ExamBharo · UPPSC LT Grade 2025 Prelims — General Studies and Science (KEZE-04) · exambharo.com/uppsc-lt-grade/previous-year-papers/uppsc-lt-grade-2025-prelims-science/
प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक
UPPSC LT Grade 2025 Prelims — General Studies and Science (KEZE-04)
पेपर के 150 में से 118 प्रश्नसही उत्तर पर +2, गलत उत्तर पर −0.67
प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक की हर सूचना उसी दिन।
118 में से 108 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।
General Studies
1. The Buddhist text which describes the names of 16 (Sixteen) Mahajanpadas is known as:
- (a) Anguttara Nikaya
- (b) Buddhacharita
- (c) Lalitavistara
- (d) Sutta Nipata
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
2. निम्नलिखित में से कौन-से तीन भारतीय राज्य बड़े राज्यों की श्रेणी में राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक राउण्ड-I (2022) में शीर्ष स्थान पर रहे?
- (a) उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब
- (b) उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और गुजरात
- (c) गुजरात, केरल और पंजाब
- (d) मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
3. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का व्यस्ततम समुद्री मार्ग है?
- (a) दक्षिणी अटलांटिक समुद्री मार्ग
- (b) दक्षिणी प्रशान्त समुद्री मार्ग
- (c) उत्तरी प्रशान्त समुद्री मार्ग
- (d) उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
4. निम्नलिखित पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालानुक्रम में, सबसे पहले से लेकर आखिरी तक व्यवस्थित कीजिए: I. भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना II. भारत में जी.एस.टी. की शुरुआत III. भारत में सामाजिक बैंकिंग की शुरुआत IV. भारत में नाबार्ड की स्थापना नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) I, II, IV, III
- (b) I, III, II, IV
- (c) I, III, IV, II
- (d) III, IV, II, I
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
5. यदि एक त्रिभुज की भुजाएँ 3 : 4: 5 के अनुपात में हैं तथा इसका परिमाप 36 सेमी है, तो इसका क्षेत्रफल है:
- (a) 64 सेमी²
- (b) 48 सेमी²
- (c) 54 सेमी²
- (d) 52 सेमी²
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
6. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म (विषय - संविधान का अनुच्छेद) सही सुमेलित नहीं है?
- (a) राष्ट्रपति का निर्वाचन - अनुच्छेद 53
- (b) भारत का राष्ट्रपति - अनुच्छेद 52
- (c) राष्ट्रपति की पदावधि - अनुच्छेद 56
- (d) राष्ट्रपति के पद के लिए शर्तें - अनुच्छेद 59
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
7. According to the Final Estimates released by the Department of Agriculture and Farmers' Welfare, what was India's total foodgrain production in 2023 - 24?
- (a) 3156.16 lakh metric tonnes
- (b) 3296.87 lakh metric tonnes
- (c) 3322.98 lakh metric tonnes
- (d) 3157.75 lakh metric tonnes
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
8. परिसीमन आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. परिसीमन आयोग के आदेशों को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है। II. परिसीमन आयोग के आदेश जब लोक सभा अथवा राज्य विधान सभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) I और II दोनों
- (b) केवल II
- (c) न तो I न ही II
- (d) केवल I
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
9. निम्नलिखित में से किस पदार्थ में कणों के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है?
- (a) मिट्टी का तेल (किरोसीन)
- (b) बर्फ
- (c) ऑक्सीजन
- (d) जल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
10. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए (उत्तर प्रदेश बजट 2025 - 26 के संदर्भ में): सूची I (उत्तर प्रदेश बजट 2025 - 26) - सूची II (करोड़ ₹ में) A. पी.एम.-कुसुम योजना - i. 650 B. माइक्रो सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) - ii. 720 C. राष्ट्रीय औद्योगिक/बागवानी मिशन योजना - iii. 300 D. उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण औद्योगिक नीति, 2022 - iv. 509
- (a) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- (b) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (c) A-iv, B-ii, C-i, D-iii
- (d) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
11. निम्नलिखित में से कौन-सा जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड के बारे में सत्य नहीं है?
- (a) भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान
- (b) भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान
- (c) संकटापन्न रॉयल बंगाल टाइगर का शरण स्थल (घर)
- (d) हिमालय के तलहटी में स्थित है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
12. कौन-सा भारतीय शहर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा?
- (a) नई दिल्ली
- (b) मुम्बई
- (c) अहमदाबाद
- (d) भोपाल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
13. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालानुक्रम में, सबसे पहले से लेकर आखिरी गतिविधि तक व्यवस्थित कीजिए: I. ए.के. गोपालन बनाम मद्रास राज्य वाद II. सतवन्त सिंह साहनी बनाम असिस्टेन्ट पासपोर्ट ऑफिसर, नई दिल्ली वाद III. मेनका गाँधी बनाम भारत संघ वाद IV. हुसैनआरा खातून बनाम बिहार राज्य वाद नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) IV, III, II, I
- (b) II, I, III, IV
- (c) III, II, I, IV
- (d) I, II, III, IV
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
14. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म (ग्रंथ - विषय) सही सुमेलित है? I. त्रिपिटक - जैन धर्म II. अंगुत्तर निकाय - जैन धर्म III. मिलिन्दपन्ह - बौद्ध धर्म IV. भगवती सूत्र - जैन धर्म
- (a) केवल III
- (b) III और IV दोनों
- (c) I और II दोनों
- (d) केवल IV
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
15. निम्नलिखित में से किस संशोधन अधिनियम के द्वारा मतदान की न्यूनतम आयु को कम किया गया?
- (a) 61वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
- (b) 86वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
- (c) 79वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
- (d) 66वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
16. निम्नलिखित में से कौन-सा शहरी क्षेत्रों में बेरोज़गारी का प्रकार नहीं है?
