    • (b) आधिदैविक
    • (c) आधिदैहिक
    • (d) आत्मघाती
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  31. 60. 'ऊँट की चोरी निहुरे निहुरे' का अर्थ है

    • (a) बड़े काम छिपकर नहीं किये जा सकते।
    • (b) जान जोखिम में डालना।
    • (c) उद्दंड व्यक्ति की दुष्टता।
    • (d) किसी की वस्तु किसी दूसरे को देना।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

Language II (English)

  1. 61. Bees are kept in

    • (a) A nursery
    • (b) A pantry
    • (c) An apiary
    • (d) An aquarium
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  2. 62. The idiom 'green-eyed monster' means

    • (a) To be sick
    • (b) To be jealous
    • (c) To be angry
    • (d) To be blind
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  3. 63. Select the sentence in which the article has been wrongly used.

    • (a) Twelve inches make a foot.
    • (b) He is a M.A.
    • (c) A pupil should obey his teacher.
    • (d) He is a European.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  4. 64. Pick the correct question tag from the options. People shouldn't drink and drive, _____

    • (a) should not they?
    • (b) should they?
    • (c) isn't it?
    • (d) shall they?
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  5. 65. Point out the part that has an error in the sentence. (A) You are learning English / (B) for the last one year / (C) but you show / (D) no improvement at all.

    • (a) B
    • (b) A
    • (c) C
    • (d) D
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  6. गद्यांशप्रश्न 66–70 के लिए

    Read the following passage and answer the questions from 66 to 70 based on it.

    Work expands so as to fill the time available for its completion. The general recognition of this fact is shown in the proverbial phrase, 'It is the busiest man who has time to spare.' Thus, an elderly lady at leisure can spend the entire day writing a postcard to her niece. An hour will be spent in finding the postcard, another hunting for spectacles, half an hour to search for the address, an hour and a quarter in composition and twenty minutes in deciding whether or not to take an umbrella when going to the pillar box in the street. The total effort that would occupy a busy man for three minutes, all told, may in this fashion leave another person completely exhausted after a day of doubt, anxiety and toil.

  7. 66. What is the total time spent by the elderly lady in writing a postcard?

    • (a) A full day
    • (b) Three minutes
    • (c) Four hours and five minutes
    • (d) Half an hour
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  8. 67. What happens when the time to be spent on some work increases?

    • (a) The work is done leisurely
    • (b) The work is done smoothly
    • (c) The work consumes all the time
    • (d) The work needs additional time
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  9. 68. What does the expression 'pillar box' stand for?

    • (a) A box in the pillar
    • (b) A box attached to the pillar
    • (c) Box office
    • (d) A pillar-type post box
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  10. 69. Who is the person likely to take more time to do work?

    • (a) An elderly person
    • (b) A busy man
    • (c) A man of leisure
    • (d) An exhausted person
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  11. 70. Point out the most appropriate explanation of the sentence 'Work expands so as to fill the time available for its completion.'

    • (a) Whatever time is available for a given amount of work, all of it will be used.
    • (b) The more work there is to be done, the more the time needed.
    • (c) If you have more time, you can do more work.
    • (d) If you have some important work to do, you should always have some additional time.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  12. 71. Choose the correct sentence.

    • (a) The committee was one on this point.
    • (b) The committee were one on this point.
    • (c) The committee was divided on this point.
    • (d) The committee have one on this point.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  13. 72. Which of the following is an example of Simile?

    • (a) Life is a dream
    • (b) I wandered lonely as a cloud
    • (c) Anxiety is sitting on her face
    • (d) A lie has no legs
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  14. 73. Change the following sentence into Active Voice. "The visitors were shown the new-born by the woman."

    • (a) The woman has shown the new-born to the visitors.
    • (b) The new-born was shown to the visitors by the woman.
    • (c) The woman showed the visitors the new-born.
    • (d) The woman might have shown the new-born.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  15. 74. Select the antonym for the word. 'Adverse'

    • (a) Friendly
    • (b) Hostile
    • (c) Inimical
    • (d) Unwilling
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  16. 75. Fill in the blank with correct word to complete the proverb. "Blood is _____ than water."

