ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Physics (TUKU-05) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-physics/
प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता
UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Physics (TUKU-05)
पेपर के 120 में से 66 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83
प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता की हर सूचना उसी दिन।
66 में से 61 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।
Physics
41. निम्नलिखित में से कौन-सा एक केशनली के माध्यम से तरल के प्रवाह के लिए पॉइजुइल के समीकरण को उत्पन्न करने की धारणा नहीं है?
- (a) तरल का कोई त्रिज्यीय प्रवाह नहीं है
- (b) नली की दीवारों के संपर्क में तरल स्थिर होता है
- (c) द्रव (तरल) की श्यानता शून्य होती है
- (d) प्रवाह स्थिर, सुव्यवस्थित और नली के अक्ष के समानांतर है
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
42. किसी तरंग के फेज वेग को किसके रूप में परिभाषित किया जाता है?
- (a) तरंग के तरंग मुख प्रसारित होते हैं
- (b) तरंग का आयाम प्रसारित होता है
- (c) तरंग की आवृत्ति बदलती है
- (d) तरंग की ऊर्जा प्रसारित होती है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
43. The volume of a gas at 1 atm. pressure (= 1.0 × 10⁵ Nm⁻²) is 2.2 liter when 250 Joule heat is given at constant pressure, its volume becomes 2.6 lit. The change in the internal energy of the gas is
- (a) 246 Joule
- (b) 210 Joule
- (c) 256 Joule
- (d) None of these
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
44. किसी विवर्तन ग्रेटिंग की सतह पर यदि खींची गई स्लिटों की संख्या N है, तो उससे प्राप्त प्रधान महत्तम की तीव्रता होगी
- (a) N² - गुना
- (b) N³ - गुना
- (c) N⁴ - गुना
- (d) N - गुना
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
45. किर्चहॉफ का प्रथम नियम (संधि नियम) क्या बताता है?
- (a) किसी बंद परिपथ में विद्युत धारा का कुल योग शून्य होता है
- (b) किसी परिपथ में वोल्टेज का कुल योग शून्य होता है
- (c) किसी संधि में वोल्टेज का कुल योग शून्य होता है
- (d) किसी संधि (नोड) पर विद्युत धारा का कुल योग शून्य होता है
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
46. दो सदिशों के सदिश गुणनफल की दिशा निम्न द्वारा दी जाती है
- (a) फ्लेमिंग बाएं हाथ का नियम
- (b) दाएं हाथ का पेच नियम
- (c) (a) और (b) दोनों
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
47. हाइड्रोजन परमाणु में पहले और दूसरे कक्षा में इलेक्ट्रॉन की कक्षीय वेग का अनुपात है
- (a) 2 : 1
- (b) 4 : 1
- (c) 1 : 4
- (d) 1 : 2
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
48. अवमंदित आवर्ती दोलित्र का आयाम समय के साथ
- (a) आवर्ती रूप से घटता है
- (b) स्थिर रहता है
- (c) घातांकीय रूप से घटता है
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
49. कौन-से पदार्थ में चुम्बकीय क्षेत्र की अनुपस्थिति होने पर भी परमाणुवीय चुम्बकीय द्विध्रुवों के डोमेन होते हैं?
- (a) लौहचुम्बकीय पदार्थ
- (b) प्रतिचुम्बकीय पदार्थ
- (c) अनुचुम्बकीय पदार्थ
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
50. राशि (U + PV) को कहते हैं (जहाँ सभी प्रतीक अपने सामान्य अर्थों में हैं)
- (a) ऐन्थाल्पी
- (b) विशिष्ट ऊष्मा
- (c) कुल ऊर्जा
- (d) ऐन्ट्रोपी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
51. आंतरिक अर्धचालक और बाह्य अर्धचालक में क्या अंतर है?
