आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPPSC Agricultural Services 2024 Prelims — General Studies and Agriculture (DVHJ-01) · exambharo.com/uppsc-agriculture-services/previous-year-papers/uppsc-agriculture-services-2024-prelims/

प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी कृषि सेवा

UPPSC Agricultural Services 2024 Prelims — General Studies and Agriculture (DVHJ-01)

18 अगस्त 2024पेपर के 120 में से 117 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83

प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के 18 अगस्त 2024 के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

117 में से 110 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

117 में से प्र. 1ऊपर ↑

General Studies

  1. 1. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार था?

    • (a) बी. आर. अम्बेडकर
    • (b) बी. एन. राव
    • (c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
    • (d) जवाहरलाल नेहरू
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  2. 2. शिवाजी के 'अष्ट प्रधान' का सबसे महत्त्वपूर्ण मन्त्री कौन था?

    • (a) सारे-नौबत
    • (b) पेशवा
    • (c) मजूमदार
    • (d) पंडित राव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  3. 4. आलू पौधे का कौन-सा भाग है?

    • (a) पत्तियाँ
    • (b) जड़ें
    • (c) तना
    • (d) पुष्प
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  4. 5. व्यवसाय में लाभ एवं सेवा प्रयोजन है

    • (a) पारस्परिक
    • (b) पूरक
    • (c) प्रतिकूल/विरोधात्मक
    • (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  5. 6. वर्षा जल संचयन और स्प्रिंकलर सेट वितरण योजना किस क्षेत्र में क्रियान्वित की गई है?

    • (a) बुन्देलखण्ड
    • (b) वाराणसी
    • (c) गोरखपुर
    • (d) कानपुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  6. 8. किनके चुने हुए भाषणों को एक पुस्तक के रूप में "लोकतंत्र के स्वर" के नाम से प्रकाशित किया गया है?

    • (a) दीन दयाल उपाध्याय
    • (b) अटल बिहारी वाजपेई
    • (c) राम नाथ कोविंद
    • (d) लाल कृष्ण आडवाणी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  7. 9. भारत के संदर्भ में निम्नलिखित अधिनियमों को उनके वर्ष से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट के प्रयोग से सही उत्तर चुनिए। A. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम - 1. 1986 B. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम - 2. 2002 C. राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम - 3. 1972 D. जैवविविधता संरक्षण अधिनियम - 4. 2010

    • (a) 2 4 1 3
    • (b) 3 1 4 2
    • (c) 1 2 3 4
    • (d) 4 3 2 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  8. 10. यदि 79 - 24 = 10, 82 - 16 = 3 तथा 95 - 11 = 12 है, तो 87 - 13 बराबर है

    • (a) 74
    • (b) 47
    • (c) 19
    • (d) 11
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  9. 11. दूध में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

    • (a) टार्टारिक अम्ल
    • (b) आक्जेलिक अम्ल
    • (c) लैक्टिक अम्ल
    • (d) सल्फोनिक अम्ल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  10. 12. प्रथम दस विषम अभाज्य संख्याओं का औसत है

    • (a) 13.8
    • (b) 12.8
    • (c) 15.8
    • (d) 14.8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  11. 13. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर प्रदेश का लोक नृत्य नहीं है?

    • (a) चारकुला
    • (b) कथक
    • (c) छाऊ
    • (d) नौटंकी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  12. 14. निम्नलिखित में से कौन "वन नेशन वन इलेक्शन" पैनेल के अध्यक्ष थे?

    • (a) यशवंत सिन्हा
    • (b) रंजन गोगाई
    • (c) प्रतिभा पाटिल
    • (d) राम नाथ कोविन्द
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  13. 15. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षरे 2 से प्रारम्भ होकर सभी लगातार अभाज्य संख्याओं से निरूपित किये जाय, तो शब्द JHANSI का मान है

    • (a) 183
    • (b) 177
    • (c) 180
    • (d) 189
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  14. 16. The imprison where Subhash Chandra Bose, Lokamanya Tilak and Lala Lajpat Rai passed their imprisoned life, was

    • (a) Devali Camp Imprison
    • (b) Borstal Imprison
    • (c) Mandalay Imprison
    • (d) Alipur New Central Imprison
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  15. 17. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

    • (a) 5 जून
    • (b) 5 जुलाई
    • (c) 7 जून
    • (d) 7 जुलाई
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  16. 18. निम्न में से कौन-सा कोयला क्षेत्र दामोदर घाटी में विस्तृत नहीं है?