    • (a) Thicker
    • (b) Thinner
    • (c) Purer
    • (d) Precious
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  17. गद्यांशप्रश्न 76–80 के लिए

    Read the given passage and answer the questions that follow (Q. No. 76 to 80) by selecting the most appropriate option.

    Helicopters are very different from airplanes. They can do three things that airplanes cannot do. First, when airplanes move upward, they must also move forward, but helicopters can move straight up without moving ahead. Second, helicopters can fly backward, which airplanes cannot do. Third, helicopters can use their rotors to hover in the air, which is impossible for planes. Helicopters can perform actions that airplanes cannot, they are used for different tasks. Since helicopters can take off without moving forward, they do not need a runway for take off. They are used in congested areas where there is no room for airplanes or in isolated areas, which do not have airports. Because they can hover, they are used on fire fighting missions to drop water on fires. They are used in logging operations to lift trees out of forests. Helicopters are used as air ambulances to airlift patients out of situations, which are difficult to reach, by conventional ambulances. The police use helicopters to follow suspects on the ground or to search for cars on the ground. Of course, helicopters have military uses because of their design and capabilities.

  18. 76. The word 'congested' in the passage means

    • (a) The place has no place
    • (b) The place is roomy
    • (c) The place can be accessed by police vans
    • (d) The place has so much of smoke due to fire
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  19. 77. A helicopter can hover while an aeroplane cannot, according to the passage. 'Hover' in the passage means

    • (a) Move straight up in the air
    • (b) Stay at one place in the air
    • (c) Go backward in the air
    • (d) Fly sideways
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  20. 78. Point out the grammatical category of the word 'perform' in the passage.

    • (a) Verb
    • (b) Noun
    • (c) Adverb
    • (d) Helping verb
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  21. 79. Why is a helicopter used as an ambulance?

    • (a) It crosses all difficulties of traffic
    • (b) Its movement can be manoeuvred easily
    • (c) It reaches the inaccessible places easily
    • (d) It can fire fight
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  22. 80. Point out the grammatical category of the underlined word 'very' in the above passage.

    • (a) Adjective
    • (b) Adverb
    • (c) Noun
    • (d) Verb
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  23. 81. Give one word substitution for: The scientific study of insects.

    • (a) Entomology
    • (b) Criminology
    • (c) Mycology
    • (d) Meteorology
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  24. 82. Point out the correct direct speech of the following. I asked why he was looking through the keyhole.

    • (a) 'Do not look through the keyhole' I said.
    • (b) 'Are you looking through the keyhole?' I said.
    • (c) 'Why are you looking through the keyhole?' I said.
    • (d) 'You are looking through the keyhole?' I said.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  25. 83. Put the verbs in brackets into the correct present tense. My daughter never (write) to me so I never (know) what she (do).

    • (a) My daughter never write to me so I never knew what she does.
    • (b) My daughter never wrote to me so I never knew what she do.
    • (c) My daughter never writes to me so I never know what she is doing.
    • (d) My daughter never writes to me so I never knew what she does.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  26. 84. Pick out the correct synonym of the word. 'Cantankerous'

    • (a) Quarrelsome
    • (b) Rash
    • (c) Noisy
    • (d) Disrespectful
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 85. Pick out the sentence that has a demonstrative adjective in it.

    • (a) This kind of question is often asked in examinations.
    • (b) It is a twenty-kilometers walk.
    • (c) Each of them received ten rupees.
    • (d) His written statement differs from his oral one.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  28. 86. 'To chew the cud' correctly means

    • (a) To die on duty
    • (b) Contrive against someone
    • (c) To meditate
    • (d) To inculcate virtues
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 87. Complete the following sentence with most appropriate choice. 'He was very much ashamed _____ his mischief.'

    • (a) of
    • (b) for
    • (c) with
    • (d) over
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  30. 88. Complete the following sentence with appropriate choice. '_____ he stood first, he would have gone to America.'

    • (a) Had
    • (b) If
    • (c) Have
    • (d) Anyways
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  31. 89. Fill in the blank. 'Of the sword and pen the _____ is more powerful.'