- (a) डोपिंग की विधि
- (b) ऊर्जा अंतराल का प्रकार
- (c) ऊर्जा बैंड संरचना
- (d) पदार्थ में अशुद्धियों की उपस्थिति
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
52. A wave has length 20 λ (where λ = 600 nm). The coherence time of this wave will be
- (a) 4.4 micro second
- (b) 4.0 × 10⁻¹⁴ sec
- (c) 4.4 × 10⁻¹⁰ sec
- (d) 4.4 sec
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
53. जब एक परमाणु के नाभिक का रेडियोएक्टिव क्षय होता है, तो उस परमाणु के इलेक्ट्रॉनिक ऊर्जा स्तर
- (a) α एवं β रेडियोएक्टिविटि में बदलते हैं, परन्तु γ-रेडियोएक्टिविटि में नहीं
- (b) α-रेडियोएक्टिविटि में बदलते हैं, परन्तु अन्य में नहीं
- (c) β-रेडियोएक्टिविटि में बदलते हैं, परन्तु अन्य में नहीं
- (d) किसी प्रकार की रेडियोएक्टिविटि में नहीं बदलते
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
54. तरंगदैर्घ्य 6000 Å की अपरिवर्तित रेखा और संशोधित रेखाओं के बीच तरंगदैर्घ्य पृथक्करण की गणना करें जब सामान्य जीमन प्रभाव में 1 Wb/m² का चुम्बकीय प्रेरण लागू किया जाता है।
- (a) 0.168 Å
- (b) 16.8 Å
- (c) 1.68 Å
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
55. सभी (आंतरिक एवं बाह्य) बलों द्वारा किसी निकाय पर किया गया कुल कार्य, निकाय में परिवर्तन के बराबर होगा
- (a) स्थितिज ऊर्जा
- (b) कुल ऊर्जा
- (c) गतिज ऊर्जा
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
56. एक परमाणु में इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा होती है
- (a) इसकी स्थितिज ऊर्जा की दोगुना
- (b) इसकी स्थितिज ऊर्जा के बराबर
- (c) इसकी स्थितिज ऊर्जा का तीनगुना
- (d) इसकी स्थितिज ऊर्जा की आधी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
57. प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति के बढ़ने पर LR परिपथ की प्रतिबाधा
- (a) स्थिर रहती है
- (b) लगातार बढ़ती है
- (c) लगातार घटती है
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
58. एक कार्नोट इंजन 0°C और 100°C के बीच कार्य करता है। इसकी दक्षता होगी
- (a) 36.6%
- (b) 37.3%
- (c) 70%
- (d) 26.8%
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
59. कौन-सा लोजिक गेट ऐसा आउटपुट उत्पन्न करता है, जो इसके इनपुट का उल्टा होता है?
- (a) AND गेट
- (b) NOT गेट
- (c) NAND गेट
- (d) OR गेट
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
60. LCR परिपथ में, अनुनाद की स्थिति में कुल प्रतिबाधा क्या होती है?
- (a) केवल प्रेरकत्वीय
- (b) केवल संधारित्रीय
- (c) केवल प्रतिरोधक
- (d) शून्य
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
61. एक वर्ग तरंग की फूरियर सीरीज में शामिल है
- (a) सभी प्रकार के हारमोनिक्स
- (b) केवल सम हारमोनिक्स
- (c) केवल विषम हारमोनिक्स
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
62. एक तरंग फलन समय स्वतंत्र श्रोडिंगर समीकरण को संतुष्ट करता है, तो उससे कण को प्राप्त करने की प्रायिकता हमेशा होगी
- (a) शून्य
- (b) समय पर निर्भर
- (c) समय पर अनिर्भर
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
63. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। अभिकथन (A): एक घूमता हुआ लट्टू पुरस्सरण (process) करता है क्योंकि गुरुत्वाकर्षण आघूर्ण इसके कोणीय संवेग की दिशा बदलता है। कारण (R): गुरुत्वाकर्षण आघूर्ण और कोणीय संवेग एक घूर्णन करते हुये लट्टू के लिए समानांतर होते हैं। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें:
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
- (b) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है
- (c) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
65. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): एक माइकल्सन व्यतिकरणमापी आयाम के विभाजन द्वारा व्यतिकरण के सिद्धान्त पर काम करता है। कारण (R): प्रकाश की एक किरण आधे सिल्वर पोलिश किए दर्पण से दो लम्बवत पथों में टूट जाती है और फिर प्रत्येक किरण का दर्पण से परावर्तन होता है। नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प चुनिए।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
- (b) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
- (c) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
- (d) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
68. विवर्तन पैटर्न में केन्द्रीय चमकीला क्षेत्र क्या कहलाता है?