    • (a) तन्दूर
    • (b) रामगढ़
    • (c) गिरडीह
    • (d) उत्तरी करनपुरा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  17. 19. यदि x² + 1/x² = a² और x - 1/x = b, तो निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

    • (a) a² = b² + 2
    • (b) a² = b² + 1
    • (c) a² = b² - 2
    • (d) a² = b² - 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  18. 20. निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए। A. मिलेट्स - 1. प्रोटीन B. पल्सेस - 2. रबी C. ग्राम (चना) - 3. ज्वार एवं बाजरा D. चाय - 4. पौधाकरण

    • (a) 1 2 3 4
    • (b) 3 1 2 4
    • (c) 2 1 3 4
    • (d) 2 1 4 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  19. 21. निम्नलिखित युद्धों/संघर्षों पर विचार कीजिए तथा उनको सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए, सबसे पहले से लेकर अन्तिम तक: I. शक-सातवाहन युद्ध II. यशोधर्मन तथा मिहिरकुल संघर्ष III. अजातशत्रु तथा लिच्छवि संघर्ष IV. स्कन्दगुप्त तथा हूण संघर्ष नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

    • (a) III, I, IV, II
    • (b) II, IV, I, III
    • (c) I, IV, II, III
    • (d) II, III, IV, I
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  20. 22. सीमित दायित्व वाली साझेदारी (एल.एल.पी.) फर्म में साझेदारों की अधिकतम संख्या होती है

    • (a) 50
    • (b) 20
    • (c) असीमित
    • (d) 100
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  21. 23. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने अपनी 'इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023' में यह अनुमान लगाया है कि वर्ष 2025 तक भारत में 60 वर्ष तथा अधिक आयु की जनसंख्या बढ़कर निम्नलिखित हो जायेगी

    • (a) 138 मिलियन
    • (b) 128 मिलियन
    • (c) 158 मिलियन
    • (d) 148 मिलियन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  22. 24. निम्नलिखित में से किसका यूनियन हेल्थ मिनिस्टर द्वारा फरवरी 2024 में प्रारम्भ किया गया है?

    • (a) एम्स - एस.बी.आई. - स्मार्ट पेमेन्ट कार्ड
    • (b) एम्स - एस.बी.आई. - स्मार्ट हेल्थ कार्ड
    • (c) एम्स - एस.बी.आई. - कैशलेस ट्रान्सैक्शन कार्ड
    • (d) एम्स - एस.बी.आई. - डिजिटल हेल्थ वालेट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  23. 25. उत्तर प्रदेश में औषधीय पार्क कहाँ बनने जा रहा है?

    • (a) गाजियाबाद
    • (b) प्रयागराज
    • (c) लखनऊ
    • (d) नोएडा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  24. 26. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 16 है। निम्नलिखित में से कौन-सा कभी भी उनका लघुतम समापवर्त्य नहीं हो सकता है?

    • (a) 112
    • (b) 96
    • (c) 160
    • (d) 148
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  25. 27. निम्न में से उत्तर प्रदेश का कौन-सा जनपद चार राज्यों की सीमाएँ स्पर्श करता है?

    • (a) मिर्जापुर
    • (b) सोनभद्रा
    • (c) बालिया
    • (d) चंदौली
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  26. 28. भारत सरकार द्वारा किस वर्ष 'पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय' की राष्ट्रीय समिति गठित की गई थी?

    • (a) 1972
    • (b) 1985
    • (c) 1992
    • (d) 1977
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 29. एक हॉर्स पॉवर का मान होता है

    • (a) 647 W
    • (b) 1746 W
    • (c) 746 W
    • (d) 476 W
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  28. 30. यदि DELHI का कूट CCIDD हो, तो BOMBAY का कूट होगा

    • (a) AMJXVS
    • (b) AMIWUR
    • (c) AIJMJX
    • (d) MIXVSU
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  29. 31. 'सूचना का अधिकार अधिनियम' किस वर्ष पारित हुआ?

    • (a) 2006
    • (b) 2005
    • (c) 2010
    • (d) 2008
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  30. 32. निम्नलिखित में से किसने पारिस्थितिकी तंत्र शब्द को प्रतिपादित किया?

    • (a) ओडम
    • (b) टैन्सले
    • (c) चार्ल्स एल्टन
    • (d) फोर्ब्स
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  31. 33. प्रथम ब्रिटिश व्यापारिक कारखाना कहाँ स्थापित हुआ था?