    • (a) later
    • (b) last one
    • (c) latter
    • (d) last
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  32. 90. Which prefix can be used with the following words? behave, guide, use

    • (a) dis
    • (b) in
    • (c) mis
    • (d) re
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

Mathematics and Science

  1. 91. 10 मीटर लम्बाई के ध्वनि तरंगों में 20 सम्पीड़न तथा 20 विरलन है। तरंग का तरंगदैर्घ्य है

    • (a) 50 सेमी
    • (b) 25 सेमी
    • (c) 75 सेमी
    • (d) 100 सेमी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 92. यदि पानी तथा काँच के परम अपवर्तनांक क्रमश: 4/3 तथा 3/2 हो, तो पानी के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक होता है

    • (a) 9/8
    • (b) 8/9
    • (c) 4/3
    • (d) 3/4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  3. 93. घरेलू वायरिंग में "अर्थ वायर" का रंग कैसा होता है?

    • (a) हरा
    • (b) लाल
    • (c) काला
    • (d) सफेद
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  4. 94. किरचाफ का धारा सम्बन्धी नियम किसके संरक्षण से होता है?

    • (a) संवेग
    • (b) ऊर्जा
    • (c) आवेश
    • (d) द्रव्यमान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  5. 95. बाइनरी नम्बर (1101)₂ के तुल्य दशमलव संख्या होती है

    • (a) 11
    • (b) 9
    • (c) 13
    • (d) 15
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  6. 96. रेशम पालन क्या कहलाता है?

    • (a) पिसीकल्चर
    • (b) एपीकल्चर
    • (c) सेरीकल्चर
    • (d) एग्रीकल्चर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  7. 97. प्रोटिस्टा जगत से संबंध रखने वाले समस्त जीवधारी होते हैं

    • (a) एककोशीय तथा प्रोकैरियोटिक
    • (b) एककोशीय तथा यूकैरियोटिक
    • (c) बहुकोशीय तथा प्रोकैरियोटिक
    • (d) बहुकोशीय तथा यूकैरियोटिक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  8. 98. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्णक बीजों के अंकुरण से संबंध रखता है?

    • (a) प्लास्टोसायनिन
    • (b) फाइटोक्रोम
    • (c) क्लोरोफिल
    • (d) जैन्थोफिल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  9. 99. वह ऊतक जो एक हड्डी (अस्थि) को दूसरी हड्डी से जोड़ता है

    • (a) उपास्थि (कार्टिलेज)
    • (b) वसामय ऊतक
    • (c) उपकला (एपीथीलियम)
    • (d) स्नायु (लिगामेन्ट)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  10. 100. बीजों का जरायुज (विविपेरस) अंकुरण होता है

    • (a) राइज़ोफोरा में
    • (b) आम में
    • (c) आलू में
    • (d) गन्ने में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  11. 101. ऊष्मा का एस. आई. मात्रक होता है

    • (a) अर्ग
    • (b) जूल
    • (c) कैलोरी
    • (d) वाट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  12. 102. If P, F and A represent pressure, force and area respectively, then

    • (a) प्रश्न 102, विकल्प (a) का चित्र
    • (b) प्रश्न 102, विकल्प (b) का चित्र
    • (c) प्रश्न 102, विकल्प (c) का चित्र
    • (d) प्रश्न 102, विकल्प (d) का चित्र
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  13. 103. यदि 5 सेकन्ड में एक वस्तु का संवेग 10 मात्रक से बढ़कर 25 मात्रक हो जाए, तो इस पर कार्यरत बल होता है

    • (a) 2 मात्रक
    • (b) 1 मात्रक
    • (c) 3 मात्रक
    • (d) 4 मात्रक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 104. खाना बनाने के बर्तन में अभ्रक का उपयोग होता है क्योंकि यह

    • (a) ऊष्मा का कुचालक तथा विद्युत का सुचालक होता है
    • (b) ऊष्मा का सुचालक तथा विद्युत का कुचालक होता है
    • (c) ऊष्मा तथा विद्युत दोनों का सुचालक होता है
    • (d) ऊष्मा तथा विद्युत दोनों का कुचालक होता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  15. 105. पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुव पर नमन कोण होता है

    • (a) 45°
    • (b) 0°
    • (c) 90°
    • (d) 135°
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  16. 106. प्रकाश-संश्लेषण में उपोत्पाद के रूप में मुक्त ऑक्सीजन का स्रोत है

    • (a) जल
    • (b) कार्बन डाईऑक्साइड
    • (c) ग्लूकोज
    • (d) क्लोरोफिल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  17. 107. रक्त का वह घटक जो रक्त वाहिनियों में इसके थक्का बनने को रोकता है

