ExamBharo · UPPSC LT Grade 2025 Prelims — General Studies and Biology (KEZE-08) · exambharo.com/uppsc-lt-grade/previous-year-papers/uppsc-lt-grade-2025-prelims-biology/
प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक
UPPSC LT Grade 2025 Prelims — General Studies and Biology (KEZE-08)
पेपर के 150 में से 149 प्रश्नसही उत्तर पर +2, गलत उत्तर पर −0.67
प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक की हर सूचना उसी दिन।
149 में से 138 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।
General Studies
1. Match List I with List II and select the correct answer using the code given below the lists: List-I (Amendment to the Constitution) - List-II (Topic of Amendment) A. The Constitution (Sixty-ninth Amendment) Act, 1991 - i. Establishment of State-level Rent Tribunals B. The Constitution (Seventy-fifth Amendment) Act, 1994 - ii. No Reservations for Scheduled Castes in Panchayats in Arunachal Pradesh C. The Constitution (Eightieth Amendment) Act, 2000 - iii. Constitution of Panchayats at village or at another local level D. The Constitution (Eighty-third Amendment) Act, 2000 - iv. Accepting the recommendations of the Tenth Finance Commission v. Accorded the status of National Capital Territory to Delhi
- (a) A-i, B-v, C-iii, D-iv
- (b) A-v, B-i, C-iv, D-ii
- (c) A-i, B-v, C-iv, D-ii
- (d) A-v, B-i, C-iii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
2. नीचे दो कथन दिए गए है, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है: अभिकथन (A): भारत ने अपनी एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का अगस्त 2025 में परीक्षण किया है। कारण (R): केरल के तट पर इस परीक्षण को किया गया। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- (b) (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
- (c) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
- (d) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
3. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (शासक) - सूची-II (प्रचलित नाम) A. बहादुर शाह I - i. रंगीला B. जहाँदार शाह - ii. कामुक मूर्ख C. फर्रूखसियार - iii. शाह-ए-बेखबर D. मुहम्मद शाह - iv. घृणित कायर
- (a) A-iv, B-iii, C-i, D-ii
- (b) A-iv, B-i, C-iii, D-ii
- (c) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
- (d) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
4. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में सकल प्रजनन दर (टीएफआर) सर्वाधिक है?
- (a) झारखण्ड
- (b) बिहार
- (c) उत्तर प्रदेश
- (d) मेघालय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
5. 'जकोटा' त्रिभुज के अन्तर्गत कौन-कौन से देश सम्मिलित हैं?
- (a) जापान, दक्षिण कोरिया तथा थाईलैण्ड
- (b) जापान, उत्तरी कोरिया तथा हांगकांग
- (c) जापान, दक्षिण कोरिया तथा ताइवान
- (d) जापान, उत्तरी कोरिया तथा ताइवान
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
6. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (पुस्तक) - सूची-II (इतिहासकार) A. इण्डिया टुडे - i. सुमित सरकार B. मॉडर्न इण्डिया - ii. रजनी पाल्मे दत्त C. ऑक्सफोर्ड हिस्ट्री ऑफ इण्डिया - iii. पर्सीवल स्पीयर D. सोशल बैकग्राउण्ड ऑफ इण्डियन नैशनलिज़्म - iv. ए.आर. देसाई
- (a) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (b) A-ii, B-iv, C-i, D-iii
- (c) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (d) A-ii, B-i, C-iii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
7. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (संस्था) - सूची-II (किस वर्ष में शुभारंभ/उद्घाटन) A. राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (एनएमएम) - i. 1954 B. स्मारक और पुरातन वस्तुओं पर राष्ट्रीय मिशन (एनएमएमए) - ii. 1985 C. इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) - iii. 2007 D. आधुनिक कला की राष्ट्रीय गैलरी (एनजीएमए) - iv. 2003
- (a) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (b) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- (c) A-iv, B-iii, C-i, D-ii
- (d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
8. एक बिजली का खम्भा जिसकी ऊँचाई 16 मी. है, 12 मी. लंबी छाया देता है। समान परिस्थितियों में एक पेड़ जो 15 मी. लंबी छाया देता है, की ऊँचाई होगी:
- (a) 20 मी.
- (b) 21 मी.
- (c) 17 मी.
- (d) 15 मी.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
9. किस राज्य की विधानसभा प्रथम बार ऐसी विधानसभा बनी जिसमें अनुवादक की सुविधा है?
- (a) मध्य प्रदेश
- (b) तेलंगाना
- (c) उत्तर प्रदेश
- (d) केरल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
10. एक वृत्त का क्षेत्रफल 314 सेमी.² है। इसका परिमाप है: (जहाँ π = 3.14)
- (a) 10 सेमी.
- (b) 81.9 सेमी
- (c) 61.8 सेमी
- (d) 20 सेमी.
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
11. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I - सूची-II A. षट्भुज के आन्तरिक कोणों का योग - i. संपूरक B. एक समचतुर्भुज के विकर्ण - ii. 20° C. एक चक्रीय चतुर्भुज के विपरीत कोण हैं - iii. 720° D. अष्टभुज के विकर्णों की अधिकतम संख्या है - iv. 90° पर एक दूसरे को द्विविभाजित करते हैं
- (a) A-i, B-iv, C-iii, D-ii
- (b) A-ii, B-iv, C-i, D-iii
- (c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (d) A-ii, B-iii, C-i, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
12. How many people took a holy dip in the Maha Kumbh Mela at Prayagraj in 2025?
- (a) About 46 crores
- (b) About 56 crores
- (c) About 76 crores
- (d) About 66 crores
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
13. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय संसद की सम्प्रभुता पर सीमाएँ हैं? I. मौलिक अधिकार II. न्यायिक समीक्षा III. संघीय शासन IV. लिखित संविधान
- (a) I, III और IV
- (b) I, II, III और IV
- (c) I, II और III
- (d) I और II
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
14. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए, सबसे पहले से लेकर अंतिम गतिविधि तक: I. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ केस II. एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ केस III. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य केस IV. केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य केस नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) III, II, I, IV
- (b) IV, I, II, III
- (c) IV, I, III, II
- (d) III, IV, I, II
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
15. Where is the Central Siberian Plateau located?
- (a) Between the Yenisey River and Lena River
- (b) Between the Lena River and Verkhoyansk Range
- (c) Between the Ural mountains and Cherskogo Range
- (d) Between the Verkhoyansk Range and Ural mountains
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
16. किसी निश्चित स्थान के चुम्बकीय याम्योत्तर में पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक 0.26 G है तथा नति कोण 60° है। इस स्थान पर पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र क्या होगा?