- (a) औद्योगिक बेरोज़गारी
- (b) मौसमी बेरोज़गारी
- (c) शिक्षित बेरोज़गारी
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
17. सुलह-ए-कुल की नीति किसने चलाई थी?
- (a) अकबर
- (b) जहाँगीर
- (c) बाबर
- (d) अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
18. Given below are two statements, one is labelled as Assertion (A) and other is labelled as Reason (R). Assertion (A): Leghaemoglobin in nodules of legumes plays an important role in biological nitrogen fixation. Reason (R): It protects the nitrogen (N₂) fixing enzyme, nitrogenase, from oxygen. Select the correct answer using the options given below.
- (a) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
- (b) (A) is true, but (R) is false.
- (c) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
- (d) (A) is false, but (R) is true.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
19. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- (a) यदि a + b = 15, तब (a - 10)³ + (b - 5)³ = 0
- (b) यदि a + b = 8 और ab = 10, तब a³ + b³ = 272
- (c) यदि a + b = 15 और ab = 14, तब a - b = 13
- (d) यदि a - b = 4 और ab = 2, तब a³ - b³ = 80
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
20. कनिष्क से संबंधित रबातक अभिलेख किस देश से संबंधित है?
- (a) भारत
- (b) नेपाल
- (c) पाकिस्तान
- (d) अफ़गानिस्तान
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
21. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म (धातु अथवा खनिज) सही सुमेलित नहीं है?
- (a) कीमती धातु - चाँदी
- (b) लौह मिश्रधातु - निकेल
- (c) आधार धातु - कोबाल्ट
- (d) अधात्विक खनिज - हीरा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
22. दो बेलनों की त्रिज्याओं में 2 : 3 का अनुपात है और उनकी ऊँचाइयों में 5 : 3 का अनुपात है। उनके वक्र पृष्ठों में क्या अनुपात होगा?
- (a) 7 : 9
- (b) 9 : 10
- (c) 10 : 9
- (d) 20 : 27
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
23. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): चक्रवाती स्थितियाँ शीत-ऋतु में तब बनती हैं जब वायुमंडलीय दाब उच्च होता है और वायु ताप निम्न होता है। कारण (R): उत्तर भारत में शीतकालीन वर्षा से निम्न ताप वाली प्रतिचक्रवाती स्थितियाँ पैदा होती हैं। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
- (b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (c) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
24. तना कन्द का सामान्य उदाहरण है:
- (a) आलू
- (b) प्याज
- (c) लहसुन
- (d) अदरक
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
25. वर्ष 2025 - 26 के उत्तर प्रदेश सरकार के बजट का आकार क्या था?
- (a) ₹ 806736.08 लाख करोड़
- (b) ₹ 802736.08 लाख करोड़
- (c) ₹ 808736.06 लाख करोड़
- (d) ₹ 804736.08 लाख करोड़
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
26. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): गहरे समुद्र में, जल रंगीन होता है। कारण (R): गहरे समुद्र में प्रकाश का प्रकीर्णन होता है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
- (b) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
- (c) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
27. उष्णकटिबन्धीय सदाहरित वनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. यह प्रदेश उष्ण होते हैं और इनमें पूरे वर्ष अधिक वर्षा होती है। II. दृढ़काष्ठ (कठोर) वृक्ष जैसे एबोनी, महोगनी यहाँ सामान्यत: पाए जाते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) न तो I न ही II
- (b) I और II दोनों
- (c) केवल I
- (d) केवल II
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
28. निम्नलिखित पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालानुक्रम में, सबसे पहले से लेकर आखिरी तक व्यवस्थित कीजिए: I. ई.-सत्यापन योजना II. निर्यात बन्धु योजना III. पी.एम. कौशल विकास योजना IV. गवर्नमेन्ट ई.-मार्केटप्लेस (GeM) नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) III, II, IV, I
- (b) II, I, III, IV
- (c) I, II, III, IV
- (d) II, III, IV, I
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
29. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I (राष्ट्रीय पहचान) - सूची II (प्राणीशास्त्रीय/वानस्पतिक नाम) A. राष्ट्रीय पक्षी - i. फाइकस बेंघालेंसिस B. राष्ट्रीय पशु - ii. पैंथेरा टाइग्रिस C. राष्ट्रीय पुष्प - iii. पावो क्रिस्टेटस D. राष्ट्रीय वृक्ष - iv. नेलुम्बो न्यूसीफेरा
- (a) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (b) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
- (c) A-ii, B-iv, C-iii, D-i
- (d) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
30. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
- (a) भुवनकोश - क्षीर स्वामी
- (b) प्रभावक प्रशस्ति - चंद्रप्रभ सूरी
- (c) विद्धशालभंजिका - राजशेखर
- (d) पृथ्वीराजविजय - जयानक
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
Science
31. ज़ेनर डायोड का मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है एक:
- (a) रेक्टीफायर के रूप में
- (b) धारा स्रोत के रूप में
- (c) वोल्टेज नियामक के रूप में
- (d) एम्प्लीफायर के रूप में
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
32. निम्नलिखित में से कौन-सा मात्रक छोटी लंबाई के लिए प्रयुक्त होता है?
- (a) प्रकाश वर्ष
- (b) फर्मी
- (c) पारसेक
- (d) एस्ट्रोनोमिकल मात्रक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
33. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I - सूची II A. समतापी प्रसार - i. किया गया कार्य = 0 B. समदाबी प्रसार - ii. आन्तरिक ऊर्जा घटती है C. रुद्धोष्म प्रसार - iii. आन्तरिक ऊर्जा बढ़ती है D. समआयतनिक प्रक्रम - iv. आन्तरिक ऊर्जा = स्थिरांक
- (a) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (b) A-ii, B-i, C-iii, D-iv
- (c) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- (d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
34. मानव आँख की रेटिना किससे बनी होती है?