    • (a) हिपैरिन
    • (b) एन्टीबॉडी
    • (c) थ्रॉम्बिन
    • (d) हीमोग्लोबिन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  18. 108. लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ इसमें पाई जाती है

    • (a) यकृत
    • (b) आमाशय
    • (c) अग्न्याशय
    • (d) हृदय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  19. 109. एन्ज़ाइम रासायनिक रूप से होता है

    • (a) अम्ल
    • (b) लिपिड
    • (c) कार्बोहाइड्रेट
    • (d) प्रोटीन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  20. 110. निम्नलिखित में कौन-सा अम्ल विटामिन भी है?

    • (a) एस्कॉर्बिक अम्ल
    • (b) फॉर्मिक अम्ल
    • (c) मैलिक अम्ल
    • (d) पामेटिक अम्ल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  21. 111. प्राकृतिक रबर का एकलक (monomer) होता है

    • (a) आइसोप्रीन
    • (b) नियोप्रीन
    • (c) टेरीलीन
    • (d) आरलॉन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  22. 112. सर्वाधिक क्वथनांक वाला यौगिक कौन-सा है?

    • (a) आइसोपेन्टेन
    • (b) n-पेन्टेन
    • (c) नीओपेन्टेन
    • (d) आइसोब्यूटेन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  23. 113. ऐरोमैटिक यौगिकों के अणुओं में π इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है

    • (a) 4n + 1
    • (b) 4n
    • (c) 4n + 2
    • (d) 2n + 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  24. 114. रदरफोर्ड के ऐल्फा (α) कण प्रकीर्णन प्रयोग के परिणामस्वरूप खोज किया गया

    • (a) परमाणु में नाभिक
    • (b) प्रोटोन
    • (c) इलेक्ट्रॉन
    • (d) परमाण्वीय द्रव्यमान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  25. 115. निम्न में से कौन विषमांगी मिश्रण नहीं है?

    • (a) दूध
    • (b) हवा
    • (c) धुआँ
    • (d) जेली
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  26. 116. निम्नलिखित में से कौन-सा पेट्रोलियम का अवयव नहीं है?

    • (a) कोक
    • (b) पेट्रोल
    • (c) पैराफिन मोम
    • (d) स्नेहक तेल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 117. एक धातु 'M' अम्लों से क्रिया पर हाइड्रोजन मुक्त नहीं करता है, परंतु ऑक्सीजन से क्रिया पर एक काले रंग का यौगिक देता है। 'M' को पहचानिए।

    • (a) Mg
    • (b) Na
    • (c) Cu
    • (d) Ca
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  28. 118. निम्नलिखित में से किसमें परमाणुओं की संख्या अधिकतम होगी?

    • (a) CO₂ के 16 g
    • (b) N₂ के 16 g
    • (c) CH₄ के 16 g
    • (d) O₂ के 16 g
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 119. ऐथिलीन और एसिटिलीन को प्रयोगशाला में इनमें से किसके द्वारा विभेदित किया जाता है?

    • (a) KMnO₄/OH⁻/H₂O
    • (b) Br₂/H₂O
    • (c) टोलेन्स अभिकर्मक
    • (d) फेहलिंग विलयन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  30. 120. दिये गये यौगिकों में से किस यौगिक में ऑक्सीजन की ऑक्सीकरण संख्या +2 है?

    • (a) Na₂O
    • (b) OF₂
    • (c) NaO₂
    • (d) NaO₃
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  31. 121. एक कम्पनी 25 लाख रुपये की पूँजी एकत्रित करने के लिये शेयरों का विज्ञापन करती है। यदि एक शेयर का अंकित मूल्य 100 रुपये हो, तो कम्पनी द्वारा जारी किये गये शेयरों की संख्या ज्ञात कीजिये

    • (a) 25000 शेयर
    • (b) 20000 शेयर
    • (c) 30000 शेयर
    • (d) 15000 शेयर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  32. 122. ताश की 52 पत्ती की गड्डी से एक पत्ता स्वेच्छा से निकाला जाता है। क्या प्रायिकता है कि पत्ता हुकुम का हो या इक्का हो?