- (a) 0.55 G
- (b) 0.54 G
- (c) 0.52 G
- (d) 0.58 G
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
17. चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (सीसीएसएनआईएएम) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. सीसीएसएनआईएएम जोधपुर (राजस्थान) में स्थित है। II. यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 1988 में स्वायत्त संगठन के रूप में स्थापित एक प्रमुख राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) न तो I न ही II
- (b) I एवं II दोनों
- (c) केवल II
- (d) केवल I
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
18. Given below are two statements, one labelled as Assertion (A) and the other as Reason (R): Assertion (A): The theme of G20 Summit, 2023 was "Vasudhaiva Kutumbakam", which means "One Earth, One Family, One Future." Reason (R): It is taken from the ancient Sanskrit text of Maha Upanishad. Select the correct answer from the code given below:
- (a) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
- (b) (A) is true, but (R) is false.
- (c) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
- (d) (A) is false, but (R) is true.
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
19. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए, सबसे पहले से लेकर अंतिम गतिविधि तक: I. पहली टेस्ट-ट्यूब बेबी का जन्म II. पहली भेड़ (डॉली) का क्लोन बना III. पेनिसिलिन (एंटीबायोटिक) की खोज IV. डीएनए के डबल हेलिक्स की खोज नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) II, IV, III, I
- (b) I, II, III, IV
- (c) IV, III, I, II
- (d) III, IV, I, II
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
20. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (लौह-अयस्क खानें) - सूची-II (राज्य) A. बादामपहाड़ - i. कर्नाटक B. नोआमुंडी - ii. महाराष्ट्र C. चन्द्रपुर - iii. झारखण्ड D. तुमकुरु - iv. ओडिशा
- (a) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (b) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (d) A-iv, B-ii, C-i, D-iii
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
21. 'नक्शा' कार्यक्रम किस सरकारी पहल के तहत कार्यान्वित किया जाता है?
- (a) अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT)
- (b) राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
- (c) स्मार्ट सिटीज मिशन
- (d) डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी)
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
22. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन (A): बायोरेमेडिएशन कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिकों को क्षीण करने और विषहरण के लिए सूक्ष्म-जीवों की क्षमताओं पर निर्भर करता है। कारण (R): बायोरेमेडिएशन पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत हस्तक्षेप करने वाला हो सकता है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (A) ग़लत है, परंतु (R) सही है।
- (b) (A) सही है, परंतु (R) ग़लत है।
- (c) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
23. राष्ट्रीय गोकुल मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- (a) बड़े पैमाने पर डेयरी फार्म स्थापित करना
- (b) ग्रामीण भारत में पशु चिकित्सालय स्थापित करना
- (c) भारत में जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना
- (d) देशी गायों और भैंसों की नस्लों का संरक्षण और विकास करना
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
24. 2025 में 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदर्शित की जाने वाली तीनों सेनाओं की झाँकी का विषय क्या था?
- (a) भारत की रक्षा विरासत
- (b) एकजुट भारत सशक्त भारत
- (c) सशक्त और सुरक्षित भारत
- (d) भारत का संयुक्त रक्षा दृष्टिकोण
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
25. दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है: अभिकथन (A): उपनिषदों का संकलन वैदिक काल के अन्त में हुआ था। कारण (R): उपनिषदों का चिन्तन आत्मा के विचार के इर्द-गिर्द केंद्रित है न कि बलिदान के। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (b) (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
- (c) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
- (d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
26. भारत के जिन राज्यों में सूती वस्त्र उद्योग स्थापित नहीं है, वे हैं: I. जम्मू-कश्मीर II. गोवा III. अरुणाचल प्रदेश IV. पंजाब
- (a) I और II
- (b) I, II और III
- (c) III और IV
- (d) II और III
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
27. आइने-दहसाला बंदोबस्त कब लागू किया गया?
- (a) 1586 ई.
- (b) 1576 ई.
- (c) 1580 ई.
- (d) 1570 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
28. अमृत काल की दृष्टि (विजन) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. इसका उद्देश्य युवाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए नागरिकों को अवसर प्रदान करना है। II. इसका उद्देश्य मजबूत व स्थिर व्यापक आर्थिक वातावरण तैयार करना है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) I एवं II दोनों सही हैं
- (b) केवल II सही है
- (c) न तो I न ही II सही है
- (d) केवल I सही है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
29. मधुमक्खी का नृत्य स्वरूप जो भोजन खोजने एवं संचार के लिए उपयोग किया जाता है:
- (a) पूँछ हिलाने वाला और पंख फड़फड़ाने वाला नृत्य
- (b) गोल और पूँछ हिलाने वाला नृत्य
- (c) अण्डाकार और सर्पिल नृत्य
- (d) सर्पिल और गोल नृत्य
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
30. अनुप्रयुक्त नाइट्रोजन की प्रतिक्रिया किस दशा में काफी घटने लगती है?
- (a) खारे पानी से सिंचाई में
- (b) अत्यधिक क्षारीय जल में
- (c) कम सोडियम अवशोषण अनुपात वाले जल से सिंचाई में
- (d) थोड़े क्षारीय पानी से सिंचाई में
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
Biology
31. एक लिंग गुणसूत्र की अनुपस्थिति (विलोपन) कर देती है:
- (a) क्लाइनफेल्टर सिन्ड्रोम
- (b) डाउन्स सिन्ड्रोम
- (c) टर्नर सिन्ड्रोम
- (d) टे-सैक्स सिन्ड्रोम
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
32. किन स्तनधारियों में पश्च पाद नहीं होते हैं?