- (a) परितारिका
- (b) संवेदनशील तंत्रि कोशिका
- (c) कॉर्निया
- (d) पारदर्शी लेंस
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
35. दो बिंदु P और Q को क्रमश: 10 वोल्ट और - 4 वोल्ट के विभव पर बनाए रखा गया है। P से Q में 100 इलेक्ट्रॉनों को स्थानांतरित करने में किया गया कार्य है:
- (a) - 19.0 × 10⁻¹⁷ जूल
- (b) 2.24 × 10⁻¹⁶ जूल
- (c) 9.60 × 10⁻¹⁷ जूल
- (d) - 2.24 × 10⁻¹⁶ जूल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
38. निम्नलिखित में से कौन-सा कला-असंबद्ध प्रकीर्णन है?
- (a) कॉम्पटन प्रकीर्णन
- (b) क्रिस्टल में ब्रैग विवर्तन
- (c) रेले प्रकीर्णन
- (d) प्रत्यास्थ-न्यूट्रॉन प्रकीर्णन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
39. एक 4 ओम प्रतिरोध वाला तार 7 सेमी त्रिज्या की कुंडली बनाने में प्रयुक्त होता है। तार का व्यास 1.4 मिमी है तथा उसके पदार्थ की विशिष्ट प्रतिरोधकता 2 × 10⁻⁷ ओम मीटर है। कुंडली में कुल फेरों की संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 80
- (b) 90
- (c) 75
- (d) 70
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
40. अग्रदिशिक-बायसित डायोड का गतिक प्रतिरोध है:
- (a) अग्रदिशिक धाराओं के समानुपाती
- (b) अग्रदिशिक धाराओं के व्युत्क्रमानुपाती
- (c) सभी अग्रदिशिक धाराओं पर स्थिर
- (d) अग्रदिशिक धाराओं से अप्रभावित
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
41. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): कार्नो इंजन की दक्षता हमेशा 1 से कम होती है। कारण (R): क्योंकि सिंक का ताप T₂ हमेशा शून्य से अधिक होता है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (c) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
- (d) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
43. एक गोली 400 मीटर ऊँचे टॉवर से 80 मीटर/सेकंड की गति से ऊपर की ओर दागी जाती है। यदि g को 10 मीटर/सेकंड² के रूप में लिया जाए, तो गोली को जमीन तक पहुँचने में लगने वाला समय होगा:
- (a) 20 सेकंड
- (b) 8 सेकंड
- (c) 24 सेकंड
- (d) 16 सेकंड
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
44. किसी गैस का तापमान 15°C बढ़ा दिया जाता है। केल्विन पैमाने पर संगत परिवर्तन होगा:
- (a) 288 K
- (b) 273 K
- (c) 15 K
- (d) 25 K
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
45. Match the physical quantities given in List I with the corresponding dimensional formulae given in List II. Choose the correct answer using the codes given below in the lists. List I (Physical quantities) - List II (Corresponding dimensional formulae) A. Energy - i. ML²T⁻³ B. Force - ii. ML⁻¹T⁻² C. Power - iii. ML²T⁻² D. Pressure - iv. MLT⁻²
- (a) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (b) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (c) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
- (d) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
46. β-क्षय में इलेक्ट्रॉन के साथ मिलकर उत्सर्जित कण है:
- (a) न्यूट्रिनो
- (b) फोटॉन
- (c) एन्टीन्यूट्रिनो
- (d) मेसॉन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
47. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I (पदार्थ) - सूची II (मोलर विशिष्ट ऊष्मा [J mol⁻¹ K⁻¹] सामान्य (कमरे के) ताप तथा वायुमंडलीय दाब पर) A. ऐलुमिनियम - i. 6.1 B. कार्बन - ii. 26.5 C. सीसा - iii. 25.5 D. चाँदी - iv. 24.4
- (a) A-i, B-iv, C-ii, D-iii
- (b) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
- (c) A-iv, B-i, C-iii, D-ii
- (d) A-ii, B-i, C-iv, D-iii
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
48. If 10⁹ electrons move out of a body to enter another body every second, then how much time is required to get a total charge of 1 coulomb on the other body?
- (a) ~ 200 years
- (b) ~ 20 years
- (c) ~ 1 year
- (d) ~ 2 years
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
49. Given below are two statements, one is labelled as Assertion (A) and other is labelled as Reason (R). Assertion (A): The temperature coefficient of resistance is positive for metals. Reason (R): The temperature coefficient of resistance for insulators is also positive. Select the correct answer using the options given below.
- (a) (A) is true, but (R) is false.
- (b) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
- (c) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
- (d) (A) is false, but (R) is true.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
53. किसी स्वतन्त्र रूप से गिरते हुए पिंड के लिए, उसकी गति के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेकंड में तय की गई दूरियों का अनुपात होगा:
- (a) 1:3:5
- (b) 9:4:1
- (c) 5:3:1
- (d) 1:4:9
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
54. The dimensional formula of Stefan's constant is:
- (a) [MT⁻³K⁻⁴]
- (b) [MT³K⁻⁴]
- (c) [ML⁻¹T⁻³K⁻⁴]
- (d) [MLT⁻³K⁻⁴]
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
56. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): आंतरिक ऊर्जा U एक अवस्था फलन है। कारण (R): आंतरिक ऊर्जा केवल पथ पर निर्भर करती है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
- (b) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
- (c) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
57. दो निकोल अपने मुख्य (प्रधान) तलों से 30° के कोण पर उन्मुख है। आपतित अध्रुवित प्रकाश का कितना प्रतिशत निकाय से गुजर जाएगा?