- (a) केन्द्रीय विवर्तन
- (b) केन्द्रीय मैक्सिमा
- (c) केन्द्रीय मिनिमा
- (d) केन्द्रीय अपवर्तन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
69. हाइड्रोजन परमाणु के बोहर मॉडल में, इलेक्ट्रॉन की कक्षा की त्रिज्या और इसके ऊर्जा स्तर के बीच क्या संबंध है?
- (a) त्रिज्या, ऊर्जा स्तर से स्वतंत्र है
- (b) ऊर्जा स्तर बढ़ने पर त्रिज्या बढ़ती है
- (c) सभी ऊर्जा स्तरों पर त्रिज्या समान रहती है
- (d) ऊर्जा स्तर बढ़ने पर त्रिज्या घटती है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
70. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति आमतौर पर एक धनात्मक जूल-थामसन गुणांक की ओर ले जाती है?
- (a) निम्न तापमान और उच्च दाब
- (b) उच्च तापमान और उच्च दाब
- (c) निम्न तापमान और निम्न दाब
- (d) उच्च तापमान और निम्न दाब
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
71. हीलियम-नियॉन लेजर में, हीलियम और नियॉन का अनुपात है
- (a) 7 : 1
- (b) 1 : 1
- (c) 2 : 1
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
72. किसी अर्धचालक में त्रिसंयोजी अपद्रव्य को मिलाने पर उत्पन्न होते हैं
- (a) छिद्र व मुक्त इलेक्ट्रान दोनों
- (b) बहुत से छिद्र
- (c) बहुत से मुक्त इलेक्ट्रान
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
73. जब किसी निकाय पर बलघूर्ण शून्य है तब निम्न में कौन स्थिर रहता है?
- (a) रेखीय संवेग
- (b) कोणीय संवेग
- (c) रेखीय आवेग
- (d) बल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
74. किन पदार्थों के संदर्भ में पड़ोसी द्विध्रुवों के बीच परस्पर क्रिया नगण्य है?
- (a) अनुचुम्बकीय पदार्थ
- (b) प्रति-लौहचुम्बकीय पदार्थ
- (c) लौहचुम्बकीय पदार्थ
- (d) प्रतिचुम्बकीय पदार्थ
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
75. दीर्घ तरंगदैर्घ्यों के लिए प्लैंक का विकिरण नियम किसमें परिवर्तित हो जाता है?
- (a) वीन का विस्थापन नियम
- (b) स्टीफन का नियम
- (c) रेले-जीन का नियम
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
76. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। अभिकथन (A): भारी नाभिकों के लिए स्थिरिता वक्र N > Z की दिशा में मुड़ता है, जहाँ N न्यूट्रोन्स की संख्या तथा Z प्रोटोन्स की संख्या है। कारण (R): Z के अधिक मान के लिए कूलम्ब का वैद्युतस्थैतिक प्रतिकर्षण महत्वपूर्ण हो जाता है और नाभिक अस्थिर हो जाता है। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
- (b) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है
- (c) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
78. निम्नलिखित में से कौन यंग मापांक की सही परिभाषा है?
