आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPPSC PCS 2024 Prelims — General Studies-II (DSTF-2-24) · exambharo.com/uppsc-pcs/previous-year-papers/uppsc-pcs-2024-prelims-gs-2/

प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी पीसीएस

UPPSC PCS 2024 Prelims — General Studies-II (DSTF-2-24)

22 दिसंबर 2024पेपर के 100 में से 91 प्रश्नसही उत्तर पर +2, गलत उत्तर पर −0.67

प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के 22 दिसंबर 2024 के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

91 में से 44 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

91 में से प्र. 1ऊपर ↑

General Studies-II

  1. 1. 'कुशासन' का संधि-विच्छेद है:

    • (a) कुश + आसन
    • (b) कुशः + आसन
    • (c) कुशा + सन
    • (d) कु + शासन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 2. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सातत्यबोधक क्रिया है?

    • (a) मेघा गीत सुनाती है।
    • (b) वह स्कूल के लिए निकल चुका है।
    • (c) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।
    • (d) लड़के बेहतर खेल खेल रहे हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  3. 3. जिस मूल शब्द में विकार होने से 'क्रिया' बनती है, उसे कहते हैं:

    • (a) अव्यय
    • (b) धातु
    • (c) सर्वनाम
    • (d) विशेषण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  4. 4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (शब्द) - सूची-II (अनेकार्थी शब्द) A. अलि - 1. शेषनाग, बचा हुआ B. आलि - 2. भँवरा, कोयल C. शिखी - 3. सखी, पंक्ति D. शेष - 4. मोर, पर्वत

    • (a) 3 4 1 2
    • (b) 4 2 1 3
    • (c) 1 2 3 4
    • (d) 2 3 4 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  5. 5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (शब्द) - सूची-II (संधि-नाम) A. नदीश्वर - 1. गुण संधि B. महोत्सव - 2. यण संधि C. मतैक्य - 3. दीर्घ संधि D. पित्रादेश - 4. वृद्धि संधि

    • (a) 2 3 1 4
    • (b) 1 4 2 3
    • (c) 3 1 4 2
    • (d) 4 2 3 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  6. 6. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?

    • (a) एक गुलाब की माला खरीद लेना।
    • (b) फूलों की एक सुंदर माला खरीद लेना।
    • (c) फूलों की एक माला खरीद लेना।
    • (d) गुलाब की एक माला खरीद लेना।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  7. 7. 'ब्रजभाषा' किस अपभ्रंश से विकसित हुई है?

    • (a) मागधी अपभ्रंश से
    • (b) पैशाची अपभ्रंश से
    • (c) शौरसेनी अपभ्रंश से
    • (d) अर्धमागधी अपभ्रंश से
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  8. 8. निम्नलिखित में अन्तःस्थ व्यंजन नहीं है:

    • (a) प
    • (b) व
    • (c) ल
    • (d) र
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  9. 9. निम्नलिखित में प्रत्यय है:

    • (a) प्रचार
    • (b) पूजनीय
    • (c) पराजय
    • (d) प्रतिध्वनि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  10. 10. व्युत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों के प्रकार हैं:

    • (a) अभिधा, लक्षणा, व्यंजना
    • (b) रूढ़, यौगिक, योगरूढ़
    • (c) तद्भव, तत्सम, देशज
    • (d) विकारी, अविकारी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  11. 11. निम्नलिखित दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए: 1. संबंध कारक के सभी रूप विशेषण नहीं होते हैं। 2. "विद्वान का सर्वत्र आदर होता है।" इनमें विशेषण का प्रयोग संज्ञा के रूप में हुआ है:

    • (a) 1 और 2 दोनों सही हैं
    • (b) 1 और 2 दोनों ग़लत हैं
    • (c) 1 सही पर 2 ग़लत है
    • (d) 1 ग़लत पर 2 सही है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  12. 13. निम्नलिखित में से फारसी का शब्द है:

    • (a) आदमी
    • (b) जमाई
    • (c) वानर
    • (d) इंच
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  13. 14. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है:

    • (a) वैश्या
    • (b) बारात
    • (c) दुरवस्था
    • (d) महात्म्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 15. नीचे दिए गए विलोम शब्दों का एक युग्म ग़लत है, वह है:

    • (a) एश्वर्य - अनैश्वर्य
    • (b) उत्साहित - निरुत्साह
    • (c) एकता - अनेकता
    • (d) ऐहिक - दैविक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  15. 16. निम्नलिखित में से कौन-सा विलोम युग्म सही है?