- (a) 27.5%
- (b) 37.5%
- (c) 57.5%
- (d) 47.5%
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
58. एक हाइड्रोजन डिस्चार्ज ट्यूब में, किसी अनुप्रस्थ-काट से गुजरने वाले प्रोटोनों की संख्या 1.1 × 10¹⁸ प्रति सेकंड है, जबकि विपरीत दिशा में दूसरे अनुप्रस्थ-काट से गुजरने वाले इलेक्ट्रॉनों की संख्या 3.1 × 10¹⁸ प्रति सेकंड है। ट्यूब में प्रवाहित धारा ज्ञात कीजिए।
- (a) 0.176 A
- (b) 0.320 A
- (c) 0.672 A
- (d) 0.481 A
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
60. 5.0 सेमी त्रिज्या वाला एकसमान घनत्व का एक ठोस गोला अपने व्यास के परित: घूर्णन कर रहा है। ठोस गोले की परिभ्रमण (घूर्णी) त्रिज्या है:
- (a) 5 सेमी
- (b) 10 सेमी
- (c) √10 सेमी
- (d) √5 सेमी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
61. हीट सिंक का उपयोग सामान्यत: ट्रांजिस्टर के साथ किया जाता है।
- (a) अत्यधिक तापमान वृद्धि रोकने के लिए
- (b) अग्रदिशिक धारा को घटाने के लिए
- (c) अग्रदिशिक धारा को बढ़ाने के लिए
- (d) अत्यधिक डोपिंग की क्षतिपूर्ति के लिए
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
63. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): एमीटर को सदैव परिपथ के श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है। कारण (R): एमीटर का प्रतिरोध बहुत कम होता है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (b) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
- (c) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
64. जब नील्स बोर ने वर्नर हाइज़ेनबर्ग से हाथ मिलाया, तो किस प्रकार का बल लगाया गया?
- (a) नाभिकीय
- (b) गुरुत्वीय
- (c) कमजोर
- (d) विद्युत-चुम्बकीय
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
65. किसी स्टन्ट फिल्म का हीरो मशीन गन से 50 ग्राम गोलियाँ 1.0 किमी/से. की गति से दागता है। यदि वह 4 सेकंड में 20 गोलियाँ दागता है, तो इस अवधि के दौरान वह मशीन गन के विरुद्ध निम्नवत् औसत बल लगाता है:
- (a) 250 N
- (b) 125 N
- (c) 25 N
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
69. एक अप्रगामी ध्वनि तरंग में, दाब विचरण है:
- (a) नोड्स पर अधिकतम और एंटीनोड्स पर न्यूनतम
- (b) दाब विचरण नहीं होता है
- (c) नोड्स पर न्यूनतम और एंटीनोड्स पर अधिकतम
- (d) हर जगह एकसमान
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
70. π⁺ मेसॉन का उचित माध्य आयु काल, जो 0.8c वेग से यात्रा कर रहा है, 2.4 × 10⁻⁸ सेकंड है। इसका आभासी माध्य आयु काल है:
- (a) 4.00 × 10⁻⁸ मिनट
- (b) 1.44 × 10⁻⁸ मिनट
- (c) 4.00 × 10⁻⁸ सेकंड
- (d) 1.44 × 10⁻⁸ सेकंड
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
72. बाइनरी संख्या 1101 का दशमलव समतुल्य क्या है?
- (a) 13
- (b) 12
- (c) 14
- (d) 11
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
73. Which of the following statements related to fine structure of sodium D-Line is not correct?
- (a) Fine structure is obtained due to transition from energy levels 3p to 3s.
- (b) Selection rules for transition are ΔL = ± 1 and ΔJ = 0, ± 1.
- (c) Due to spin orbit interaction, both 3p and 3s energy states split into two energy states.
- (d) Sodium D-line belongs to principal series.
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
74. प्रकाश के एक किरणपुंज को पहले एक चतुर्थांश तरंग प्लेट से अभिलंबवत् गुजारा जाता है और फिर घूमने वाले निकोल प्रिज्म से जाँचा जाता है। निकोल प्रिज्म से निर्गत प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन होता है और न्यूनतम तीव्रता शून्य होती है। तो दिया गया प्रकाश किरणपुंज है:
- (a) दीर्घवृत्तीय ध्रुवित प्रकाश
- (b) अध्रुवित प्रकाश
- (c) वृत्तीय ध्रुवित प्रकाश
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
75. एक ध्वनि अवशोषक ध्वनि स्तर को 20 dB कम कर देता है। तीव्रता में एक गुणा की कमी है:
- (a) 1000
- (b) 10000
- (c) 10
- (d) 100
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
76. पोलेरॉइड की एक पारदर्शी शीट को एकसमान शीट के ऊपर इस प्रकार रखा गया है कि उनके ध्रुवण अक्ष एक-दूसरे के साथ 30° का कोण बनाते हैं। निर्गत प्रकाश और आपतित अध्रुवित प्रकाश की तीव्रता का अनुपात है:
- (a) 1:3
- (b) 1:4
- (c) 3:4
- (d) 3:8
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
77. एक पेंडुलम बॉब की गति 3 मी./से. है, जब वह अपनी सबसे निचली स्थिति से गुजरता है। जब यह ऊर्ध्वाधर के साथ 60° का कोण बनाता है, तो इसकी गति क्या होती है? पेंडुलम की लंबाई 0.5 मी. है। g = 10 मी./से.² लीजिए।
- (a) 4.0 मी./से.
- (b) 2.0 मी./से.
- (c) 3.2 मी./से.
- (d) 4.2 मी./से.