- (a) प्लैटिपस
- (b) स्लॉथ
- (c) जलीय सिटेशियन्स और साइरेनियन्स
- (d) आर्मीडिलो
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
33. जैवसंदीप्ति पाई जाती है:
- (a) जिआर्डिया में
- (b) नॉक्टिलुका में
- (c) ट्राइकोमोनास में
- (d) वोल्वॉक्स में
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
34. एक बच्चा छोटी पूँछ के साथ पैदा होता है, यह प्रदर्शित करता है:
- (a) प्रतिगामी विकास को
- (b) कायान्तरण को
- (c) एटेविज्म (पूर्वजता) को
- (d) उत्परिवर्तन को
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
35. वेबेरियन औसिकल्स (अस्थिका) पाए जाते हैं:
- (a) पक्षी में
- (b) सर्प में
- (c) मछली में
- (d) मेंढक में
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
36. निम्नलिखित में से कौन लिंग-सहलग्न है:
- (a) दात्र (सिकल) कोशिका अरक्तता
- (b) एल्बिनिज़्म
- (c) फेनिलकीटोन्यूरिया
- (d) हीमोफीलिया
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
37. वृक्क के द्वारा स्रावित हार्मोन है:
- (a) सिक्रेटिन
- (b) एरिथ्रोपोइटिन
- (c) टेस्टोस्टेरोन
- (d) गैस्ट्रिन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
38. किसी जीव का नाम दो शब्दों से रखने का सिद्धांत सबसे पहले किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?
- (a) कैरोलस लिनियस
- (b) जूलियन हक्सले
- (c) चार्ल्स डार्विन
- (d) अर्न्स्ट हेकेल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
39. एम्फिऑक्सस के युग्मज में ______ विदलन होता है।
- (a) होलोब्लास्टिक
- (b) मेरोब्लास्टिक
- (c) डिस्कॉयडल
- (d) सुपरफिशियल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
40. पैरामीशियम की रक्षा में निम्नलिखित में से कौन सहायता करता है?
- (a) ट्राइकोसिस्ट
- (b) संतुलनपुटी
- (c) युग्मकपुटी
- (d) दंशकोशिका
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
41. जुगाली करने वाले पशु किस ग्रीन हाउस गैस को उत्पन्न करते हैं?
- (a) मीथेन
- (b) कार्बन डाइऑक्साइड
- (c) नाइट्रस ऑक्साइड
- (d) जल वाष्प
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
42. यदि थायरॉइड ग्रन्थि टैडपोल से पूर्णतया निकाल दी जाए तो यह:
- (a) चिरकाल तक टैडपोल बना रहेगा।
- (b) भीमकाय मेंढक में परिवर्तित हो जाएगा।
- (c) बौने मेंढक में परिवर्तित हो जाएगा।
- (d) तुरंत मर जाएगा।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
43. चूजे के भ्रूण में श्वसनांग होता है:
- (a) अपरापोषिका
- (b) अण्डपीत कोश
- (c) ऐम्नीयॉन
- (d) जरायु
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
44. स्टोमोकॉर्ड पाया जाता है:
- (a) एम्फीऑक्सस में
- (b) बैलेनोग्लोसस में
- (c) हर्डमेनिया में
- (d) उपर्युक्त सभी में
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
45. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
- (a) पॉलीनोइ - शल्क कृमि
- (b) यूनीस विरिडिस - पालोलो कृमि
- (c) एफ्रोडिटा - समुद्री चूहा
- (d) कीटोप्टेरस - लग कृमि
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
46. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. ADH प्राथमिक रूप से हाइपोथैलेमस के सुप्राऑप्टिक न्यूक्लियाई में बनते हैं। II. ऑक्सीटोसिन प्राथमिक रूप से पैरावेन्ट्रीकुलर न्युक्लियाई में बनते हैं। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल II सही है
- (b) I और II दोनों सही हैं
- (c) न तो I न ही II सही है
- (d) केवल I सही है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
47. 'एक जीन - एक एंजाइम की परिकल्पना' को दिया था:
- (a) जोहान्सेन ने
- (b) बीडल एवं टैटम ने
- (c) टी.एच. मॉर्गन ने
- (d) बेंज़र ने
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
48. कौन-सा प्राणी-भौगोलिक क्षेत्र उभयश्वासी (मछली) मीन का प्रतिनिधि नहीं है?
- (a) इथोपियन क्षेत्र
- (b) नव-उष्णकटिबंधीय क्षेत्र
- (c) ऑस्ट्रेलियन क्षेत्र
- (d) पूर्वी क्षेत्र
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
49. The type of placenta found in humans is:
- (a) Epitheliochorial
- (b) Haemoendothelial
- (c) Haemochorial
- (d) Endotheliochorial
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
50. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (जन्तु) - सूची-II (वर्ग) A. निओपाइलिना - i. गैस्ट्रोपोडा B. काइटन - ii. एम्फीन्यूरा C. कौड़ी - iii. मोनोप्लैकोफोरा D. एनोडोंटा - iv. बाइवाल्विया
- (a) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
- (b) A-iii, B-i, C-iv, D-ii
- (c) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (d) A-ii, B-iii, C-i, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
51. लिंकेज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. दो जीनों के बीच संबंध (लिंकेज) की ताकत उनके बीच की दूरी से निर्धारित होती है। II. दो जीन संबंधित कहे जाते हैं जब वे स्वतंत्र अपव्यूहन दिखाने में विफल होते हैं। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) I और II दोनों
- (b) न तो I न ही II
- (c) केवल I
- (d) केवल II
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
52. इनमें से कौन-सा कशेरुकी का लक्षण नहीं है?
- (a) यकृत निर्वाहिका शिरा
- (b) ग्रसनी गिल स्लिट्स
- (c) लाल प्लाज्मा
- (d) मेटामेरिज्म
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
53. Which of the following is not present in pancreatic juice?
- (a) Amylopsin
- (b) Lipase
- (c) Trypsin
- (d) Rennin
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
54. कीट कार्यकीय रूप से होते हैं:
- (a) ग्वानोटेलिक
- (b) यूरिकोटेलिक
- (c) अमोनोटेलिक
- (d) यूरीयोटेलिक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
55. चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा होती है:
- (a) निकैल की
- (b) कोबाल्ट की
- (c) ज़िंक की
- (d) लेड की
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
56. फेसिओला के जीवन चक्र में पाए जाने वाले डिंभक का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?