    • (a) आहार - विहार
    • (b) श्याम - कृष्ण
    • (c) संकीर्ण - विस्तीर्ण
    • (d) कृतज्ञ - जड़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  16. 17. पर्यायवाची की दृष्टि से शुद्ध वर्ग है:

    • (a) दर्प, कन्दर्प
    • (b) वायस, मयूरव
    • (c) कुवलय, तामरस
    • (d) परिधान, उपधान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  17. 19. 'आदमी पानी का बुलबुला है' लोकोक्ति का अर्थ क्या है?

    • (a) मनुष्य जीवन नाशवान है।
    • (b) मौज मस्ती का जीवन।
    • (c) विपरीत वस्तुओं का मेल।
    • (d) निर्णय किसके पक्ष में होगा।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  18. 20. 'तबेले की बला बंदर के सिर' लोकोक्ति का अर्थ क्या है?

    • (a) परिश्रम किसी का लाभ किसी और का
    • (b) जिधर जाए उधर ही मुसीबत
    • (c) अपराध करे कोई पकड़ा जाए कोई
    • (d) दोषी व्यक्ति के साथ निर्दोष का मारा जाना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  19. गद्यांशप्रश्न 21–25 के लिए

    "साहस की जिंदगी सबसे बड़ी ज़िंदगी होती है। ऐसी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि यह बिलकुल निडर, बिलकुल बेखौफ़ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। जनमत की उपेक्षा करके जीने वाला आदमी दुनिया की असली ताकत होता है और मनुष्यता को प्रकाश भी उसी आदमी से मिलता है। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। क्रांति करने वाले लोग अपने उद्देश्य की तुलना न तो पड़ोसी के उद्देश्य से करते हैं और न ही अपनी चाल को पड़ोसी की चाल देखकर मद्धिम बनाते हैं।"

  20. 21. साहसी मनुष्य किस बात की चिंता नहीं करता है?

    • (a) लोग क्या खा-पी रहे हैं।
    • (b) लोग कहाँ जा रहे हैं।
    • (c) लोग क्या कर रहे हैं।
    • (d) लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  21. 22. दुनिया की असली ताकत कौन होता है?

    • (a) जनमत से अलग रहने वाला आदमी
    • (b) जनमत से डरने वाला आदमी
    • (c) जनमत की उपेक्षा करके जीने वाला आदमी
    • (d) जनमत के साथ चलने वाला आदमी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  22. 23. क्रांति करने वाले लोग किसकी तुलना अपने पड़ोसी से नहीं करते?

    • (a) अपने उद्देश्य की
    • (b) अपने धन की
    • (c) अपने घर की
    • (d) अपने जीवन की
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  23. 24. 'साधारण' शब्द का पर्याय है:

    • (a) कठिन
    • (b) सामान्य
    • (c) हल्का
    • (d) पतला
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  24. 25. साहस की ज़िंदगी की सबसे बड़ी पहचान क्या है?

    • (a) यह बिलकुल सामान्य होती है।
    • (b) यह डर से पूर्ण होती है।
    • (c) यह बिलकुल निडर, बिलकुल बेखौफ़ होती है।
    • (d) यह बहुत ही शानदार होती है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  25. 26. Fill in the blanks with the correct options. "______ he worked, ______ he failed."

    • (a) Though; yet
    • (b) Other; than
    • (c) No sooner; than
    • (d) Hardly; when
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  26. 27. Fill in the blank with the correct option. ______ one of the boys was in the playground.

    • (a) Either
    • (b) Every
    • (c) Neither
    • (d) All
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  27. 28. Find the correct sentence.

    • (a) He is too rich not to starve.
    • (b) He is too rich and he starve.
    • (c) He is too rich to starve.
    • (d) He is rich enough to starve.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  28. 29. Choose the correct antonym of the following word. Gloomy

    • (a) Boring
    • (b) Straight
    • (c) Cheerful
    • (d) None of the above
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 30. Select the word which is opposite in meaning of the following: Indiscreet

    • (a) Prudent
    • (b) Stupid
    • (c) Reliable
    • (d) Honest
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  30. 31. The art of beautiful handwriting is known as:

    • (a) Stenography
    • (b) Orthography
    • (c) Calligraphy
    • (d) Designing
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  31. 32. Choose the correct alternative which replaces the given statement/sentence: "Anything written in a letter after it is signed".