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
79. जब एक लाइन स्पेक्ट्रम उत्सर्जित करने वाले प्रकाश स्रोत को चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- (a) असामान्य ज़ीमान प्रभाव के लिए सामान्य ज़ीमान प्रभाव की तुलना में अधिक प्रबल क्षेत्र की आवश्यकता होती है।
- (b) एक प्रबल चुम्बकीय क्षेत्र में, स्पेक्ट्रमी रेखा तीन घटकों में विभाजित हो जाती है जिसे सामान्य ज़ीमान प्रभाव कहा जाता है।
- (c) असामान्य ज़ीमान प्रभाव में, स्पेक्ट्रमी रेखाओं की संख्या कम होती है।
- (d) पाशन-बैक प्रभाव चुम्बकीय क्षेत्र से संबंधित नहीं है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
80. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- (a) स्टील और रबर दोनों का लोच (प्रत्यास्थता) समान है।
- (b) स्टील रबर से कम लोचदार (प्रत्यास्थ) है।
- (c) स्टील रबर से कहीं अधिक लोचदार (प्रत्यास्थ) है।
- (d) स्टील लोचदार (प्रत्यास्थ) नहीं है, बल्कि प्लास्टिक है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
82. y₁ = 10 sin (100 π t) और y₂ = 10 sin (108 π t) कंपनों द्वारा प्रति सेकंड उत्पन्न होने वाले स्पंदों (beats) की संख्या है:
- (a) 2
- (b) 4
- (c) 8
- (d) 6
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
83. लेंज़ का नियम ______ नियम के तुल्य है।
- (a) ऊर्जा के संरक्षण
- (b) द्रव्यमान के संरक्षण
- (c) आवेश के संरक्षण
- (d) संवेग के संरक्षण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
84. निम्नलिखित में से किस गैस के अणुओं के लिए "केवल स्थानांतरीय" स्वातंत्र्य कोटि होंगी?
- (a) H₂
- (b) O₂
- (c) He
- (d) N₂
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
85. एक कैंटीलीवर जिसकी लंबाई l है, के मुक्त सिरे पर अवनमन δ है। स्थिर सिरे से l/4 दूरी पर अवनमन है:
- (a) δ
- (b) 0.25 δ
- (c) 0.086 δ
- (d) 0.86 δ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
87. एक बैटरी जिसका विद्युत वाहक बल 10 वोल्ट तथा आन्तरिक प्रतिरोध 3 ओम है, एक प्रतिरोधक से जुड़ी है। यदि परिपथ में धारा 0.5 A है, तो प्रतिरोधक का प्रतिरोध क्या है?
- (a) 17 ओम
- (b) 14 ओम
- (c) 7 ओम
- (d) 20 ओम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
88. सही कथन को चुनिए:
- (a) किसी अंतराल में औसत वेग का परिमाण उस अंतराल में उसकी औसत गति के बराबर होता है।
- (b) ऐसी स्थिति संभव है जिसमें कण की गति हमेशा शून्य हो, लेकिन औसत गति शून्य न हो।
- (c) किसी कण के वेग का परिमाण उसकी गति के बराबर होता है।
- (d) ऐसी स्थिति संभव है जिसमें कण की गति शून्य न हो, लेकिन एक अंतराल में औसत गति शून्य हो।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
89. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): जब 256 हर्ट्ज और 512 हर्ट्ज आवृत्ति वाले दो कंपित ट्यूनिंग फोर्क एक-दूसरे के पास रखे जाते हैं, तो विस्पंद सुनाई नहीं देते हैं। कारण (R): अध्यारोपण (सुपर-पोजिशन) का सिद्धांत तब मान्य होता है जब दोलनों की आवृत्तियाँ लगभग बराबर हों। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (b) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
- (c) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
90. तरंगदैर्ध्य λ = 2.0 सेमी की सूक्ष्मतरंगें एक 5.0 सेमी चौड़ी स्लिट पर अभिलम्बवत् आपतित होती हैं। केन्द्रीय महत्तम की कुल कोणीय चौड़ाई क्या होगी?
- (a) 43.2°
- (b) 45.2°
- (c) 41.2°
- (d) 47.2°
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
91. Mg₂C₃ की जल से अभिक्रिया द्वारा बने प्रोपाइन C₃⁴⁻ में हैं:
- (a) 2 सिग्मा एवं 3 π बंध
- (b) 3 सिग्मा एवं 1 π बंध
- (c) 2 सिग्मा एवं 1 π बंध
- (d) 2 सिग्मा एवं 2 π बंध
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
92. सिल्वर क्रोमेट (Ag₂CrO₄) के संतृप्त विलयन में [Ag⁺] = 5.0 × 10⁻⁵ M एवं [CrO₄²⁻] = 4.4 × 10⁻⁴ M है। सिल्वर क्रोमेट (Ag₂CrO₄) के Kₛₚ का मान क्या होगा?
- (a) 1.5 × 10⁻⁴
- (b) 2.5 × 10⁻⁶
- (c) 1.1 × 10⁻¹²
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
93. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): अधिकांश कृत्रिम बहुलक जैव-निम्नीकरणीय नहीं होते हैं। कारण (R): बहुलकीकरण प्रक्रिया में मूल रूप से कार्बनिक अणुओं में विषाक्तता उत्पन्न की जाती है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (b) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
- (c) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
94. [Co(NH₃)₅Cl]SO₄ and [Co(NH₃)₅(SO₄)]Cl are:
- (a) Geometrical isomers
- (b) Ionisation isomers
- (c) Coordination isomers
- (d) Linkage isomers
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
95. निम्नलिखित गुणधर्मों पर विचार कीजिए: I. दाब II. अपवर्तनांक III. विशिष्ट ऊष्मा IV. ऊर्जा कौन-से मात्रा स्वतंत्र गुणधर्म हैं?
- (a) II, III और IV
- (b) I, III और IV
- (c) I, II, III और IV
- (d) I, II और III
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
96. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): 1,2-क्लोरोहाइड्रिन का क्षारीय जल-अपघटन करने पर उसी विन्यास का 1,2-डाइऑल बनता है। कारण (R): अभिक्रिया SN₁ क्रियाविधि से होती है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
- (b) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
- (c) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
97. फॉस्फोरस के ऑक्सी-अम्लों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. H₃PO₄ एक त्रिक्षारकीय अम्ल है। II. H₃PO₃ में सभी तीनों हाइड्रोजन परमाणु आयननीय होते हैं। III. ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल के लवणों का उर्वरक के रूप में प्रयोग होता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) I और II
- (b) I और III
- (c) I, II और III
- (d) II और III
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
98. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (विस्थापन के प्रकार) - (परिवर्तन के प्रकार)
- (a) अतिवर्णीय विस्थापन - मोलर अवशोषणता में वृद्धि
- (b) लाल विस्थापन - अवशोषण का दीर्घ तरंगदैर्ध्य की ओर विस्थापन
- (c) नीला विस्थापन - अवशोषण तीव्रता में कमी
- (d) अल्पवर्णीय विस्थापन - मोलर अवशोषणता में कमी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
99. निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक ज्यामितीय समावयवता प्रदर्शित करेगा?