- (a) स्पोरोसिस्ट, रेडिया, मिरासिडियम, सरकेरिया, मेटासरकेरिया
- (b) मिरासिडियम, स्पोरोसिस्ट, रेडिया, सरकेरिया, मेटासरकेरिया
- (c) सरकेरिया, मेटासरकेरिया, मिरासिडियम, स्पोरोसिस्ट, रेडिया
- (d) रेडिया, मिरासिडियम, सरकेरिया, मेटासरकेरिया, स्पोरोसिस्ट
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
57. "विश्व यकृत दिवस" कब मनाया जाता है?
- (a) 19 अप्रैल को
- (b) 27 अगस्त को
- (c) 3 मार्च को
- (d) 16 सितम्बर को
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
58. प्लेसेन्टा माँ और भ्रूण के मध्य एक सम्बन्ध होता है, जो उपस्थित नहीं होता है:
- (a) प्रोटोथीरिया में
- (b) प्राइमेट्स में
- (c) मेटाथीरिया में
- (d) यूथीरिया में
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
59. बैक क्रास है:
- (a) F₁ × अप्रभावी जनक
- (b) F₁ × कोई जनक
- (c) F₁ × F₁
- (d) F₁ × प्रभावी जनक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
60. किस समस्या से समाधान हेतु प्रसिद्ध क्योटो प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे?
- (a) सुपोषण
- (b) ग्लोबल वार्मिंग
- (c) अम्लीय वर्षा
- (d) ओजोन रिक्तिकरण
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
61. निम्नलिखित अभिकथनों पर विचार कीजिए: I. क्लॉड बर्नार्ड ने आंतरिक वातावरण के स्थायित्व का विचार दिया। II. 1929 में वाल्टर बी. कैनन ने आंतरिक वातावरण के स्थायित्व के लिए समस्थापन शब्द का प्रयोग किया। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल II सही है
- (b) केवल I सही है
- (c) I और II दोनों सही हैं
- (d) न तो I न ही II सही है
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
62. दो विभिन्न प्रकार के समुदायों के बीच उपस्थित संक्रमण क्षेत्र कहलाता है:
- (a) पारिप्ररूप (ईकोटाइप)
- (b) तटीय क्षेत्र (वेलांचल)
- (c) पारिस्थितिक मंडल (ईकोस्फेर)
- (d) ईकोटोन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
63. आँसुओं में उपस्थित किण्वक को कहा जाता है:
- (a) हेक्सोकाइनेज़
- (b) लाइपेज़
- (c) लैक्टेट डिहाइड्रोजिनेज
- (d) लाइसोज़ाइम
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
64. इनमें से कौन-सा एंटेरोसीलिक प्राणी है?
- (a) एस्टेरियास
- (b) पैलीमॉन
- (c) फेरेटिमा
- (d) टीनिया
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
65. "सिस्टेमा नेचुरे" पुस्तक किसने लिखी?
- (a) अरस्तू
- (b) डार्विन
- (c) लिनियस
- (d) लैमार्क
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
66. कॉलर कोशिकाएँ किस संघ (फाइलम) के सदस्यों में उपस्थित होती हैं?
- (a) सीलेन्टेरेटा
- (b) एकाइनोडर्मेटा
- (c) पोरीफेरा
- (d) टिनोफोरा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
67. जर्दी की मात्रा के आधार पर मेंढक के अण्डे को वर्गीकृत किया गया है:
- (a) मेगालेसिथल
- (b) माइक्रोलेसिथल
- (c) टेलोलेसिथल
- (d) मेसोलेसिथल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
68. पायला में ऑसफ्रेडियम का कार्य है:
- (a) उत्सर्जन
- (b) घ्राण
- (c) श्वसन
- (d) पाचन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
69. अधिकांश CO₂ रक्त में प्रवाहित होती है:
- (a) प्लाज्मा प्रोटीन से बंधे होने से
- (b) प्लाज्मा में बाइकार्बोनेट आयन के रूप में
- (c) प्लाज्मा में घुलने से
- (d) लाल रुधिर कणिकाओं के साइटोप्लाज्म में
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
70. क्रेब्स चक्र का कौन-सा किण्वक आंतरिक माइटोकॉन्ड्रियल झिल्ली में पाया जाता है?
- (a) सक्सीनेट डिहाइड्रोजिनेज
- (b) फ्यूमरेज
- (c) एकोनिटेज़
- (d) थायोकाइनेज
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
71. हाइड्रा की पुनर्जनन क्षमता की खोज की थी:
- (a) ट्रेम्बले ने
- (b) अरस्तू ने
- (c) लीनियस ने
- (d) ल्यूकार्ट ने
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
72. "जीवों में उनके जैव विकास के मध्य आकार में वृद्धि की प्रवृत्ति होती है।" यह नियम कहलाता है:
- (a) एलन का नियम
- (b) हैमिल्टन का नियम
- (c) बर्गमैन का नियम
- (d) कोप का नियम
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
73. किस मछली में नर उदर अण्डे को सेने (पोषित करने) के लिए ब्रूड पाउच का कार्य करता है?
- (a) हिप्पोकैम्पस
- (b) मिक्साइन
- (c) गैम्बूसिया
- (d) टॉरपीडो
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
74. लैंगरहैंस द्वीप उत्पादन करते हैं:
- (a) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
- (b) इन्सुलिन
- (c) टाइलिन
- (d) रेनिन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
75. निम्नलिखित में से कौन-सा समाप्ति कोडॉन नहीं है?