    • (a) सूरत में
    • (b) मसुलीपट्टनम में
    • (c) हुगली में
    • (d) मद्रास में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  32. 34. नीचे भारत के रबड़ उत्पादक राज्यों की सूची दी गई है। उत्पादन की प्रतिशत मात्रा के अनुसार घटते क्रम में सही युग्म को चुनिए। I. तमिलनाडू II. कर्नाटक III. केरल IV. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह

    • (a) III, I, II, IV
    • (b) III, I, IV, II
    • (c) I, III, II, IV
    • (d) I, III, IV, II
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  33. 35. एक आयत जिसका परिमाप 54 मी है, की भुजाओं को क्रमश: 7 मी और 4 मी कम किया जाता है ताकि यह एक वर्ग बन जाये। इस वर्ग का क्षेत्रफल है

    • (a) 49 मी²
    • (b) 36 मी²
    • (c) 100 मी²
    • (d) 64 मी²
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  34. 36. अक्टूबर 2023 में नई दिल्ली में आयोजित G20 वृक्षारोपण समारोह में भारत सरकार की ओर से कौन-सा पौधा लगाया गया था?

    • (a) बरगद
    • (b) अशोक
    • (c) पीपल
    • (d) नीम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  35. 37. किस तेल की शुद्धता का मूल्यांकन करने के लिए कन्नौज में फ्रेग्रेन्स एण्ड फ्लेवर डेवेलपमेन्ट सेन्टर (FFDC) की स्थापना की गई?

    • (a) पाम तेल
    • (b) मेन्था तेल
    • (c) सोयाबीन तेल
    • (d) राइस तेल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  36. 38. मानव शरीर में किडनी उत्तरदायी है

    • (a) उत्सर्जन के लिए
    • (b) पोषण के लिए
    • (c) रक्त संचारण के लिए
    • (d) श्वसन के लिए
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  37. 39. भारतीय कृषि सांख्यिकीय अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

    • (a) जयपुर
    • (b) नई दिल्ली
    • (c) कोलकाता
    • (d) लखनऊ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  38. 40. One rupee note is issued by which of the following?

    • (a) Reserve Bank of India
    • (b) Government of India
    • (c) Central Bank of India
    • (d) State Bank of India
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

Agriculture

  1. 41. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए। सूची-I (प्रजाति) - सूची-II (समष्टि) A. संकर - 1. समांगी एवं समयुग्मी B. शुद्ध वंशक्रम - 2. समांगी एवं विषमयुग्मी C. बहु वंशक्रम - 3. विषमांगी एवं विषमयुग्मी D. स्वतंत्र परागित - 4. विषमांगी एवं समयुग्मी

    • (a) 2 1 4 3
    • (b) 3 4 1 2
    • (c) 3 2 4 1
    • (d) 4 3 1 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 42. नाफेड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 1. नाफेड की स्थापना 2 अक्टूबर, 1958 को गाँधी जयन्ती के शुभ दिन पर की गयी थी। 2. नाफेड की स्थापना किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए कृषि उपज के सहकारी विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी थी। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये।

    • (a) 1 एवं 2 दोनों
    • (b) केवल 1
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  3. 43. पौध किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम को किस वर्ष अधिनियमित किया गया था?

    • (a) 1995
    • (b) 2001
    • (c) 2011
    • (d) 1998
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  4. 44. मिट्टी में मौजूद पानी का रूप जो गुरुत्वाकर्षण के साथ नहीं चलता है

    • (a) कोशिका जल
    • (b) आर्द्रता जल
    • (c) गुरुत्वाकर्षण जल
    • (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  5. 45. रेशम के कीटों को उनके मेजबान पौधों से मिलान करें। A. शहतूत रेशम कीट - 1. रिसिनस कम्युनिस B. तसर रेशम कीट - 2. टर्मिनेलिया अर्जुना C. मूगा रेशम कीट - 3. मेचिलस बॉम्बेसीयाना D. एरी रेशम कीट - 4. मोरस स्पीशीज

    • (a) 2 1 4 3
    • (b) 3 2 1 4
    • (c) 4 2 1 3
    • (d) 4 2 3 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  6. 46. कैल्सियम सिलिकेट में सिलिका ______% पाया जाता है।

    • (a) 21
    • (b) 11
    • (c) 41
    • (d) 31
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  7. 47. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। निम्नलिखित जी. आई. टैग प्राप्त आम की प्रजाति को सुमेलित कीजिए: सूची-I - सूची-II A. अलफांसो - 1. बिहार B. फजली जरदालू - 2. महाराष्ट्र C. लक्ष्मण भोग - 3. उत्तर प्रदेश D. लंगड़ा - 4. गुजरात

    • (a) 1 2 4 3
    • (b) 2 1 4 3
    • (c) 4 3 2 1
    • (d) 3 4 1 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  8. 48. पहली अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (ए.आई.सी.आर.पी.) 1957 में किस फसल में शुरू की गई थी?

    • (a) चावल
    • (b) गेहूँ
    • (c) मक्का
    • (d) बाजरा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  9. 50. भारत में को-आपरेटिव आंदोलन के जनक कौन हैं?