- (a) 1-फेनिल प्रोपीन
- (b) 2, 3-डाइमेथिलपेन्ट-2-ईन
- (c) 1-मेथिल साइक्लोब्यूटेनॉल
- (d) पेन्टैन-3-ओन-ऑक्साईम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
100. ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम के अनुसार, रुद्धोष्म प्रक्रम के लिए:
- (a) ΔE = - w
- (b) ΔE = q - w
- (c) ΔE = w
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
101. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I (हाइड्राइड्स AH₃) - सूची II (बंध कोण) A. NH₃ - i. 91.8° B. PH₃ - ii. 91.3° C. AsH₃ - iii. 107.8° D. SbH₃ - iv. 93.3°
- (a) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (b) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
- (c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (d) A-ii, B-i, C-iv, D-iii
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
102. R - CN, R - NO₂, तथा R - N = N - R के लिए n → π* संक्रमण हेतु λₘₐₓ का सही क्रम क्या है?
- (a) R - CN > R - NO₂ > R - N = N - R
- (b) R - CN > R - NO₂ < R - N = N - R
- (c) R - CN < R - NO₂ < R - N = N - R
- (d) R - CN ≡ R - NO₂ > R - N = N - R
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
103. जब Cl₂ गैस को सान्द्र क्षार विलयन से गुजारा जाता है, तो: I. Cl₂ एक अपचायक के रूप में कार्य करती है। II. Cl₂ अपचयित हो जाती है। III. उत्पाद के रूप में 5 Cl⁻, ClO₃⁻ और 3 H₂O बनते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) I और II
- (b) I और III
- (c) केवल II
- (d) II और III
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
104. इलेक्ट्रॉन बंधुता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. Be, Mg, Ca तथा N की इलेक्ट्रॉन बंधुता प्रायोगिक रूप से शून्य होती है। II. F की इलेक्ट्रॉन बंधुता अप्रत्याशित रूप से निम्न है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) न तो I न ही II
- (c) केवल II
- (d) I और II दोनों
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
105. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I - सूची II A. XeOF₄ - i. वर्ग पिरैमिडी B. BF₃ - ii. त्रिकोणीय समतलीय C. ClO₃F - iii. चतुष्फलकीय D. PCl₅ - iv. त्रिकोणीय द्विपिरैमिडी
- (a) A-iv, B-ii, C-i, D-iii
- (b) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (c) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (d) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
107. प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक एल्कोहॉल में अंतर पता करने के लिए किस अभिकर्मक का प्रयोग होता है?
- (a) ल्यूकास अभिकर्मक
- (b) टॉलेन अभिकर्मक
- (c) शिफ अभिकर्मक
- (d) हाइज़ेनबर्ग अभिकर्मक
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
109. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I (अणु) - सूची II (आकृति/ज्यामिति) A. CS₂ - i. मुड़ी हुई B. H₂S - ii. रेखीय C. HgX₂ - iii. त्रिकोणीय पिरैमिडी D. NH₃ - iv. रेखीय मुड़ी हुई
- (a) A-ii, B-i, C-iv, D-iii
- (b) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (c) A-ii, B-iv, C-i, D-iii
- (d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
110. निम्नलिखित में से कौन-सा एक एल्डोहैक्सोस नहीं है?
- (a) मैनोज
- (b) गैलेक्टोज
- (c) ग्लूकोज
- (d) सॉर्बोज
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
111. यदि हाइड्रोजन परमाणु की प्रथम कक्षा की ऊर्जा - 2.17 × 10⁻¹⁸ J/परमाणु है, तो 5वीं कक्षा से संबद्ध ऊर्जा क्या होगी?
- (a) - 10.68 × 10⁻²⁰ J/परमाणु
- (b) - 6.68 × 10⁻²⁰ J/परमाणु
- (c) - 4.68 × 10⁻²⁰ J/परमाणु
- (d) - 8.68 × 10⁻²⁰ J/परमाणु
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
114. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I - सूची II A. हॉफमैन ब्रोमामाइड अभिक्रिया - i. बीटेन B. एल्डोल संघनन - ii. डाइक्लोरोकार्बीन C. राइमर-टीमन अभिक्रिया - iii. कार्बऋणायन (कार्बएनायन) D. विटिग अभिक्रिया - iv. नाइट्रीन
- (a) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (b) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
- (c) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
- (d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
115. एक रेडियोधर्मी पदार्थ की मात्रा, जिसका क्षय दर 3.7 × 10¹⁰ विघटन प्रति सैकंड है, कहलाती है:
- (a) 1 Bq (बैकेरल)
- (b) 1 Ci (क्यूरी)
- (c) 1 mol (मोल)
- (d) 1 rad (रेडियन)
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
116. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
- (a) एन्टीप्रोटॉन - चैडविक
- (b) मेसॉन - यूकावा
- (c) पॉजिट्रॉन - एंडरसन
- (d) एन्टीन्यूट्रिनो - फर्मी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
117. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म (अभिक्रिया - वेग स्थिरांक का मात्रक) सही सुमेलित नहीं है?