- (a) AGA
- (b) UAA
- (c) UAG
- (d) UGA
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
76. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I - सूची-II A. अन्तरावस्था - i. विषमरूपी विभाजन B. एम-चरण - ii. समतुल्य विभाजन C. अर्धसूत्री विभाजन II - iii. विभाजन चरण D. अर्धसूत्री विभाजन I - iv जी₁, एस, जी₂ प्रावस्था
- (a) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (b) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (c) A-ii, B-iii, C-i, D-iv
- (d) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
77. कौन-सा पक्षी पीछे की दिशा में भी उड़ सकता है?
- (a) पेंगुइन
- (b) कबूतर
- (c) हमिंगबर्ड
- (d) ईगल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
78. निम्नलिखित में से एनेलिडा व मोलस्का को जोड़ने वाली कड़ी कौन-सी है?
- (a) नॉटिलस
- (b) कीटोडर्मा
- (c) लिम्निया
- (d) निओपाइलिना
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
79. मछलियों के न्यूरोमास्ट अंग होते हैं:
- (a) गस्टोरिसेप्टर्स
- (b) कीमोरिसेप्टर्स
- (c) घ्राण (ओल्फैक्टरी) रिसेप्टर्स
- (d) रिओरिसेप्टर्स
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
80. निम्नलिखित में से कौन-सा कपि और मनुष्य का एक सामान्य पूर्वज है?
- (a) ड्रायोपिथेकस
- (b) प्रोप्लियोपिथेकस
- (c) एजिप्टोपिथेकस
- (d) ओरियोपिथेकस
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
81. निम्नलिखित में से कौन-सा लगभग सभी स्टेरॉयड हॉर्मोन का चयापचयी पूर्ववर्ती है?
- (a) कोलेस्टेरॉल
- (b) विटामिन डी
- (c) ग्लाइकोजन
- (d) स्टार्च
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
82. Mitral valve of mammalian heart is also known as:
- (a) Tricuspid Valve
- (b) Eustachian Valve
- (c) Semilunar Valve
- (d) Bicuspid Valve
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
83. सोलेनोग्लाइफस विषदंत उपस्थित होते हैं:
- (a) कोबरा में
- (b) करैट में
- (c) हाइड्रोफिस में
- (d) वाइपर में
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
84. वाटसन और क्रिक द्वारा बताए गए डीएनए के द्विकुण्डलित मॉडल में प्रत्येक बेस का जोड़ा अगले बेस के जोड़े से कितना दूर होता है?
- (a) 0.34 nm
- (b) 34 nm
- (c) 0.034 nm
- (d) 3.4 nm
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
85. मातृक और पितृक अर्धगुणसूत्र में जीन विनिमय ______ के दौरान होता है।
- (a) लेप्टोटीन
- (b) डिप्लोटीन
- (c) पैकीटीन
- (d) जाइगोटीन
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
86. न्यूक्लियोसोम का अन्तर्भाग निम्नलिखित हिस्टोन्स से निर्मित होता है:
- (a) H₂A, H₂B, H₃, H₄
- (b) H₁, H₂A, H₂B, H₄
- (c) H₂, H₂A, H₂B, H₃
- (d) H₁, H₂A, H₂B, H₃, H₄
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
87. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्गीकरण का सही पदानुक्रम है?
- (a) जाति, वंश, गण, वर्ग, संघ, जगत
- (b) संघ, वर्ग, वंश, जाति, गण, कुल
- (c) जगत, गण, कुल, जाति, वंश, वर्ग
- (d) जगत, संघ, वर्ग, गण, कुल, वंश, जाति
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
88. राइबोजाइम्स क्या होते हैं?
- (a) राइबोसोमल एन्जाइम
- (b) राइबोन्यूक्लिएज
- (c) आरएनए के अणु जो एन्जाइम की भाँति कार्य करते हैं
- (d) आरएनए पॉलीमरेज
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
89. निम्नलिखित में से किसमें असमान होलोब्लास्टिक विदलन होता है?
- (a) चिड़िया में
- (b) यूथेरियन स्तनधारी में
- (c) मेंढक में
- (d) साँप में
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
90. ग्लाइकोलिसिस में कौन-सा किण्वक फ्रक्टोज 1,6-डाइफॉस्फेट को 3-फॉस्फोग्लिसरैल्डिहाइड में बदलने में सहायता करता है?
- (a) एनोलेज़
- (b) ग्लूकोकाइनेज
- (c) फॉस्फोग्लिसरोम्यूटेज
- (d) एल्डोलेज
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
91. सी-डीएनए से क्या तात्पर्य है?
- (a) संरक्षी डीएनए
- (b) काइमेरिक डीएनए
- (c) पूरक डीएनए
- (d) गोलाकार डीएनए
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
92. डीएनए टेम्पलेट पर आरएनए के संश्लेषण को कहा जाता है:
- (a) ट्रांसलोकेशन
- (b) इनवर्जन
- (c) ट्रांसलेशन
- (d) ट्रान्सक्रिप्शन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
93. कॉश्च (Koch) के अभिगृहीत किसके परीक्षण के लिए हैं?
- (a) बाँझपन
- (b) विषमथैलसता
- (c) रोगजनकता
- (d) रोगजनन
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
94. पाइनस में सहपत्र शल्क भाग होता है:
- (a) बौने प्ररोह का
- (b) सूक्ष्मबीजाणु पर्ण का
- (c) बीजाण्ड का
- (d) महाबीजाणु पर्ण का
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
95. निम्नलिखित में से किसे 'वॉकिंग फर्न' कहा जाता है?
- (a) ओफियोग्लौसम
- (b) सिलेजिनेला
- (c) एडिएंटम
- (d) टेरिस
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
97. निम्नलिखित सभी को विषाक्त धातु प्रदूषक माना गया है सिवाय:
- (a) पोटैशियम
- (b) लेड
- (c) कैडमियम
- (d) क्रोमियम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
98. राइज़ोपस में लैंगिक जनन के दौरान किन दो ______ के बीच विलय (संलयन) होता है।
- (a) गैमिटैन्जिया
- (b) बीजाणुधानी
- (c) युग्मक
- (d) कवक तंतु
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
99. ज़ाइलम एवं फ्लोएम कन्डक्टिंग स्ट्रैन्ड नहीं बनाते हैं:
- (a) साइकस में
- (b) ब्रैसिका में
- (c) पाइनस में
- (d) फ्यूनेरिया में
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
100. 1845 में आयरलैण्ड के प्रसिद्ध अकाल का कारण था:
- (a) आलू का लीफ रोल रोग
- (b) आलू का अर्ली ब्लाइट रोग
- (c) आलू का लेट ब्लाइट रोग
- (d) आलू का रिंग रॉट रोग
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
101. निम्नलिखित पौधों में से कौन-सा ट्राइसोमी का ज्वलंत (स्पष्ट) उदाहरण है?