    • (a) जी. मार्शल
    • (b) जे.के. मेहता
    • (c) एफ. निकोलसन
    • (d) ए. स्मिथ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  10. 51. मृदा संरक्षण कार्यक्रम में समोच्च मेड़बंदी का कार्य उन भूमियों पर किया जाता है, जहाँ ढलान होता है

    • (a) 6 - 9%
    • (b) 2 - 6%
    • (c) 11 - 13%
    • (d) 9 - 11%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  11. 52. वंशानुक्रम के नियमों से सम्बन्धित वैज्ञानिक हैं

    • (a) जी. जे. मेंडेल
    • (b) डी. आई. मेंडेलीव
    • (c) जे. डब्ल्यू. डोबेराइनर
    • (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  12. 53. निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपयोगिता का प्रकार नहीं है?

    • (a) समय उपयोगिता
    • (b) स्थान उपयोगिता
    • (c) अधिकार उपयोगिता
    • (d) प्रक्षेत्र उपयोगिता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  13. 54. राष्ट्रीय शोध केन्द्रों को उनके स्थान से मिलान कीजिए। A. नीबू - 1. नागपुर B. मशरूम - 2. सोलापुर C. अंगूर - 3. सोलन D. अनार - 4. पुणे

    • (a) 4 3 2 1
    • (b) 1 2 3 4
    • (c) 1 3 4 2
    • (d) 4 2 1 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 55. Calculate plant population of maize in 6000 m² area, if it is sown at a spacing of 60 cm × 25 cm.

    • (a) 40000 plants
    • (b) 60000 plants
    • (c) 6000 plants
    • (d) 25000 plants
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  15. 56. चनें में किस प्रकार की कृषि क्रिया विशेष रूप से की जाती है?

    • (a) कन्द उंढाड़ना
    • (b) पौधे के उपरी भाग की कटाई
    • (c) कतराई/क्लीपींग
    • (d) वँधाई
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  16. 57. पुडुचेरी में प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र (के.वी.के.) कब स्थापित हुआ था?

    • (a) 1973
    • (b) 1972
    • (c) 1975
    • (d) 1974
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  17. 58. बैंगनी धब्बा किस सब्जी की फसल का एक कवक जनित रोग है?

    • (a) पत्तागोभी
    • (b) गाजर
    • (c) प्याज
    • (d) फूलगोभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  18. 59. सरसों की आरा मक्खी प्यूपेशन करती है

    • (a) तने में
    • (b) पत्तियों में
    • (c) मृदा में
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  19. 60. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक खनिज का उदाहरण है?

    • (a) हेमैटाइट
    • (b) माइका
    • (c) एपैटाइट
    • (d) जिप्सम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  20. 61. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए। सूची-I (बीजाणु) - सूची-II (अवस्था) A. पिक्नियो बीजाणु - 1. I अवस्था B. एशियो बीजाणु - 2. III अवस्था C. यूरेडियो बीजाणु - 3. 0 अवस्था D. टिलियो बीजाणु - 4. II अवस्था

    • (a) 3 1 4 2
    • (b) 1 2 3 4
    • (c) 2 4 1 3
    • (d) 4 3 2 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  21. 62. एक खनिज जो कि कैल्सियम एवं मैग्नीशियम का स्रोत है

    • (a) डोलोमाइट
    • (b) कैल्साइट
    • (c) बायोटाइट
    • (d) एनोर्थाइट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  22. 63. सहकारी समिति अधिनियम किस वर्ष में पारित हुआ था?

    • (a) 1904
    • (b) 1900
    • (c) 1912
    • (d) 1908
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  23. 64. निम्नलिखित में से किस सर्वेक्षण का उपयोग वाटरशेड और शहरी विकास के लिए किया जाता है?

    • (a) अर्ध-विस्तृत
    • (b) सामाजिक पर्यवेक्षण
    • (c) तेजी से सामाजिक पर्यवेक्षण
    • (d) विस्तृत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  24. 65. गुणसूत्रों में वंशानुगत सामग्री है

    • (a) ए.टी.पी.
    • (b) आर.एन.ए.
    • (c) ए.डी.पी.
    • (d) डी.एन.ए.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  25. 66. निम्नलिखित में से कौन-सा फिंगर मेलेट का वैज्ञानिक नाम है?