- (a) प्रथम कोटि - से.⁻¹
- (b) द्वितीय कोटि - मोल⁻¹ ली. से.⁻¹
- (c) शून्य कोटि - मोल⁻¹ ली.⁻¹ से.⁻¹
- (d) तृतीय कोटि - मोल⁻² ली.² से.⁻¹
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
118. लैक्टिक अम्ल + लैक्टेट के बफर घोल का pH = 4.3 है। यदि लैक्टिक अम्ल तथा लैक्टेट का सान्द्रण क्रमश: 0.03 M तथा 0.073 M हो, तो इस बफर घोल के pKₐ का मान क्या होगा?
- (a) 3.74
- (b) 5.74
- (c) 6.74
- (d) 4.74
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
119. 298 K पर एक डेनियल सेल का emf, E₁ है: Zn | ZnSO₄(0.01 M) || CuSO₄(1.0 M) | Cu जब ZnSO₄ की सान्द्रता 1.0 M तथा CuSO₄ की सान्द्रता 0.01 M होती है, तो emf का मान E₂ हो जाता है। E₁ तथा E₂ में क्या सम्बन्ध होता है?
- (a) E₁ > E₂
- (b) E₂ = 0 ≠ E₁
- (c) E₁ = E₂
- (d) E₁ < E₂
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
120. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I - सूची II A. ऐसीटिक अम्ल - i. स्टीफन अभिक्रिया B. सोडियम फेनेट - ii. फ्रीडेल-क्राफ्ट्स अभिक्रिया C. मेथिल सायनाइड - iii. HVZ अभिक्रिया D. टॉलूईन - iv. कोल्बे अभिक्रिया
- (a) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (b) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (c) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
- (d) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
122. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): अमोनियम ऐसीटेट का जलीय विलयन बफर की तरह कार्य कर सकता है। कारण (R): ऐसीटिक अम्ल एक दुर्बल अम्ल है तथा NH₄OH एक दुर्बल क्षार है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (b) (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
- (c) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (d) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
124. निम्नलिखित अभिक्रिया का नाम बताइए: एमाइड (एरोमैटिक/एलिफैटिक/विषम-चक्रीय) + क्षारीय हाइपोहैलाइट (NaOH विलयन + Br₂/Cl₂) → प्राथमिक एमीन + अन्य
- (a) हॉफमैन ब्रोमामाइड अभिक्रिया
- (b) विटिग अभिक्रिया
- (c) नोवेनेजेल अभिक्रिया
- (d) कैनिज़ारो अभिक्रिया
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
125. STP पर 1 g H₂ गैस का प्रसार करने पर आयतन दुगुना हो जाता है। तब किया गया कार्य कितना होगा?
- (a) 44.8 L atm
- (b) 5.6 L atm
- (c) 11.2 L atm
- (d) 22.4 L atm
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
126. परमाण्वीय हाइड्रोजन के लिए विभिन्न स्पेक्ट्रमी श्रेणियाँ और संबंधित स्पेक्ट्रम क्षेत्र नीचे दिए गए हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? (स्पेक्ट्रमी श्रेणियाँ) - (स्पेक्ट्रम क्षेत्र)
- (a) लाइमैन - सूक्ष्मतरंग
- (b) बामर - दृश्य
- (c) पाशन - अवरक्त
- (d) ब्रैकेट - अवरक्त
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
127. एल्केन की C - H तनन आवृत्ति 2900 cm⁻¹ है। C - D तनन आवृत्ति का मान है:
- (a) 2860 cm⁻¹
- (b) 2900 cm⁻¹
- (c) 2060 cm⁻¹
- (d) 2250 cm⁻¹
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
129. ग्लूकोज Br₂ / H₂O के साथ ऑक्सीकरण करने पर देता है:
- (a) लेवूलिनिक अम्ल
- (b) ग्लूकैरिक अम्ल
- (c) सॉर्बिटॉल
- (d) ग्लूकोनिक अम्ल
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
131. स्थिर आयतन पर अल्प मात्रा में आर्गन गैस मिलाने पर निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया का साम्यावस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा?
- (a) PCl₅(g) ⇌ PCl₃(g) + Cl₂(g)
- (b) H₂(g) + I₂(g) ⇌ 2HI
- (c) N₂(g) + 3H₂(g) ⇌ 2NH₃(g)
- (d) सभी तीनों प्रकरणों में साम्यावस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
132. पोटैशियम सुपरऑक्साइड (KO₂) में पोटैशियम की ऑक्सीकरण संख्या है:
- (a) +4
- (b) +2
- (c) 0
- (d) +1
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
133. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I - सूची II A. विटिग अभिक्रिया - i. α-हाइड्रोजन के बिना एल्डिहाइड B. नोवेनेजेल अभिक्रिया - ii. α-हाइड्रोजन के साथ एल्डिहाइड C. एल्डोल संघनन - iii. फॉस्फोरस येलाइड्स D. कैनिज़ारो अभिक्रिया - iv. कीटोन्स के सक्रिय मेथिलीन यौगिकों के साथ अभिक्रिया
- (a) A-i, B-ii, C-iv, D-iii
- (b) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (c) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- (d) A-ii, B-iii, C-i, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
137. किसी रेडियोएक्टिव समस्थानिक की अर्ध-आयु 100 वर्ष है। कितने वर्षों में उसकी मात्रा आरम्भिक मान की 1/8 भाग रह जाएगी?
- (a) 500
- (b) 100
- (c) 50
- (d) 300
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
138. निम्नलिखित में से किसमें आबन्ध लम्बाई सबसे कम है?