    • (a) 6/13
    • (b) 4/13
    • (c) 8/13
    • (d) 2/5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  33. 123. In figure ABCD is a cyclic quadrilateral, then the ordered pair (x, y) isप्रश्न 123 का चित्र

    • (a) (10°, 15°)
    • (b) (15°, 25°)
    • (c) (15°, 35°)
    • (d) (40°, 35°)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  34. 124. x के किस मान के लिए निम्न आँकड़ों का बहुलक 27 है? 25, 26, 27, 23, 27, 26, 24, x, 27, 26, 25, 25

    • (a) 24
    • (b) 27
    • (c) 25
    • (d) 26
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  35. 125. यदि x = 2, y = 1, z = -3 हो, तो x³ + y³ + z³ - 3xyz बराबर है

    • (a) 2
    • (b) 6
    • (c) 8
    • (d) 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  36. 126. जतिन एक वस्तु को इसके मूल्य से 10% कम पर खरीदता है और इसके मूल्य से 10% अधिक पर बेचता है। उसका लाभ है

    • (a) 22 7/9%
    • (b) 20%
    • (c) 22 2/9%
    • (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  37. 127. यदि समीकरण x² - px + 54 = 0 के मूल 2 : 3 के अनुपात में हैं, तो p का मान है

    • (a) 21
    • (b) 18
    • (c) -21
    • (d) 15
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  38. 128. दो लम्ब वृत्तीय शंकुओं की ऊँचाइयों का अनुपात 25 : 64 तथा उनके व्यासों का अनुपात 4 : 5 है। इनके आयतनों का अनुपात है

    • (a) 1 : 4
    • (b) 1 : 3
    • (c) 5 : 8
    • (d) 1 : 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  39. 129. यदि A = {x : x शब्द BELOW का एक अक्षर है} एवं B = {x : x शब्द WOOL का एक अक्षर है} तथा C = A - B हो, तो C के उपसमुच्चयों की संख्या है

    • (a) 2
    • (b) 1
    • (c) 3
    • (d) 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  40. 130. एक समचतुर्भुज के विकर्ण 10 सेमी व 24 सेमी हैं, इसका परिमाप है

    • (a) 34 सेमी
    • (b) 120 सेमी
    • (c) 68 सेमी
    • (d) 52 सेमी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  41. 131. इनमें से कौन-सा कथन सत्य है?

    • (a) अंकगणित को पढ़े बिना भी समीकरणों को पढ़ा जा सकता है।
    • (b) गणित की विभिन्न शाखाएँ जैसे बीजगणित, ज्यामिति इत्यादि एक दूसरे पर निर्भर है।
    • (c) बीजगणित को पढ़े बिना भी त्रिभुजों की समरूपता पढ़ी जा सकती है।
    • (d) बीजगणित पढ़े बिना भी सांख्यिकी पढ़ी जा सकती है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  42. 132. गणित अध्यापन का कौन-सा तरीका इनमें से सबसे अच्छा है?

    • (a) केवल कमियाँ देखकर उतना ही पढ़ाना
    • (b) शिक्षार्थियों को उनकी विद्यमान क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना
    • (c) केवल गैप्स देखकर उन्हें दूर करना
    • (d) हर शिक्षार्थी को एक ही तरह से पढ़ाना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  43. 133. यदि A का वेतन B के वेतन से 25% अधिक है, तो B का वेतन A के वेतन से कितना प्रतिशत कम है?

    • (a) 18%
    • (b) 25%
    • (c) 20%
    • (d) 15%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  44. 134. दो प्राकृतिक संख्याओं का योग 8 है। यदि उनके व्युत्क्रमों का योग 8/15 है, तो दोनों संख्याओं को ज्ञात कीजिए।

    • (a) 4, 4
    • (b) 1, 7
    • (c) 2, 6
    • (d) 3, 5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  45. 135. किसी परिवार का मासिक व्यय निम्न चित्र के अनुसार है (वृत्त चित्र: शिक्षा 25%, मकान किराया 20%, यात्रा 15%, भोजन 20%, बचत 20%)। यदि शिक्षा तथा यात्रा पर खर्च का अन्तर ₹ 4,000 है, तो परिवार की कुल आय कितनी होगी?