    • (a) Corrigendum
    • (b) Postdiction
    • (c) Postscript
    • (d) Manuscript
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  32. 33. Which among the following is a correctly spelt word?

    • (a) Obliterait
    • (b) Obleturate
    • (c) Obleterate
    • (d) Obliterate
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  33. 35. Which of the following is the correct passive form of the following? "Who has cut the tree?"

    • (a) By whom was the tree cut?
    • (b) By whom was the tree cut by?
    • (c) Who has the tree been cut?
    • (d) By whom has the tree been cut?
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  34. 36. Change into direct form: I said to him, "How do you know this?"

    • (a) I told him how I knew that.
    • (b) I asked him how he knew that.
    • (c) I asked him how I knew that.
    • (d) I asked him that how he knew that.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  35. 37. Choose the correct option to find out the meaning of the idiom given below: 'To end in smoke'.

    • (a) To find out the smoke
    • (b) To find out the result in the end
    • (c) To come to an end
    • (d) To have no result; to come to nothing
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  36. 38. What is the meaning of the idiom, 'Blow one's own horn'?

    • (a) To suddenly become very angry
    • (b) To announce self defeat
    • (c) To boast about oneself
    • (d) To be the devil's advocate
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  37. 39. Select the correct order of mending the puncture in a cycle tube: 1. Wait for material to dry. 2. Remove tyre and tube and dip in water to check. 3. Fix the tyre and tube. 4. Mark the spot and apply puncture mending material.

    • (a) 2, 3, 1, 4
    • (b) 4, 3, 2, 1
    • (c) 2, 4, 1, 3
    • (d) 1, 3, 2, 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  38. 40. Fill in the blank with the correct option. We ______ ourselves to the circumstances.

    • (a) Adopt
    • (b) Adapt
    • (c) Adept
    • (d) None of the above
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  39. गद्यांशप्रश्न 41–45 के लिए

    Leadership studies is an emerging discipline, and the concept of leadership will continue to change. Leadership lore is defined as an influence among leaders and followers who want real change and outcomes that reflect their purpose shared by the leaders and their followers. Influence means that the relationship among people is not passive; however, also part of this definition is that influence is multidirectional. It does not use orders or threats to make somebody do something. Leadership is something a leader does to a follower. However, leadership has an effect in both directions. In most organizations, superiors influence subordinates, but subordinates influence superiors as well. The people involved in the relationship want real and important changes - leadership involves creating change, not maintaining what normally happens. In addition, the changes sought are not dictated by leaders, but reflect the purpose that motivates them toward this more preferable outcome. An important aspect of leadership is influencing others to come together around a common vision. Thus, leadership involves the influence of people to bring about change towards a desirable future.

  40. 41. The concept of leadership discussed in this passage is:

    • (a) Individualistic
    • (b) Vertical/Top-down
    • (c) Horizontal
    • (d) Exceptional
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  41. 42. "Leadership studies is an emerging discipline" means:

    • (a) Leadership studies is an elaborate field.
    • (b) Leadership studies is an evolving domain of scholarship.
    • (c) Leadership studies is a valid field of research.
    • (d) Leadership studies is an established field.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  42. 43. What should be the outcome of leadership actions?

    • (a) Movement towards the vision of the majority.
    • (b) Movement and strengthening of the authority of leaders.
    • (c) Movement towards common vision of the leader and the followers.
    • (d) Movement towards the vision of the leader.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  43. 44. Find the synonym for the word 'traditions' in the above passage.

    • (a) Lore
    • (b) Relationship
    • (c) Leadership
    • (d) Organization
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  44. 45. What is the main theme of this passage?