- (a) निकोटियाना लैंग्सडोरफी
- (b) धतूरा स्ट्रामोनियम
- (c) ज़िया मेज़
- (d) लाइकोपर्सिकॉन एसकुलेन्टम
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
102. कोशिका भित्ति अवक्षयकर (निम्नकारी) एंजाइम है:
- (a) पैक्टिनेज
- (b) क्यूटिनेज
- (c) फाइटोटॉक्सिन
- (d) लाइगेज
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
103. साइकस के बीजाण्ड होते हैं:
- (a) सर्कसिनोट्रोपस
- (b) एनाट्रोपस, एक अध्यावरणी
- (c) ऑर्थोट्रोपस, एक अध्यावरणी
- (d) ऑर्थोट्रोपस, द्वि अध्यावरणी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
104. जीवाणुओं में ऐसी स्थिति जहाँ एक ध्रुव पर मात्र एक कशाभिका उपस्थित होती है, कहलाती है:
- (a) मोनोट्राइकस
- (b) पेरीट्राइकस
- (c) एम्फीट्राइकस
- (d) लोफोट्राइकस
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
105. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सूक्ष्म-पोषक तत्त्व नहीं है?
- (a) मॉलिब्डेनम
- (b) मैग्नीशियम
- (c) बोरॉन
- (d) जिंक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
106. Molecular scissors used in genetic engineering is:
- (a) Helicase
- (b) Restriction endonuclease
- (c) DNA ligase
- (d) DNA polymerase
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
107. निम्नलिखित में से किसका किड्सटन एवं लैंग ने डिवोनियन काल से वर्णन किया था?
- (a) राइनिया
- (b) पोगोनेटम
- (c) लेपीडोकारपोन
- (d) लेपिडोडेन्ड्रन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
108. विषाणु का बाह्य आवरण बना होता है:
- (a) प्रोटीन से
- (b) वसा से
- (c) कार्बोहाइड्रेट से
- (d) न्यूक्लिक अम्ल से
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
109. Which of the following are the examples of tetrasporic type of embryo sac? I. Polygonum type II. Fritillaria type III. Endymion type IV. Peperomia type Select the correct answer from the code given below:
- (a) III and IV
- (b) I and II
- (c) I and III
- (d) II and IV
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
110. कैडमियम प्रदूषण से होने वाला रोग है:
- (a) इटाय-इटाय
- (b) न्यूमोकोनिओसिस
- (c) मिनेमाटा
- (d) एनीमिया
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
111. कैस्पेरियन स्ट्रिप्स किससे बनी होती हैं?
- (a) सुबेरिन
- (b) क्यूटिन
- (c) मोम
- (d) पेक्टिन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
112. उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय उद्यान है:
- (a) पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
- (b) ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
- (c) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
- (d) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
113. निम्नलिखित में से कौन-सा SO₂ प्रदूषण का सूचक है?
- (a) लाइकेन्स
- (b) ऑर्किड्स
- (c) मॉस
- (d) शैवाल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
114. एफ.ई. फ्रिट्श उनके किस योगदान के लिए जाने जाते हैं?
- (a) जीवाणुओं के
- (b) शैवालों के
- (c) विषाणुओं के
- (d) पारिस्थितिकी के
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
115. प्रथम प्रकाशित पूर्ण जीन अनुक्रम ______ का था।
- (a) एम 13 फाज
- (b) φ×174 फाज
- (c) λ फाज
- (d) टी4 फाज
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
116. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जल के प्रकाश अपघटन के लिए आवश्यक है?
- (a) बोरॉन
- (b) कॉपर
- (c) मैंगनीज
- (d) जिंक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
117. वॉबल हाइपोथीसिस निम्न में से किसके द्वारा दी गई?
- (a) निरेन्बर्ग
- (b) वॉटसन
- (c) क्रिक
- (d) खुराना
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
118. जल निकाय में सुपोषण का मुख्य कारण है:
- (a) पोषक-तत्त्वों की अधिकता
- (b) तापक्रम का उतार-चढ़ाव
- (c) जलीय वनस्पतियों की असामान्य वृद्धि
- (d) सूक्ष्मजीवों की प्रचुरता
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
119. साइनोफाज की खोज किसके द्वारा की गई?
- (a) डायनर
- (b) सिन्डेन
- (c) आर.एन. सिंह
- (d) सैफरमैन एवं मॉरिस
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
120. विषमजालिकता की खोज किसने की थी?
- (a) मिचैल
- (b) एलेक्सोपोलस
- (c) ब्लेक्सली
- (d) स्मिथ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
121. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक पौधों की समष्टि में सबसे अधिक प्रचलित है?
- (a) ऑटोपॉलिप्लॉयड्स
- (b) एलोपॉलिप्लॉयड्स
- (c) मोनोप्लॉयड्स
- (d) डिप्लॉयड्स
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
122. कॉर्क उत्पन्न करने वाले कैम्बियम को कहा जाता है:
- (a) फेलोडर्म
- (b) पेरिडर्म
- (c) फलोजेन
- (d) पेरिब्लेम
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
123. निम्नलिखित में से एक पेड़ के डीबीएच के मापन के लिए सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) 1.32 मी.
- (b) 1.35 मी.
- (c) 1.41 मी.
- (d) 1.37 मी.
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
124. क्रूसीफर्स में श्वेत किट्ट की बीमारी किसके कारण होती है?