- (a) तन्यता तनाव तथा तन्यता विकृति का अनुपात
- (b) संपीड़न तनाव और संपीड़न विकृति का अनुपात
- (c) आयतनिक तनाव तथा आयतनिक विकृति का अनुपात
- (d) कतरनी तनाव और कतरनी विकृति का अनुपात
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
79. 2 μF का एक संधारित्र 10 Ohms प्रतिरोध एवं 2 Henry प्रेरकत्व के माध्यम से निरावेशित (discharged) किया जाता है। इस परिपथ का क्वालिटी फैक्टर होगा
- (a) 1000
- (b) 100
- (c) 1.0
- (d) 10
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
80. एक अप्रगामी तरंग में सबसे नजदीकी निस्पंद और प्रस्पंद के बीच की दूरी है (जहाँ λ तरंगदैर्घ्य है)
- (a) λ/2
- (b) 3λ/4
- (c) λ
- (d) λ/4
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
82. एक ट्यूब में आगे बढ़ते तरल पदार्थ की प्रवाह रूप रेखा होती है
- (a) वृत्तीय
- (b) परवलय
- (c) अतिपरवलय
- (d) सरल रेखीय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
83. A double convex lens has two surfaces of same radius R. The refractive index of lens is 1.5. The focal length (f) of this lens will be
- (a) f = R
- (b) f = -R
- (c) f = 2R
- (d) f = R/2
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
84. परमाणु रियेक्टर में मंदक (मोडरेटर) का कार्य होता है
- (a) यूरेनियम से प्रतिक्रिया करके ऊर्जा मुक्त करना
- (b) न्यूट्रॉन के वेग को मंदित करना जिससे विखण्डन की प्रायिकता अधिक हो
- (c) गामा-विकिरण का अवशोषण करना
- (d) विखण्डन प्रतिक्रिया हेतु न्यूट्रॉन प्रदान करना
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
85. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया कार्नोट चक्र में नहीं होती है?
- (a) रूद्धोष्म प्रसार
- (b) समतापी संपीडन
- (c) समआयतनिक ऊष्मीय प्रक्रिया
- (d) समतापी प्रसार
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
86. एक अर्ध तरंग दिष्टकारी का उर्मिका गुणांक होता है
- (a) 0.48
- (b) 0.81
- (c) 1.21
- (d) 0.23
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
87. आयाम मोडूलेशन में प्रतिशत मोडूलेशन 100% है, तो कैरियर एवं मोडूलेटिंग तरंगों में होगी
- (a) समान आवृत्ति
- (b) समान आयाम
- (c) (a) और (b) दोनों
- (d) अलग आयाम एवं अलग आवृत्ति
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
88. स्टोक्स के नियमानुसार, एक चिपचिपा द्रव के माध्यम से चलते एक छोटे गोले पर चिपचिपा घर्षण बल सीधे समानुपाती होता है
- (a) केवल गोले के वेग के समानुपाती
- (b) गोले की त्रिज्या एवं वेग दोनों के समानुपाती
- (c) केवल गोले की त्रिज्या के समानुपाती
- (d) गोले की त्रिज्या के वर्गानुपाती
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
91. एक ही स्थान से दो गोलियाँ, क्षैतिज दिशा में अलग-अलग वेग से दागी जाती हैं। कौन-सी गोली धरातल को सर्वप्रथम स्पर्श करेगी?
- (a) कम वेग वाली
- (b) दोनों एक साथ
- (c) उनके द्रव्यमान पर निर्भर करेगा
- (d) अधिक वेग वाली
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
92. दो तारे जो कि आपस में 10⁻³ डिग्री अलग है, को रिजाल्व करने के लिए दूरदर्शी का व्यास होना चाहिए (मान लीजिए λ = 5000 Å)
- (a) 0.000349 मीटर
- (b) 0.0349 मीटर
- (c) 3.03 मीटर
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
95. इनमें ऊर्जा बैंड गैप अधिकतम है
- (a) अति चालकों में
- (b) कुचालक में
- (c) अर्धचालकों में
- (d) धातुओं में
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
97. यदि प्रकाशीय निकाय के दोनों ओर माध्यम समान हो, तो निर्नति बिंदु (नोडल बिंदु) सम्पाती होते हैं
- (a) फोकस तथा मुख्य बिंदुओं दोनों के
- (b) फोकस बिंदुओं के
- (c) मुख्य बिंदुओं के
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
98. एक्स-रे का सतत स्पेक्ट्रम परिणाम है
- (a) प्रतिलोम प्रकाशवैद्युत प्रभाव का
- (b) मेसनर प्रभाव का
- (c) प्रकाशवैद्युत प्रभाव का
- (d) कॉम्पटन प्रभाव का
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
99. निम्नलिखित में से कौन लॉरेंज रूपान्तरण के अन्तर्गत अपरिवर्तित रहता है?