    • (a) Future of a country
    • (b) Politics of a country
    • (c) Discussion about followers
    • (d) Explanation of leadership construct
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  45. 47. HCF (306, 657) = 9 दिया है। LCM (306, 657) ज्ञात कीजिए।

    • (a) 22318
    • (b) 33228
    • (c) 22338
    • (d) 21331
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  46. 49. प्रकार 'से कम' और प्रकार 'से अधिक' वितरण के लिए तोरण वक्र एक-दूसरे पर प्रतिच्छेद करते हैं:

    • (a) बहुलक पर
    • (b) मूल-बिन्दु पर
    • (c) औसत (मध्यमान) पर
    • (d) माध्यिका पर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  47. 50. If the points (1, x), (5, 2) and (9, 5) are collinear, the value of x is:

    • (a) -1
    • (b) 1
    • (c) 5/2
    • (d) -5/2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  48. 51. 27 सेमी³ आयतन वाले 2 घनों को एक सिरे से दूसरे सिरे तक जोड़ा जाता है, तो परिणामी घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल है:

    • (a) 54 सेमी²
    • (b) 32 सेमी²
    • (c) 90 सेमी²
    • (d) 81 सेमी²
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  49. 53. श्रेणी 4, 18, 48,?, 180 में लुप्त संख्या है:

    • (a) 90
    • (b) 100
    • (c) 60
    • (d) 80
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  50. 54. ₹196 is distributed in 300 children. If girls gain ₹1 and boys 50 paisa, then what is the number of boys?

    • (a) 212
    • (b) 214
    • (c) 208
    • (d) 210
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  51. 55. निम्नलिखित बहुपदों में से किसके गुणनखण्ड x - 4 और 2x - 1 हैं?

    • (a) 2x³ + 7x² - 5x + 4
    • (b) 2x³ - 7x² - 5x + 4
    • (c) 2x³ + 7x² + 5x + 4
    • (d) 2x³ - 7x² + 5x - 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  52. 56. जिस प्रकार 13 संबंधित है 2190 से, उसी प्रकार 14 संबंधित है ______ से।

    • (a) 2738
    • (b) 2739
    • (c) 2736
    • (d) 2737
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  53. 57. एक वृत्त में, यदि त्रिज्या दुगुनी कर दी जाए, तो क्षेत्रफल पर क्या प्रभाव पड़ता है?

    • (a) यह चार गुना हो जाता है
    • (b) यह वैसा ही रहता है
    • (c) यह दुगुना हो जाता है
    • (d) यह तीन गुना हो जाता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  54. 59. यदि किसी श्रृंखला के सभी अंकों में एक स्थिर संख्या जोड़ दी जाए, तो निम्नलिखित में से किसके मान में परिवर्तन नहीं होगा?

    • (a) बहुलक
    • (b) मानक विचलन
    • (c) माध्य (मध्यमान)
    • (d) माध्यक (मध्यांक)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  55. 60. If the side lengths of a square are doubled, then how much area will be increased?

    • (a) 4 times
    • (b) 5 times
    • (c) 2 times
    • (d) 3 times
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  56. 61. x³ - 6x² + 2x - 4 को, -3/2 x + 1 से भाग देने पर शेषफल है:

    • (a) 136
    • (b) -136
    • (c) 136/27
    • (d) -136/27
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  57. 63. यदि निम्नलिखित आँकड़ों का माध्यक 11 है, तो K का मान ज्ञात कीजिए: 3, 21, 10, 7, 6, 9, (K + 6), 15, 20

    • (a) 6
    • (b) 5
    • (c) 4
    • (d) 7
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  58. 64. n पूर्णांकों की संख्या जो -n + 2 ≥ 0 और 2n ≥ 4 को संतुष्ट करती है, है:

    • (a) 2
    • (b) 4
    • (c) 0
    • (d) 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  59. 65. 3-digit largest prime number is:

    • (a) 997
    • (b) 996
    • (c) 999
    • (d) 998
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  60. 66. मान लीजिए कि A = {a, b, c, e, f, g}, B = {b, c, d, f, g, h} तथा C = {c, d, e, g, h, i} हैं। ((A - B) - (A - C) - (C - B)) का मान है:

    • (a) {c}
    • (b) φ
    • (c) {a}
    • (d) {b}
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  61. 67. π के मान की गणना सर्वप्रथम किसने की थी?