    • (a) पैनीकम मिलियासियम (L)
    • (b) एल्यूसिन कोराकाना
    • (c) सिटेरिया इटालिका (L)
    • (d) पासपेलम स्क्रोबिकुलटम (L)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  26. 67. अमरूद के फल में शक्कर का रूप अधिक मात्रा में पाया जाता है

    • (a) ग्लूकोज
    • (b) सुक्रोज
    • (c) लैक्टोज
    • (d) फ्रुक्टोज
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  27. 68. यूरोपियन मधुमक्खी का वैज्ञानिक नाम है

    • (a) एपिस इंडिका
    • (b) एपिस डोरसेटा
    • (c) मेलीपेन स्पीशीज
    • (d) एपिस मेलीफेरा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  28. 69. In India, Community Development Programme (1952) was launched with the financial assistance of

    • (a) IMF
    • (b) World Bank
    • (c) Ford Foundation
    • (d) RBI
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 70. आई.सी.ए.आर. - खरपतवार अनुसंधान निदेशालय स्थित है

    • (a) पुणे
    • (b) जबलपुर
    • (c) इन्दौर
    • (d) सोलन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  30. 71. मृदा के भौतिक वातावरण में सम्मिलित नहीं है

    • (a) मृदा जल
    • (b) मृदा हवा
    • (c) मृदा विद्युत चालकता
    • (d) मृदा तापक्रम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  31. 72. निम्नलिखित में से कौन-सी सूत्रकृमि द्वारा होनेवाली गेहूँ की बीमारी है?

    • (a) सेहूँ एवं ध्वज जड़
    • (b) टुंडू एवं मोल्या
    • (c) मोल्या एवं कप जड़
    • (d) सेहूँ एवं चटाई जड़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  32. 73. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (फसल) - (रुपये में एम.एस.पी. 2023 - 24)

    • (a) मसूर - 6,425.00
    • (b) चना - 5,440.00
    • (c) उड़द - 6,950.00
    • (d) मूँग - 7,755.00
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  33. 74. 85 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता पर पके केले के भंडारण के लिए अनुशंसित तापक्रम क्या है?

    • (a) 10 से 15 डिग्री सेल्सियस
    • (b) 5 से 10 डिग्री सेल्सियस
    • (c) 15 से 20 डिग्री सेल्सियस
    • (d) 2 से 5 डिग्री सेल्सियस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  34. 75. इकाइनोक्लोआ फ्रमेन्टेसिया वैज्ञानिक नाम है

    • (a) झंगोरा का
    • (b) ज्वार का
    • (c) मंडुआ का
    • (d) बाजरे का
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  35. 76. पादप आईडियोटाइप (प्रतिरूप) की अवधारणा प्रतिपादित की थी

    • (a) एम. एस. स्वामीनाथन
    • (b) मेयर एवं एंडरसन
    • (c) जे. डी. ईस्टिन
    • (d) सी.एम. डोनाल्ड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  36. 77. पानी के बहाव के द्वारा लाई गयी मिट्टी के जमा हो जाने से जिस मिट्टी का निर्माण होता है, वह कहलाती है

    • (a) डेट वास
    • (b) एलूवियम
    • (c) टिल
    • (d) लेक्सटराइन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  37. 78. रंगराजन समिति संबंधित है

    • (a) उर्वरक उद्योग
    • (b) दुग्ध उद्योग
    • (c) मछली उद्योग
    • (d) चीनी उद्योग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  38. 79. मादा मच्छर में स्टाइलेट की संख्या होती हैं

    • (a) 03
    • (b) 04
    • (c) 06
    • (d) 08
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  39. 80. राष्ट्रीय कृषि नवाचार परियोजना को कौन-सी एजेन्सी नियंत्रित करती है?

    • (a) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
    • (b) संयुक्त राष्ट्र
    • (c) विश्व बैंक
    • (d) विश्व व्यापार संगठन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  40. 81. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (फसल-बीज दर) सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) गेहूँ (डिबलिंग विधि) - 25 - 30 किलो/हे.
    • (b) मोटे दाने वाली मटर - 80 - 90 किलो/हे.
    • (c) तोरिया - सरसों - 14 - 16 किलो/हे.
    • (d) चना - 75 - 100 किलो/हे.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  41. 82. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

    • (a) एज़ोटोबैक्टर दलहनी पौधों के साथ मिलकर नाइट्रोजन को सहजीवी रूप से मृदा में स्थिर करते हैं।
    • (b) राइज़ोबिया मृदा में नाइट्रोजन को असहजीवी रूप से स्थिर करता है।
    • (c) क्लोस्ट्रीडिया दलहनी पौधों के साथ मिलकर सहजीवी रूप से नाइट्रोजन स्थिर करता है।
    • (d) नील हरित शैवाल जलमग्न परिस्थितियों में धान के खेतों में नाइट्रोजन स्थिर करते हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  42. 83. निम्न में से कौन-सा बोर्डो मिश्रण के घटकों को सही ढंग से दर्शाता है?