- (a) लम्बाई अंतराल
- (b) स्पेस-टाइम अंतराल
- (c) वेग
- (d) समय अंतराल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
100. Read the following statements and choose the correct option from the code given below. i. There are six cardinal points in a co-axial optical system of two thin lenses. ii. The location of principal planes is characteristic of the given optical system. iii. The distance between two principal points is twice the distance between two nodal points. iv. The nodal points coincide with the principal points if the refractive index on either side of the lens is same.
- (a) ii, iii and iv are true
- (b) i, ii and iv are true
- (c) only i and iv are true
- (d) i, ii and iii are true
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
101. एक अध्रुवित प्रकाश पुंज काँच के एक समतल पर आपतित है। आपतित कोण 60° है। परावर्तन के बाद यह प्रकाश रेखीय ध्रुवित हो जाता है। काँच के अपवर्तनांक का लगभग मान होगा
- (a) 1.7
- (b) 1.5
- (c) 1.4
- (d) 1.6
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
102. अर्धचालक डायोड में अवलांश भंजन होता है जब
- (a) अग्र अभिनति नी विभव से अधिक होता है
- (b) अग्रधारा एक निश्चित मान से अधिक होती है
- (c) पश्चधारा एक निश्चित मान से अधिक होती है
- (d) उपरोक्त सभी गलत हैं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
103. जब एक पिंड एक निश्चित बिंदु के चारों ओर एक तल में घूर्णन कर रहा हो, तो इसके कोणीय संवेग की दिशा होगी
- (a) कक्षा की स्पर्शज्या की दिशा में
- (b) घूर्णन तल के लम्बवत् एक रेखा की दिशा में
- (c) घूर्णन तल से 45° का कोण बनाने वाली रेखा की दिशा में
- (d) त्रिज्या की दिशा में
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
104. एक शुद्ध अर्धचालक का ताप बढ़ाने पर
- (a) मुक्त इलेक्ट्रोनों तथा कोटरों की संख्या बढ़ती है
- (b) फर्मी स्तर चालन बैंड की ओर गतिमान होता है
- (c) वर्जित ऊर्जा अंतराल बढ़ता है
- (d) अर्धचालक का प्रतिरोध बढ़ता है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
105. स्टर्न-गारलैक प्रयोग में, यदि इलेक्ट्रॉन का स्पिन 1/2 के बजाय 3/2 माना जाय, तो स्क्रीन पर देखे गए विभाजनों की संख्या में अंतर कितना होगा?
- (a) 3
- (b) 2
- (c) 1
- (d) 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
106. संपोषी व्यतिकरण तभी होता है जब कलांतर है
- (a) 180°
- (b) 0°
- (c) 90°
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
107. एक उभय आधार विन्यास में, धारा प्रवर्धन कारक 0.9 है। यदि उत्सर्जक धारा 1 mA है, तो आधार धारा का मान निर्धारित करें।
- (a) 0.9 mA
- (b) 1.0 mA
- (c) 1.1 mA
- (d) 0.1 mA
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
108. व्यतिकरण और विवर्तन फ्रिंजों से सम्बंधित निम्न कथनों को पढ़िए और नीचे दिए कूट से सही विकल्प चुनिए। 1. व्यतिकरण में सभी दीप्त फ्रिंजों की तीव्रता समान होती है लेकिन विवर्तन में महत्तम की कोटि बढ़ने के साथ तीव्रता कम होती है। 2. दोनों ही घटनाओं में न्यूनतम तीव्रता की फ्रिंजों पूर्णतया अदीप्त होती है। 3. व्यतिकरण फ्रिंजों की चौड़ाई कभी एक समान तथा कभी एक समान नहीं रहती लेकिन विवर्तन फ्रिंजों की चौड़ाई कभी समान नहीं होती है।
- (a) केवल 1 और 2 सही हैं
- (b) केवल 2 और 3 सही हैं
- (c) सभी सही हैं
- (d) केवल 1 और 3 सही हैं
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
109. कोरिओलिस बल उन वस्तुओं पर कार्य करता है जो कि
- (a) घूमते हुए सन्दर्भ फ्रेम में चलती हों
- (b) सीधी रेखा में गतिशील हों
- (c) रोटेशन में हों
- (d) विरामावस्था में हों
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
110. स्थिर आयतन पर 5 g वायु का तापमान 1°C बढ़ाया जाता है, तो इसकी आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि की गणना करें। (दिया गया है कि Cᵥ = 0.172 calg⁻¹ °C⁻¹ और J = 4.18 cal⁻¹)
- (a) 3.59 J
- (b) 2.11 J
- (c) 1.19 J
- (d) 4.18 J
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
111. किसी NAND गेट का निर्गत केवल तभी '0' होगा जब
- (a) सभी आगत '1' हों
- (b) एक को छोड़कर अन्य सभी आगत '0' हों
- (c) एक को छोड़कर अन्य सभी आगत '1' हों
- (d) सभी आगत '0' हों
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
112. यदि ध्रुवण तल 13.2° घूमता है, तो शक्कर का विशिष्ट घूर्णन होगा (दिया है: नलिका की लम्बाई 20 से.मी. और शक्कर के घोल की सान्द्रता 10% है)
- (a) 33°
- (b) 90°
- (c) 180°
- (d) 66°
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
114. निम्न में से कौन-सा बल असंरक्षी प्रकृति का है?