    • (a) ₹ 40,000
    • (b) ₹ 50,000
    • (c) ₹ 60,000
    • (d) ₹ 30,000
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  46. 136. एक धार्मिक आयोजन में स्त्रियों और पुरुषों की संख्याओं का अनुपात 3 : 2 था। 20 और पुरुषों के आने से अनुपात उलट गया। स्त्रियों की संख्या कितनी थी?

    • (a) 40
    • (b) 36
    • (c) 16
    • (d) 24
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  47. 137. तीन अशून्य वास्तविक संख्याओं a, b, c के लिए यदि a/2 = b/3 = c/4 = (2a - 3b + 5c)/K हो, तो K का मान है

    • (a) 15
    • (b) 10
    • (c) 20
    • (d) 25
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  48. 138. यदि A और B कोई दो समुच्चय हो, कि A - B = A हो, तब A ∩ B है

    • (a) A
    • (b) ϕ
    • (c) B
    • (d) A ∪ B
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  49. 139. यदि समीकरण x² - bx + c = 0 के मूल दो क्रमागत पूर्णांक संख्यायें हो, तो b² - 4c है

    • (a) -1
    • (b) 1
    • (c) 0
    • (d) 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  50. 140. दो संख्याओं का म.स. और ल.स. क्रमश: 13 और 1989 है, यदि एक संख्या 117 हो, तो दूसरी संख्या है

    • (a) 221
    • (b) 222
    • (c) 223
    • (d) 225
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  51. 141. यदि a, a + 2, a + 4 अविभाज्य संख्यायें हो, तो 'a' के कितने मान हैं?

    • (a) दो
    • (b) एक
    • (c) तीन
    • (d) तीन से ज्यादा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  52. 142. Find the biggest 4 digit number which is a perfect square.

    • (a) 1899
    • (b) 9999
    • (c) 9000
    • (d) 9801
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  53. 143. जब x¹³ + 1 को x - 1 से भाग दिया जाय, तो शेष क्या बचेगा?

    • (a) 1
    • (b) 0
    • (c) 2
    • (d) -1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  54. 144. यदि A व B समुच्चय C के अरिक्त उपसमुच्चय हो, तो A ∪ (A ∩ B) बराबर है

    • (a) A ∪ B
    • (b) A ∩ B
    • (c) A
    • (d) B
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  55. 145. एक गाँव की जनसंख्या प्रतिवर्ष 5% बढ़ जाती है। यदि वर्तमान में उस गाँव की जनसंख्या 4410 हो, तो 2 वर्ष पूर्व उस गाँव की जनसंख्या कितनी थी?

    • (a) 4430
    • (b) 4420
    • (c) 4200
    • (d) 4000
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  56. 146. एक सर्वेक्षण में प्रेक्षणों की संख्या 40 है। यदि प्रथम 10 प्रेक्षणों का माध्य 4.5 तथा शेष का माध्य 3.5 हो, तो पूरे सर्वेक्षण का माध्य है

    • (a) 3.80
    • (b) 2.82
    • (c) 3.75
    • (d) 4.25
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  57. 147. 14 सेमी कोर वाले एक ठोस घन से अधिकतम आयतन का एक लम्ब वृत्तीय बेलन काटा जाता है। इस बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठ है

    • (a) 1134 सेमी³
    • (b) 924 सेमी³
    • (c) 2464 सेमी³
    • (d) 616 सेमी³
    उत्तर देखें

    उत्तर: —

  58. 148. 50 संख्याएँ दी गई हैं। हर संख्या को 53 में से घटाया जाता है और प्राप्त संख्याओं का माध्य -3.5 है। दी गई संख्याओं का माध्य है

    • (a) 53.5
    • (b) 49.5
    • (c) 46.5
    • (d) 56.5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  59. 149. दस प्रेक्षणों 5, 9, 14, 15, x + 1, 2x - 13, 26, 30, 32, 34 को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इन आँकड़ों का माध्यक 24 है। x का मान है

    • (a) 19
    • (b) 20
    • (c) 21
    • (d) 16
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  60. 150. एक मैदान को 44 गायें 9 दिनों में चर लेती हैं। इसी मैदान को कितनी कम/ज्यादा गायें 12 दिनों में चर लेंगी?