    • (a) कॉपर सल्फेट और सोडियम कार्बोनेट
    • (b) कॉपर सल्फेट और हाइड्रेटेड चूना
    • (c) कॉपर सल्फेट और पोटैशियम क्लोराइड
    • (d) कैल्शियम सल्फेट और हाइड्रेटेड चूना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  43. 84. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मृदा वनस्पति नहीं है?

    • (a) कवक
    • (b) बैक्टीरिया
    • (c) मोल्स
    • (d) एक्टिनोमाइसीट्स
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  44. 85. परिवर्तनीय लागत को कहा जाता है

    • (a) तय लागत
    • (b) मुख्य लागत
    • (c) अनुपूरक लागत
    • (d) स्थानान्तरण लागत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  45. 86. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए। सूची-I (फलों की फसल) - सूची-II (कुल) A. आँवला - 1. एनोनेसी B. शरीफा - 2. यूफोरबिएसी C. अंजीर - 3. मोरेसी D. बेल - 4. रूटेसी

    • (a) 4 1 3 2
    • (b) 1 2 4 3
    • (c) 2 1 3 4
    • (d) 4 3 2 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  46. 87. धान का संकर बीज प्राप्त करने हेतु कौन-सी तकनीक का प्रयोग किया जाता है?

    • (a) कोशिकाद्रव्यीय आनुवंशिकीय नर बन्ध्यता
    • (b) आनुवंशिकीय नर बन्ध्यता
    • (c) कार्यकीय अनिषेच्यता
    • (d) आकारकीय अनिषेच्यता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  47. 88. जलवायु के आधार पर केले को किस रूप में वर्गीकृत किया गया है?

    • (a) उपोष्ण कटिबंधीय फल
    • (b) शीतोष्ण कटिबंधीय फल
    • (c) भूमध्यसागरीय फल
    • (d) उष्ण कटिबंधीय फल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  48. 89. पादप प्रजनन में कोल्चिसीन का क्या उपयोग है?

    • (a) स्वबहुगुणिता उत्पन्न करना
    • (b) अगुणित उत्पन्न करना
    • (c) परबहुगुणिता उत्पन्न करना
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  49. 90. ट्रिटिकेल ______ के बीच का संकरण है।

    • (a) जई × जौ
    • (b) गेहूँ × जौ
    • (c) गेहूँ × राई
    • (d) धान × जौ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  50. 91. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) तने पर गाँठ - सनई
    • (b) राइज़ोबियम स्पीशीज - गाँठ बनाने वाले
    • (c) एज़ोला - एनाबीना
    • (d) एज़ोटोबैक्टर - असहजीवी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  51. 92. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मूलन हार्मोन है?

    • (a) एन.ए.ए.
    • (b) आई.बी.ए.
    • (c) टी.आई.बी.ए.
    • (d) आई.ए.ए.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  52. 93. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) पूसा हिमानी - मूली
    • (b) पूसा केसर - गाजर
    • (c) पूसा शीतल - खीरा
    • (d) पूसा ज्योति - पालक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  53. 94. सेन्ट्रल रिसर्च इन्स्टिट्यूट फॉर ड्राइलैंड एग्रीकल्चर (सी.आर.आई.डी.ए.), हैदराबाद के अनुसार उथली जुताई को ______ के गहराई पर वर्गीकृत किया गया था।

    • (a) 5 - 6 से.मी.
    • (b) 2 - 3 से.मी.
    • (c) 15 - 20 से.मी.
    • (d) 9 - 10 से.मी.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  54. 95. कृषि में डिजिटल मण्डी एप्लीकेशन किसने विकसित किया है?

    • (a) आई.आई.टी., मुम्बई
    • (b) आई.आई.टी., दिल्ली और जीयो
    • (c) आई.आई.टी., कानपुर और बी.एस.एन.एल.
    • (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  55. 96. निम्नलिखित में से सिंचाई की किस विधि में उच्च जल उपयोग दक्षता होती है?

    • (a) बूँद-बूँद सिंचाई या टपक सिंचाई
    • (b) बौछारी सिंचाई
    • (c) थाला सिंचाई
    • (d) बाढ़ सिंचाई
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  56. 97. एस.टी.सी.आर. अवधारणा को प्रतिपादित किया है

    • (a) गोविंदस्वामी
    • (b) कोठंडारम
    • (c) राम मूर्ति
    • (d) शोकोलास्की
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  57. 98. What is the scientific name of wild oat?

    • (a) Avena cerealis
    • (b) Avena sativa
    • (c) Avena vulgaris
    • (d) Avena fatua
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  58. 99. आई.सी.ए.आर.- केन्द्रीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान किस स्थान एवं वर्ष में स्थापित किया गया है?