- (a) प्लाज्मोपारा विटिकोला
- (b) एलब्यूगो कैन्डिडा
- (c) प्रोटोमाइसीज मैक्रोस्पोरस
- (d) सिन्काइट्रियम एंडोबायोटिकम
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
125. लाइसोसोम में उपस्थित एंजाइम का नाम बताइए।
- (a) ट्रान्सफरेज़ज
- (b) लाइएज़ेज
- (c) लाइगेज़ज
- (d) हाइड्रोलेज़ज
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
126. Tunica-Corpus theory was proposed by:
- (a) Nageli
- (b) Hofmeister
- (c) Hanstein
- (d) Schmidt
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
127. मोनोसोमिक होते हैं:
- (a) 2n - 1
- (b) 2n + 2
- (c) 2n + 1
- (d) n
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
128. "बैक्टीरियम ईटर" शब्द का अर्थ है:
- (a) कोलीफाज
- (b) बैक्टीरिओसाइड
- (c) बैक्टीरिओफाज
- (d) साएनोफाज
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
129. विषमबीजाणुता पाई जाती है:
- (a) इक्वीसीटम में
- (b) सिलेजिनेला में
- (c) लाइकोपोडियम में
- (d) ऑफियोग्लौसम में
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
130. सुनहरे चावल को किसके संश्लेषण के लिए आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा संशोधित किया गया था?
- (a) विटामिन के
- (b) कार्बोहाइड्रेट
- (c) बीटा कैरोटीन
- (d) विटामिन सी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
131. पीसीआर तकनीक की खोज किसने की?
- (a) सी. वीजमैन
- (b) कोहेन एवं बोयर
- (c) पॉल बर्ग
- (d) कैरी मुलिस
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
132. ऊर्जा के पिरामिड होते हैं:
- (a) मुड़े हुए
- (b) सीधे एवं उल्टे हो सकते हैं
- (c) उल्टे
- (d) हमेशा सीधे
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
133. "टर्न पाइप" या "लीवर मैकेनिज्म" परागण किसमें पाई जाती है?
- (a) पाइसम
- (b) यूफॉर्बिया
- (c) सेल्विया
- (d) मेन्था
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
134. इक्वीसीटम को सामान्यतः कहा जाता है:
- (a) क्लब मॉस
- (b) स्टोन वर्ट
- (c) हॉर्स टेल
- (d) ओरिल वर्ट
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
135. हैच और स्लैक मार्ग में कार्बन डाइऑक्साइड स्थिरीकरण किसके क्लोरोप्लास्ट में होता है?
- (a) गार्ड कोशिका में
- (b) बन्डल शीथ में
- (c) स्पोन्जी मेसोफिल में
- (d) पेलिसेड ऊतक में
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
136. जब वर्तिकाग्र परागकोश से पहले परिपक्व हो जाता है तो इसे कहा जाता है:
- (a) हेटेरोस्टाइल
- (b) डाइक्लाइनी
- (c) प्रोटोगाइनी
- (d) प्रोटैण्ड्री
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
137. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा (कार्बोहाइड्रेट्स-उदाहरण) सुमेलित नहीं है?
- (a) ऑलिगोसैकेराइड - रेफिनोज
- (b) पॉलीसैकेराइड - सेल्यूलोज
- (c) मोनोसैकेराइड - मैनोज
- (d) ऑलिगोसैकेराइड - ग्लिसराइड
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
138. क्लीस्टोथीसियम फ्रूटिंग बॉडी होती है:
- (a) अलब्यूगो में
- (b) पक्सिनिया में
- (c) एस्पर्जिलस में
- (d) एगैरीकस में
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
139. साइकस के प्रवालाभ जड़ों में होते हैं:
- (a) सायनोबैक्टीरिया
- (b) भूरी शैवाल
- (c) हरित शैवाल
- (d) कवक
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
140. गेहूँ के रस्ट रोग पर अपने कार्य के लिए प्रसिद्ध भारतीय माइकोलॉजिस्ट हैं:
- (a) डॉ. पी. माहेश्वरी
- (b) डॉ. डी.सी. मेहता
- (c) डॉ. बीरबल साहनी
- (d) डॉ. के.सी. मेहता
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
141. निम्नलिखित में से कौन-सा पौधा लम्बे-दिन वाला पौधा है?
- (a) बीटा वल्गेरिस
- (b) कॉसमॉस बाइपिन्नेटस
- (c) ग्लाइसिन मैक्स
- (d) निकोटियाना टैबेकम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
142. फाइटोअलेक्जिन सर्वप्रथम प्रतिवेदित किया गया:
- (a) मिलारडेट द्वारा
- (b) प्रिवोस्ट द्वारा
- (c) मूलर और बोर्गर द्वारा
- (d) कॉश्च द्वारा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
143. Match List I with List II and select the correct answer using the code given below the lists: List I - List II A. Amphiphloic siphonostele - i. Lycopodium B. Dictyostele - ii. Pteridium C. Plectostele - iii. Marsilea D. Polycyclic siphonostele - iv. Ophioglossum
- (a) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (b) A-ii, B-i, C-iii, D-iv
- (c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (d) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
144. ट्रांसफ्यूजन ऊतक निम्नलिखित में से किसमें पाए जाते हैं?
- (a) साइकस की पत्तियों में
- (b) फ्यूनेरिया के कैप्सूल में
- (c) सिलेजिनेला के तने में
- (d) एकबीजपत्री की जड़ों में
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
145. फल में निरन्तर लगा रहने वाला और अधिक विकसित आकार में बाह्यदल पुंज पाया जाता है:
- (a) सोलेनेसी कुल में
- (b) ब्रैसिकेसी कुल में
- (c) पेपेवरेसी कुल में
- (d) लिलिएसी कुल में
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
146. पौधों में असंगजनन का अर्थ होता है, पौधों का विकास:
- (a) युग्मकों के संलयन और अर्धसूत्री विभाजन के बिना
- (b) युग्मकों के संलयन द्वारा
- (c) जड़ के कटे टुकड़ों द्वारा
- (d) तने के कटे टुकड़ों द्वारा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
147. वायरस (विषाणु) को सबसे पहले किसने क्रिस्टलीकृत और पृथक किया?