- (a) O₂⁺
- (b) O₂
- (c) O₂²⁻
- (d) O₂⁻
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
141. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I - सूची II A. बैकेलाइट - i. पेन्ट B. टेफ्लॉन - ii. फोटोग्राफ रिकॉर्ड C. मेलामाइन - iii. न टूटने वाली चीनी मिट्टी के बर्तन D. नोवोलेक - iv. नॉन-स्टिक लेपित बर्तन
- (a) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
- (b) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (c) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
- (d) A-ii, B-iv, C-iii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
143. Which of the following compounds exhibit optical isomerism?
- (a) Nitromethane
- (b) Biphenyl
- (c) Glyceraldehyde
- (d) Ethylene glycol
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
144. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं? (प्रक्रम) - (उत्प्रेरक प्रयुक्त) I. NH₃ के निर्माण के लिए हेबर प्रक्रम - बारीक विभाजित Fe, Mo II. क्लोरीन के निर्माण के लिए डेकोन प्रक्रम - Cu₂Cl₂ III. H₂SO₄ के निर्माण के लिए कॉन्टैक्ट प्रक्रम - ZnO + Al₂O₃ IV. HNO₃ के निर्माण के लिए ओस्टवाल्ड प्रक्रम - Pt-जाली
- (a) I, II और III
- (b) I, II और IV
- (c) I, III और IV
- (d) II, III और IV
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
145. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I (संकुल आयन) - सूची II (अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या) A. [Fe(CN)₆]⁴⁻ - i. 2 B. [FeF₆]³⁻ - ii. 0 C. [Fe(CN)₆]³⁻ - iii. 1 D. [Ni(NH₃)₆]²⁺ - iv. 5
- (a) A-ii, B-iv, C-iii, D-i
- (b) A-ii, B-i, C-iv, D-iii
- (c) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (d) A-i, B-iv, C-iii, D-ii
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
146. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची I (संकुल) - सूची II (संकरण) A. [NiCl₄]²⁻ - i. sp³d² B. [Ni(CN)₄]²⁻ - ii. dsp² C. [CoF₆]³⁻ - iii. sp³ D. [Co(en)₃]³⁺ - iv. d²sp³
- (a) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (b) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
- (c) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (d) A-ii, B-iii, C-i, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
147. NiCl₄²⁻ (चतुष्फलकीय) में अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या है:
- (a) एक
- (b) शून्य
- (c) दो
- (d) चार
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
148. α-D-ग्लूकोपाइरानोज अणु में असममित कार्बन परमाणुओं की संख्या है:
- (a) 4
- (b) 3
- (c) 5
- (d) 2
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
General Studies
- प्र. 1
- (a)
- प्र. 2
- (c)
- प्र. 3
- (d)
- प्र. 4
- (c)
- प्र. 5
- (c)
- प्र. 6
- (a)
- प्र. 7
- (c)
- प्र. 8
- (a)
- प्र. 9
- (b)
- प्र. 10
- (c)
- प्र. 11
- (b)
- प्र. 12
- (c)
- प्र. 13
- (d)
- प्र. 14
- (b)
- प्र. 15
- (a)
- प्र. 16
- (b)
- प्र. 17
- (a)
- प्र. 18
- (a)
- प्र. 19
- (d)
- प्र. 20
- (d)
- प्र. 21
- (c)
- प्र. 22
- (c)
- प्र. 23
- (c)
- प्र. 24
- (a)
- प्र. 25
- (c)
- प्र. 26
- (d)
- प्र. 27
- (b)
- प्र. 28
- (d)
- प्र. 29
- (b)
- प्र. 30
- (a)
Science
- प्र. 31
- (c)
- प्र. 32
- (b)
- प्र. 33
- (d)
- प्र. 34
- (b)
- प्र. 35
- (b)
- प्र. 38
- (a)
- प्र. 39
- (d)
- प्र. 40
- (b)
- प्र. 41
- (b)
- प्र. 43
- (a)
- प्र. 44
- (c)
- प्र. 45
- (a)
- प्र. 46
- (a)
- प्र. 47
- (b)
- प्र. 48
- (a)
- प्र. 49
- (a)
- प्र. 53
- (a)
- प्र. 54
- (a)
- प्र. 56
- (d)
- प्र. 57
- (b)
- प्र. 58
- (c)
- प्र. 60
- (c)
- प्र. 61
- (a)
- प्र. 63
- (d)
- प्र. 64
- (d)
- प्र. 65
- (a)
- प्र. 69
- (a)
- प्र. 70
- (c)
- प्र. 72
- (a)
- प्र. 73
- (c)
- प्र. 74
- (c)
- प्र. 75
- (d)
- प्र. 76
- (d)
- प्र. 77
- (b)
- प्र. 79
- (b)
- प्र. 80
- (c)
- प्र. 82
- (b)
- प्र. 83
- (a)
- प्र. 84
- (c)
- प्र. 85
- (c)
- प्र. 87
- (a)
- प्र. 88
- (c)
- प्र. 89
- (b)
- प्र. 90
- (d)
- प्र. 91
- (d)
- प्र. 92
- (c)
- प्र. 93
- (a)
- प्र. 94
- (b)
- प्र. 95
- (d)
- प्र. 96
- (b)
- प्र. 97
- (b)
- प्र. 98
- (c)
- प्र. 99
- (a)
- प्र. 100
- (a)
- प्र. 101
- (c)
- प्र. 102
- (c)
- प्र. 103
- (d)
- प्र. 104
- (d)
- प्र. 105
- (b)
- प्र. 107
- (a)
- प्र. 109
- (a)
- प्र. 110
- (d)
- प्र. 111
- (d)
- प्र. 114
- (d)
- प्र. 115
- (b)
- प्र. 116
- (a)
- प्र. 117
- (c)
- प्र. 118
- (a)
- प्र. 119
- (a)
- प्र. 120
- (a)
- प्र. 122
- (d)
- प्र. 124
- (a)
- प्र. 125
- (c)
- प्र. 126
- (a)
- प्र. 127
- (c)
- प्र. 129
- (d)
- प्र. 131
- (d)
- प्र. 132
- (d)
- प्र. 133
- (c)
- प्र. 137
- (d)
- प्र. 138
- (a)
- प्र. 141
- (d)
- प्र. 143
- (c)
- प्र. 144
- (b)
- प्र. 145
- (a)
- प्र. 146
- (a)
- प्र. 147
- (c)
- प्र. 148
- (c)