    • (a) देहरादून, 1975
    • (b) कोलकाता, 1975
    • (c) जोधपुर, 1975
    • (d) दिल्ली, 1975
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  59. 100. निम्न युग्मों में से फलों की प्रजातियों से सम्बन्धित युग्म सुमेलित नहीं है?

    • (a) आम - बाम्बे ग्रीन
    • (b) आँवला - फ्रान्सिस
    • (c) पपीता - अर्का सूर्या
    • (d) केला - रेड लेडी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  60. 101. दो मुख्य फसलों के तैयार होने के मध्य अल्प अवधि में तैयार होने वाली फसल को कहते हैं

    • (a) कैच क्रॉप (अल्पावधि फसल)
    • (b) मिक्स्ड क्रॉप (मिश्रित फसल)
    • (c) इन्टर क्रॉप (सहफसल)
    • (d) कैश क्रॉप (नकदी फसल)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  61. 102. Leaf curl disease of cotton is transmitted by

    • (a) Aphid
    • (b) Thrips
    • (c) Hopper
    • (d) Whitefly
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  62. 103. विज्ञान की वह शाखा जो मिट्टी की उत्पत्ति, उसके वर्गीकरण और विवरण का अध्ययन करती है, कहलाती है

    • (a) पारिस्थितिकी
    • (b) एडाफोलॉजी
    • (c) पेडोलॉजी
    • (d) भू-विज्ञान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  63. 104. तितलियों में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए, सबसे पहले से लेकर आखिरी गतिविधि तक: I. रूपान्तरण II. लार्वा III. इमैगो IV. प्यूपा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चयन कीजिए।

    • (a) I, III, II, IV
    • (b) III, II, IV, I
    • (c) II, I, III, IV
    • (d) I, II, IV, III
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  64. 105. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमुख बासमती चावल उत्पादक राज्य है?

    • (a) उत्तर प्रदेश
    • (b) आंध्र प्रदेश
    • (c) केरल
    • (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  65. 106. कितने आकार के कण को मृदा कोलाइड माना जाता है?

    • (a) 0.001 मिमी से कम
    • (b) 0.001 मिमी से अधिक
    • (c) 0.0001 मिमी से कम
    • (d) 0.001 मिमी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  66. 107. प्रमाणित बीज उत्पादन हेतु न्यूनतम पृथक्करण दूरी के संदर्भ में कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) भिण्डी - 200 मीटर
    • (b) धान - 3 मीटर
    • (c) संकर कपास - 30 मीटर
    • (d) टमाटर - 50 मीटर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  67. 108. सजातीय वर्गीकरण के आधार पर भारत को कितने कृषि जलवायु क्षेत्र में बाँटा गया है?

    • (a) 14
    • (b) 15
    • (c) 13
    • (d) 16
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  68. 109. आम्रपाली किस क्रासिंग से प्राप्त संकर किस्म है?

    • (a) नीलम के साथ लंगड़ा
    • (b) दशहरी के साथ दशहरी
    • (c) दशहरी के साथ नीलम
    • (d) चौसा के साथ लंगड़ा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  69. 110. किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए: 1. 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई थी। 2. किसान क्रेडिट कार्ड योजना अल्पावधि/लम्बी अवधि की खेती की आवश्यकता, फसल कटाई के बाद के खर्च को पूरा करने के लिए समय पर ऋण प्रदान करती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

    • (a) 1 एवं 2 दोनों
    • (b) केवल 1
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  70. 111. सुनहरा पीला रंग का टैग किस वर्ग के बीज में प्रयोग किया जाता है?

    • (a) प्रजनक बीज
    • (b) नाभिकीय बीज
    • (c) प्रमाणित बीज
    • (d) आधारीय बीज
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  71. 112. सम्पूर्ण भारत में बीज अधिनियम लागू किया गया

    • (a) 1967 में
    • (b) 1966 में
    • (c) 1969 में
    • (d) 1968 में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  72. 113. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (फसल-पीडक) सही सुमेलित है?

    • (a) धान - डाइमण्ड बैक शलभ
    • (b) फूलगोभी - गंधी बग
    • (c) आम - मिली बग
    • (d) गेहूँ - फली छेदक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  73. 114. निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा सुमेलित नहीं है?

    • (a) NAA - पुष्पन को बढ़ाता है
    • (b) GA3 - पौध की बढ़वार को प्रोत्साहित करता है
    • (c) साइटोकाइनिन - कोशिका विभाजन घटाता है
    • (d) CCC - सूखा सहन क्षमता बढ़ाता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  74. 115. किस कारक का प्रयोग कार्बनिक कार्बन को कार्बनिक पदार्थ में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है?