    • (a) आर्यभट्ट
    • (b) थेल्स
    • (c) पाइथागोरस
    • (d) आर्किमीडीज
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  62. 68. यदि 10% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष में किसी धनराशि के चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज में अंतर ₹ 12 है, तो वह धनराशि ज्ञात कीजिए।

    • (a) ₹ 1000
    • (b) ₹ 2400
    • (c) ₹ 240
    • (d) ₹ 1200
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  63. 69. Surya sells 45 pens and suffers a loss equal to the selling price of five pens. What is his total loss percentage?

    • (a) 12.5%
    • (b) 10%
    • (c) 9%
    • (d) 11.11%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  64. 70. व्यंजक (x + y)³ + (x - y)³ का गुणनखण्ड है:

    • (a) 2x (x² - 3y²)
    • (b) 2x (x² + 3y²)
    • (c) 3x (x² - 3y²)
    • (d) 3x (x² + 3y²)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  65. 71. A में कार्य करने की क्षमता B से तीन गुना अधिक है। ये दोनों मिलकर एक कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। A अकेले उस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?

    • (a) 21
    • (b) 20
    • (c) 18
    • (d) 18.75
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  66. 72. 40 संतरों का क्रय मूल्य (CP) 30 संतरों के विक्रय मूल्य (SP) के बराबर है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

    • (a) 33.33%
    • (b) 22%
    • (c) 20%
    • (d) 25%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  67. 73. एक आदमी अपनी आधी यात्रा 6 किमी/घंटा की चाल से और शेष आधी यात्रा 3 किमी/घंटा की चाल से तय करता है। उसकी औसत गति है:

    • (a) 4 किमी/घंटा
    • (b) 9 किमी/घंटा
    • (c) 4.5 किमी/घंटा
    • (d) 3 किमी/घंटा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  68. 74. एक संख्या को 53 से विभाजित करने पर भागफल 34 तथा शेषफल 21 प्राप्त होता है। तो वह संख्या है:

    • (a) 1723
    • (b) 1924
    • (c) 1823
    • (d) 1800
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  69. 75. A = {0, 1, 2} के उपसमुच्चयों की संख्या होगी:

    • (a) 9
    • (b) 8
    • (c) 6
    • (d) 7
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  70. 76. निम्नलिखित में से किस प्रकार की स्मृति की अवधि सबसे कम होती है?

    • (a) प्रतिध्वनि स्मृति
    • (b) प्रतिमात्मक स्मृति
    • (c) कार्यकारी स्मृति
    • (d) तात्कालिक स्मृति
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  71. 77. कार्यात्मक स्थिरता (जड़ता) एक प्रकार की ______ होती है।

    • (a) सृजनात्मक पूर्वाग्रह
    • (b) मानसिक विन्यास
    • (c) अग्रसारित कार्यात्मकता
    • (d) पुष्टि पूर्वाग्रह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  72. 78. मनुष्यों के द्वारा अधिकतर समय अपने तथा दूसरों के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए ______ प्रयुक्त होते/होती हैं।

    • (a) मुद्राएँ
    • (b) दण्ड/सज़ा
    • (c) पुरस्कार
    • (d) शब्द
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  73. 79. हम/दूसरे लोग क्यों एक विशिष्ट तरीके से व्यवहार करते हैं, यह जानना एक मानवीय प्रवृत्ति है। हमारे और दूसरों के व्यवहार के विवरण की प्रक्रिया ______ कहलाती है।

    • (a) विभेदीकरण
    • (b) गुणारोपण
    • (c) परहितवाद
    • (d) सामाजिक समर्थन व्यवहार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  74. 80. लोगों की एक-दूसरे को पसन्द करने की प्रवृत्ति ______ है।

    • (a) विभेदीकरण
    • (b) आकर्षकता
    • (c) पसन्द की परस्परता
    • (d) पूर्वाग्रह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  75. 81. निर्णय लेने में कौन-सा पूर्वाग्रह पहली बार प्राप्त जानकारी को अधिक महत्त्व देने की प्रवृत्ति को संदर्भित करता है?