- (a) डब्ल्यू.एम. स्टेनले
- (b) एम.डब्ल्यू. बेजरिन्क
- (c) के.एम. स्मिथ
- (d) डी.जे. इवानोव्स्की
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
148. डाउन सिंड्रोम का कारण है:
- (a) क्रोमोसोम का नॉन-डिस्जंक्शन
- (b) सेक्स-लिंक्ड (लिंग-सहलग्न) आनुवंशिकता
- (c) जीन्स के बीच में क्रासिंग ओवर
- (d) लिंक्ड जीन्स
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
149. पाइनस के परागकणों की विशेषता है:
- (a) यह पीले होते हैं और एयर ब्लैडर सहित होते हैं।
- (b) यह सफेद होते हैं और इनमें दो एयर ब्लैडर होते हैं।
- (c) ये सफेद होते हैं और एयर ब्लैडर से रहित होते हैं।
- (d) ये पीले होते हैं और इनमें दो पंख होते हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
150. वृद्धि हार्मोन जो श्वसन की दर और पानी के अवशोषण को भी बढ़ाता है:
- (a) साइटोकाइनिन
- (b) एब्सिसिक अम्ल
- (c) ऑक्सिन
- (d) जिबरेलिन
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
General Studies
- प्र. 1
- (b)
- प्र. 2
- (b)
- प्र. 3
- (c)
- प्र. 4
- (b)
- प्र. 5
- (c)
- प्र. 6
- (d)
- प्र. 7
- (d)
- प्र. 8
- (a)
- प्र. 9
- (c)
- प्र. 10
- (c)
- प्र. 11
- (c)
- प्र. 12
- (d)
- प्र. 13
- (b)
- प्र. 14
- (d)
- प्र. 15
- (a)
- प्र. 16
- (c)
- प्र. 17
- (c)
- प्र. 18
- (c)
- प्र. 19
- (d)
- प्र. 20
- (b)
- प्र. 21
- (d)
- प्र. 22
- (b)
- प्र. 23
- (d)
- प्र. 24
- (c)
- प्र. 25
- (a)
- प्र. 26
- (b)
- प्र. 27
- (c)
- प्र. 28
- (a)
- प्र. 29
- (b)
- प्र. 30
- (a)
Biology
- प्र. 31
- (c)
- प्र. 32
- (c)
- प्र. 33
- (b)
- प्र. 34
- (c)
- प्र. 35
- (c)
- प्र. 36
- (d)
- प्र. 37
- (b)
- प्र. 38
- (a)
- प्र. 39
- (a)
- प्र. 40
- (a)
- प्र. 41
- (a)
- प्र. 42
- (a)
- प्र. 43
- (a)
- प्र. 44
- (b)
- प्र. 45
- (d)
- प्र. 46
- (b)
- प्र. 47
- (b)
- प्र. 48
- (d)
- प्र. 49
- (c)
- प्र. 50
- (c)
- प्र. 51
- (a)
- प्र. 52
- (c)
- प्र. 53
- (d)
- प्र. 54
- (b)
- प्र. 55
- (a)
- प्र. 56
- (b)
- प्र. 57
- (a)
- प्र. 58
- (a)
- प्र. 59
- (b)
- प्र. 60
- (b)
- प्र. 61
- (c)
- प्र. 62
- (d)
- प्र. 63
- (d)
- प्र. 64
- (a)
- प्र. 65
- (c)
- प्र. 66
- (c)
- प्र. 67
- (c)
- प्र. 68
- (b)
- प्र. 69
- (b)
- प्र. 70
- (a)
- प्र. 71
- (a)
- प्र. 72
- (d)
- प्र. 73
- (a)
- प्र. 74
- (b)
- प्र. 75
- (a)
- प्र. 76
- (a)
- प्र. 77
- (c)
- प्र. 78
- (d)
- प्र. 79
- (d)
- प्र. 80
- (a)
- प्र. 81
- (a)
- प्र. 82
- (d)
- प्र. 83
- (d)
- प्र. 84
- (a)
- प्र. 85
- (c)
- प्र. 86
- (a)
- प्र. 87
- (d)
- प्र. 88
- (c)
- प्र. 89
- (c)
- प्र. 90
- (d)
- प्र. 91
- (c)
- प्र. 92
- (d)
- प्र. 93
- (c)
- प्र. 94
- (d)
- प्र. 95
- (c)
- प्र. 97
- (a)
- प्र. 98
- (a)
- प्र. 99
- (d)
- प्र. 100
- (c)
- प्र. 101
- (b)
- प्र. 102
- (a)
- प्र. 103
- (c)
- प्र. 104
- (a)
- प्र. 105
- (b)
- प्र. 106
- (b)
- प्र. 107
- (a)
- प्र. 108
- (a)
- प्र. 109
- (d)
- प्र. 110
- (a)
- प्र. 111
- (a)
- प्र. 112
- (d)
- प्र. 113
- (a)
- प्र. 114
- (b)
- प्र. 115
- (b)
- प्र. 116
- (c)
- प्र. 117
- (c)
- प्र. 118
- (a)
- प्र. 119
- (d)
- प्र. 120
- (c)
- प्र. 121
- (b)
- प्र. 122
- (c)
- प्र. 123
- (d)
- प्र. 124
- (b)
- प्र. 125
- (d)
- प्र. 126
- (d)
- प्र. 127
- (a)
- प्र. 128
- (c)
- प्र. 129
- (b)
- प्र. 130
- (c)
- प्र. 131
- (d)
- प्र. 132
- (d)
- प्र. 133
- (c)
- प्र. 134
- (c)
- प्र. 135
- (c)
- प्र. 136
- (c)
- प्र. 137
- (d)
- प्र. 138
- (c)
- प्र. 139
- (a)
- प्र. 140
- (d)
- प्र. 141
- (a)
- प्र. 142
- (c)
- प्र. 143
- (c)
- प्र. 144
- (a)
- प्र. 145
- (a)
- प्र. 146
- (a)
- प्र. 147
- (a)
- प्र. 148
- (a)
- प्र. 149
- (d)
- प्र. 150
- (c)