- (a) कूलम्ब बल
- (b) प्रत्यास्थ बल
- (c) घर्षण बल
- (d) गुरुत्वाकर्षण बल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
115. साइक्लोट्रोन का सिद्धांत है
- (a) प्रेरित त्वरण
- (b) लॉरेंज सिद्धान्त
- (c) कूलम्ब का नियम
- (d) चुम्बकीय अनुनाद त्वरण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
118. अर्धचालक में, धारा चालन किसके कारण होता है?
- (a) कोटरों और मुक्त इलेक्ट्रॉनों दोनों के द्वारा
- (b) केवल कोटरों द्वारा
- (c) केवल मुक्त इलेक्ट्रॉनों द्वारा
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
120. The establishment of a situation in which number of atoms in higher energy state is greater than that in lower energy state, is called
- (a) Population inversion
- (b) Stimulation process
- (c) Spontaneous process
- (d) None of the above
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
Physics
- प्र. 41
- (c)
- प्र. 42
- (a)
- प्र. 43
- (b)
- प्र. 44
- (a)
- प्र. 45
- (d)
- प्र. 46
- (b)
- प्र. 47
- (a)
- प्र. 48
- (c)
- प्र. 49
- (a)
- प्र. 50
- (a)
- प्र. 51
- (d)
- प्र. 52
- (b)
- प्र. 53
- (a)
- प्र. 54
- (a)
- प्र. 55
- (c)
- प्र. 56
- (d)
- प्र. 57
- (b)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 59
- (b)
- प्र. 60
- (c)
- प्र. 61
- (c)
- प्र. 62
- (c)
- प्र. 63
- (b)
- प्र. 65
- (a)
- प्र. 68
- (b)
- प्र. 69
- (b)
- प्र. 70
- (a)
- प्र. 71
- (a)
- प्र. 72
- (b)
- प्र. 73
- (b)
- प्र. 74
- (a)
- प्र. 75
- (c)
- प्र. 76
- (a)
- प्र. 78
- (a)
- प्र. 79
- (b)
- प्र. 80
- (d)
- प्र. 82
- (b)
- प्र. 83
- (a)
- प्र. 84
- (b)
- प्र. 85
- (c)
- प्र. 86
- (c)
- प्र. 87
- (b)
- प्र. 88
- (b)
- प्र. 91
- (b)
- प्र. 92
- (b)
- प्र. 95
- (b)
- प्र. 97
- (c)
- प्र. 98
- (a)
- प्र. 99
- (b)
- प्र. 100
- (b)
- प्र. 101
- (a)
- प्र. 102
- (c)
- प्र. 103
- (b)
- प्र. 104
- (a)
- प्र. 105
- (b)
- प्र. 106
- (b)
- प्र. 107
- (d)
- प्र. 108
- (d)
- प्र. 109
- (a)
- प्र. 110
- (a)
- प्र. 111
- (a)
- प्र. 112
- (d)
- प्र. 114
- (c)
- प्र. 115
- (d)
- प्र. 118
- (a)
- प्र. 120
- (a)