    • (a) उपलब्धता अनुमानी
    • (b) पश्चदृष्टि पूर्वाग्रह
    • (c) एंकरिंग पूर्वाग्रह
    • (d) पुष्टीकरण पूर्वाग्रह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  76. 82. चार बुनियादी (मूल) संप्रेषण कौशल क्या हैं? 1. समझ 2. सुनना 3. सूचित करना 4. बोलना 5. अवलोकन करना 6. पढ़ना 7. प्रभावी 8. लिखना नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) 1, 3, 7, 8
    • (b) 7, 2, 5, 6
    • (c) 3, 5, 2, 7
    • (d) 2, 4, 6, 8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  77. 83. ______ अन्तर्वैयक्तिक संदर्भ द्वारा प्रभावित होता है।

    • (a) समस्या-समाधान
    • (b) शिक्षा
    • (c) भाषा शैली
    • (d) भाव (भंगिमा) और मुद्रा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  78. 84. 200 व्यक्तियों में, 90 लोग चाय पसन्द करते हैं जबकि 108 लोग कॉफ़ी पसन्द करते हैं और 46 लोग चाय और कॉफ़ी दोनों पसन्द करते हैं। कितने लोग ऐसे हैं जो न तो चाय पसन्द करते हैं और न ही कॉफ़ी पसन्द करते हैं?

    • (a) 62
    • (b) 46
    • (c) 48
    • (d) 44
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  79. 85. यदि CONSTABLE को 91 के रूप में कोडित किया जाता है, तो STABLE की कोड संख्या क्या होगी?

    • (a) 59
    • (b) 75
    • (c) 97
    • (d) 78
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  80. 86. यदि BELONGINGS को TABLESTESF के रूप में कोडित किया जाता है, तो LINEN का कोड क्या होगा?

    • (a) BATEA
    • (b) TABEA
    • (c) BTEAE
    • (d) BTAEA
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  81. 87. निम्नलिखित में से कौन-सा अन्य तीन से भिन्न है?

    • (a) फाटक
    • (b) खिड़की
    • (c) दरवाज़ा
    • (d) मेज़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  82. 88. जैसे 'पोस्टर' 'दीवार' से संबंधित है, वैसे ही 'फोटोग्राफ', किससे संबंधित है?

    • (a) लोग (People)
    • (b) फ्रेम (Frame)
    • (c) कैमरा (Camera)
    • (d) सुन्दरता (Beauty)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  83. 89. जब दो व्यक्ति साथ में होते हैं, तब उनमें से जो देह भाषा के संदर्भ में अधिक रिलैक्स व शांत दिखता है ______ का होता है।

    • (a) आयु में अधिक
    • (b) उच्च सामाजिक आर्थिक स्तर
    • (c) अधिकार/सत्ता अनुक्रम में उच्च स्तर
    • (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  84. 90. अन्तर्वैयक्तिक संचार के उदाहरण कौन-कौन से हैं? 1. संगोष्ठी 2. पत्रकारिता 3. कार्यालयीय संचालन 4. पत्र लेखन 5. अध्ययन - अध्यापन 6. वार्तालाप 7. साक्षात्कार नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) 4, 5, 2, 1
    • (b) 2, 3, 5, 7
    • (c) 2, 4, 7, 6
    • (d) 6, 7, 5, 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  85. 91. निम्नलिखित में से कौन-सा मध्यस्थता संचार का उदाहरण है?

    • (a) छात्रों की किसी कक्षा प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करना
    • (b) एक राजनेता का नामांकन सम्मेलन को संबोधित करना
    • (c) दो मित्रों की आपस में गपशप
    • (d) किसी समाचार प्रस्तुतकर्ता द्वारा 9 बजे की खबरों पर मौसम की रिपोर्ट देना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  86. 92. एक नेता की भूमिका आवश्यकता के तीन चक्रों द्वारा परिभाषित की जाती है: 1. कार्य 2. गतिविधि 3. नए विचार 4. समूह 5. प्रक्रिया 6. संप्रेषण 7. व्यक्ति नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) 1, 4, 7
    • (b) 3, 1, 6
    • (c) 7, 5, 3
    • (d) 2, 4, 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  87. 93. यदि जो लीप वर्ष नहीं है, उस वर्ष 28 फरवरी को मंगलवार पड़ता है, तो 28 मार्च को उस वर्ष कौन-सा दिन पड़ेगा?

    • (a) मंगलवार
    • (b) रविवार
    • (c) सोमवार
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  88. 94. निम्नलिखित में से कौन-सी एक अच्छे निर्णय की विशेषता है?