    • (a) 11 गायें ज्यादा
    • (b) 15 गायें ज्यादा
    • (c) 11 गायें कम
    • (d) 15 गायें कम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।

Child Development and Teaching Method

प्र. 1
(c)
प्र. 2
(d)
प्र. 3
(d)
प्र. 4
(a)
प्र. 5
(a)
प्र. 6
(d)
प्र. 7
(d)
प्र. 8
(c)
प्र. 9
(c)
प्र. 10
(c)
प्र. 11
(b)
प्र. 12
(b)
प्र. 13
(c)
प्र. 14
(a)
प्र. 15
(a)
प्र. 16
(d)
प्र. 17
(b)
प्र. 18
(b)
प्र. 19
(d)
प्र. 20
(b)
प्र. 21
(a)
प्र. 22
(c)
प्र. 23
(b)
प्र. 24
(a)
प्र. 25
(b)
प्र. 26
(c)
प्र. 27
(d)
प्र. 28
(a)
प्र. 29
(a)
प्र. 30
(a)

Language I (Hindi)

प्र. 31
(c)
प्र. 32
(d)
प्र. 33
(b)
प्र. 34
(a)
प्र. 35
(b)
प्र. 36
(b)
प्र. 37
(d)
प्र. 38
(b)
प्र. 39
(d)
प्र. 40
(b)
प्र. 41
(d)
प्र. 42
(a)
प्र. 43
(c)
प्र. 44
(d)
प्र. 45
(d)
प्र. 46
(c)
प्र. 47
(b)
प्र. 48
(c)
प्र. 49
(c)
प्र. 50
(b)
प्र. 51
(a)
प्र. 52
(a)
प्र. 53
(a)
प्र. 54
(a)
प्र. 55
(b)
प्र. 56
(a)
प्र. 57
(c)
प्र. 58
(c)
प्र. 59
(a)
प्र. 60
(a)

Language II (English)

प्र. 61
(c)
प्र. 62
(b)
प्र. 63
(b)
प्र. 64
(b)
प्र. 65
(b)
प्र. 66
(a)
प्र. 67
(c)
प्र. 68
(d)
प्र. 69
(a)
प्र. 70
(a)
प्र. 71
(a)
प्र. 72
(b)
प्र. 73
(c)
प्र. 74
(a)
प्र. 75
(a)
प्र. 76
(a)
प्र. 77
(b)
प्र. 78
(a)
प्र. 79
(c)
प्र. 80
(b)
प्र. 81
(a)
प्र. 82
(c)
प्र. 83
(c)
प्र. 84
(a)
प्र. 85
(a)
प्र. 86
(c)
प्र. 87
(a)
प्र. 88
(a)
प्र. 89
(c)
प्र. 90
(c)

Mathematics and Science

प्र. 91
(a)
प्र. 92
(a)
प्र. 93
(a)
प्र. 94
(c)
प्र. 95
(c)
प्र. 96
(c)
प्र. 97
(b)
प्र. 98
(b)
प्र. 99
(d)
प्र. 100
(a)
प्र. 101
(b)
प्र. 102
(a)
प्र. 103
(c)
प्र. 104
(b)
प्र. 105
(c)
प्र. 106
(a)
प्र. 107
(a)
प्र. 108
(c)
प्र. 109
(d)
प्र. 110
(a)
प्र. 111
(a)
प्र. 112
(b)
प्र. 113
(c)
प्र. 114
(a)
प्र. 115
(b)
प्र. 116
(a)
प्र. 117
(c)
प्र. 118
(c)
प्र. 119
(c)
प्र. 120
(b)
प्र. 121
(a)
प्र. 122
(b)
प्र. 123
(b)
प्र. 124
(b)
प्र. 125
(d)
प्र. 126
(c)
प्र. 127
(d)
प्र. 128
(a)
प्र. 129
(d)
प्र. 130
(b)
प्र. 131
(b)
प्र. 132
(b)
प्र. 133
(c)
प्र. 134
(d)
प्र. 135
(a)
प्र. 136
(d)
प्र. 137
(a)
प्र. 138
(b)
प्र. 139
(b)
प्र. 140
(a)
प्र. 141
(b)
प्र. 142
(d)
प्र. 143
(c)
प्र. 144
(c)
प्र. 145
(d)
प्र. 146
(c)
प्र. 147
—
प्र. 148
(d)
प्र. 149
(b)
प्र. 150
(c)