    • (a) 1.074
    • (b) 1.724
    • (c) 1.742
    • (d) 1.173
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  75. 116. पौधों में प्रथम विषाणु रोग को किसने बताया?

    • (a) एम. डब्ल्यू. बिजरिंक
    • (b) एडोल्फ मेयर
    • (c) स्टैनले
    • (d) फ्रैंकेल कॉनरैट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  76. 117. ह्यूमस में सबसे अधिक प्रतिशत में पाया जाता है

    • (a) आक्सीजन
    • (b) कार्बन
    • (c) हाइड्रोजन
    • (d) नाइट्रोजन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  77. 118. Beautiful Garden book is written by

    • (a) T. K. Bose
    • (b) V. Swarup
    • (c) K. L. Chadha
    • (d) M. S. Randhawa
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  78. 119. इनहेरिटेन्स के समय दो अथवा दो से अधिक जीन के एक साथ स्थायित्व बनाने की प्रवृत्ति को कहते हैं

    • (a) लिंकेज
    • (b) गुणसूत्रों का अपभ्रन्स
    • (c) बहुगुणित एलील
    • (d) रिकाम्बीनेशन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  79. 120. अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान फॉर अर्धशुष्क की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

    • (a) अक्टूबर 11, 1982
    • (b) अक्टूबर 11, 1972
    • (c) जून 11, 1972
    • (d) अक्टूबर 21, 1972
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।

General Studies

प्र. 1
(b)
प्र. 2
(b)
प्र. 4
(c)
प्र. 5
(b)
प्र. 6
(a)
प्र. 8
(c)
प्र. 9
(b)
प्र. 10
(d)
प्र. 11
(c)
प्र. 12
(c)
प्र. 13
(c)
प्र. 14
(d)
प्र. 15
(a)
प्र. 16
(c)
प्र. 17
(a)
प्र. 18
(a)
प्र. 19
(a)
प्र. 20
(b)
प्र. 21
(a)
प्र. 22
(c)
प्र. 23
(c)
प्र. 24
(a)
प्र. 25
(c)
प्र. 26
(d)
प्र. 27
(b)
प्र. 28
(a)
प्र. 29
(c)
प्र. 30
(a)
प्र. 31
(b)
प्र. 32
(b)
प्र. 33
(b)
प्र. 34
(a)
प्र. 35
(d)
प्र. 36
(a)
प्र. 37
(b)
प्र. 38
(a)
प्र. 39
(b)
प्र. 40
(b)

Agriculture

प्र. 41
(a)
प्र. 42
(a)
प्र. 43
(b)
प्र. 44
(b)
प्र. 45
(d)
प्र. 46
(d)
प्र. 47
(b)
प्र. 48
(c)
प्र. 50
(c)
प्र. 51
(b)
प्र. 52
(a)
प्र. 53
(d)
प्र. 54
(c)
प्र. 55
(a)
प्र. 56
(b)
प्र. 57
(d)
प्र. 58
(c)
प्र. 59
(c)
प्र. 60
(b)
प्र. 61
(a)
प्र. 62
(a)
प्र. 63
(a)
प्र. 64
(d)
प्र. 65
(d)
प्र. 66
(b)
प्र. 67
(d)
प्र. 68
(d)
प्र. 69
(c)
प्र. 70
(b)
प्र. 71
(c)
प्र. 72
(b)
प्र. 73
(d)
प्र. 74
(d)
प्र. 75
(a)
प्र. 76
(d)
प्र. 77
(a)
प्र. 78
(d)
प्र. 79
(c)
प्र. 80
(c)
प्र. 81
(c)
प्र. 82
(d)
प्र. 83
(b)
प्र. 84
(c)
प्र. 85
(b)
प्र. 86
(c)
प्र. 87
(a)
प्र. 88
(d)
प्र. 89
(a)
प्र. 90
(c)
प्र. 91
(a)
प्र. 92
(b)
प्र. 93
(c)
प्र. 94
(a)
प्र. 95
(c)
प्र. 96
(a)
प्र. 97
(c)
प्र. 98
(d)
प्र. 99
(a)
प्र. 100
(d)
प्र. 101
(a)
प्र. 102
(d)
प्र. 103
(c)
प्र. 104
(d)
प्र. 105
(a)
प्र. 106
(a)
प्र. 107
(d)
प्र. 108
(b)
प्र. 109
(c)
प्र. 110
(a)
प्र. 111
(a)
प्र. 112
(c)
प्र. 113
(c)
प्र. 114
(c)
प्र. 115
(b)
प्र. 116
(b)
प्र. 117
(b)
प्र. 118
(d)
प्र. 119
(a)
प्र. 120
(b)