    • (a) यह जल्दी ले लिया जाता है
    • (b) यह हितधारकों के हितों की अनदेखी (उपेक्षा) करता है
    • (c) यह व्यवहार्य और प्राप्य है
    • (d) यह अन्तर्ज्ञान पर आधारित होता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  89. 95. समस्या-समाधान की प्रक्रिया जहाँ समस्या का केवल एक ही उत्तर होता है:

    • (a) अभिसारी चिंतन
    • (b) प्रयास एवं त्रुटि
    • (c) अन्तर्दृष्टि
    • (d) अपसारी चिंतन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  90. 97. 7, 11, 19, 35, 67 ______ की श्रृंखला में अगला पद (संख्या) क्या होगा?

    • (a) 131
    • (b) 133
    • (c) 99
    • (d) 121
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  91. 98. ______ कई लोगों को एक ही समय में सॉफ्टवेयर का उपयोग करने की अनुमति देता है ताकि दस्तावेज़ बनाने के लिए परियोजनाओं का ट्रेक रख सकें।

    • (a) ई-मेल
    • (b) नेटवर्क
    • (c) सॉफ्टवेयर
    • (d) ग्रुपवेयर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  92. 99. अन्तर्वैयक्तिक संचार का दूसरा नाम है:

    • (a) डायडिक (द्वितीयक) संचार
    • (b) आभासी वास्तविकता
    • (c) जनसंचार
    • (d) आमने-सामने सार्वजनिक संचार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  93. 100. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) पावलव - पूर्णाकारवाद (गेस्टाल्ट सिद्धान्त)
    • (b) स्किनर - क्रियाप्रसूत अनुबंधन सिद्धांत
    • (c) कोहलर - अन्तर्दृष्टि (सूझ) का सिद्धांत
    • (d) थॉर्नडाइक - उद्दीपक-अनुक्रिया अनुबंधन सिद्धांत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।

General Studies-II

प्र. 1
(a)
प्र. 2
(d)
प्र. 3
(b)
प्र. 4
(d)
प्र. 5
(c)
प्र. 6
(a)
प्र. 7
(c)
प्र. 8
(a)
प्र. 9
(b)
प्र. 10
(c)
प्र. 11
(d)
प्र. 13
(a)
प्र. 14
(c)
प्र. 15
(d)
प्र. 16
(c)
प्र. 17
(c)
प्र. 19
(a)
प्र. 20
(c)
प्र. 21
(d)
प्र. 22
(c)
प्र. 23
(a)
प्र. 24
(b)
प्र. 25
(c)
प्र. 26
(a)
प्र. 27
(b)
प्र. 28
(c)
प्र. 29
(c)
प्र. 30
(a)
प्र. 31
(c)
प्र. 32
(c)
प्र. 33
(d)
प्र. 35
(d)
प्र. 36
(b)
प्र. 37
(d)
प्र. 38
(c)
प्र. 39
(c)
प्र. 40
(b)
प्र. 41
(d)
प्र. 42
(b)
प्र. 43
(c)
प्र. 44
(a)
प्र. 45
(d)
प्र. 47
(c)
प्र. 49
(d)
प्र. 50
(a)
प्र. 51
(c)
प्र. 53
(b)
प्र. 54
(c)
प्र. 55
(b)
प्र. 56
(d)
प्र. 57
(a)
प्र. 59
(b)
प्र. 60
(a)
प्र. 61
(d)
प्र. 63
(b)
प्र. 64
(a)
प्र. 65
(a)
प्र. 66
(b)
प्र. 67
(d)
प्र. 68
(d)
प्र. 69
(b)
प्र. 70
(b)
प्र. 71
(b)
प्र. 72
(a)
प्र. 73
(a)
प्र. 74
(c)
प्र. 75
(b)
प्र. 76
(b)
प्र. 77
(b)
प्र. 78
(d)
प्र. 79
(b)
प्र. 80
(c)
प्र. 81
(c)
प्र. 82
(d)
प्र. 83
(c)
प्र. 84
(c)
प्र. 85
(a)
प्र. 86
(c)
प्र. 87
(d)
प्र. 88
(b)
प्र. 89
(b)
प्र. 90
(b)
प्र. 91
(d)
प्र. 92
(a)
प्र. 93
(a)
प्र. 94
(c)
प्र. 95
(a)
प्र. 97
(a)
प्र. 98
(b)
प्र. 99
(a)
प्र. 100
(a)