ExamBharo · UP TGT 2021 — Hindi (Series A) · exambharo.com/up-tgt/previous-year-papers/up-tgt-2021-hindi-series-a/
प्रश्न पत्र · यूपी टीजीटी
UP TGT 2021 — Hindi (Series A)
7 or 8 August 2021125 प्रश्नसही उत्तर पर +4, गलत उत्तर पर −0
प्रश्न उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के 7 or 8 August 2021 के पेपर से। हर प्रश्न का उत्तर उसके नीचे है, खोलने पर ही दिखता है, और पूरी उत्तर कुंजी अंत में है। स्कोर पाने के लिए पेपर को समयबद्ध प्रैक्टिस टेस्ट के रूप में दें।
आधिकारिक पुस्तिका बिना पाठ वाला स्कैन है, इसलिए ExamBharo ने यह पेपर उससे हाथ से टाइप किया है। टाइपिंग की चूक संभव है; संपर्क पेज से बताएँ।
बोर्ड ने अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में प्रश्न 9, 27 और 87 हटा दिए: ये यहाँ दिखाए गए हैं, बिना उत्तर के, और स्कोर में नहीं गिने जाते।
प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।
Hindi
1. ‘पद्मावत’ का ‘बँगला’ अनुवाद किसने किया था ?
- (a) मगन ठाकुर
- (b) आलोउजाला
- (c) नसरुद्दीन हुसैन
- (d) शुजाउद्दौला
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
2. ‘वे दिन वे लोग’ शीर्षक संस्मरणात्मक रचना के लेखक कौन है ?
- (a) निर्मल वर्मा
- (b) शिवपूजन सहाय
- (c) रामविलास शर्मा
- (d) रघुवीर सहाय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
3. ‘बैलगाड़ी’ में समास है
- (a) द्वन्द्व
- (b) द्विगु
- (c) कर्मधारय
- (d) तत्पुरुष
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
4. रामचन्द्र शुक्ल का ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ पहले किस ग्रंथ की भूमिका के रूप में छपा था ?
- (a) हिन्दी शब्द सागर
- (b) हिन्दी साहित्य कोश
- (c) हिन्दी साहित्य सागर
- (d) हिन्दी सरित्सागर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
5. निम्नलिखित में से भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की रचना नहीं है
- (a) आषाढ़ माहात्म्य
- (b) अपवर्ग पंचक
- (c) भक्ति सर्वस्व
- (d) हिन्दी भाषा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
6. संस्कृत के प्रथम नाटककार है
- (a) कालिदास
- (b) शूद्रक
- (c) विशाखदत्त
- (d) भास
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
7. ‘वध-स्थल से छलांग’ किस लेखक की कहानी है ?
- (a) ऋषिकेश सुलभ
- (b) प्रदीप जायसवाल
- (c) सत्यकेतु विद्यालंकार
- (d) डा. धर्मवीर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
8. ‘समस्त पृथ्वी से सम्बन्ध रखने वाला’ के लिए एक शब्द होगा
- (a) सार्वकालिक
- (b) सार्वदेशिक
- (c) सार्वभौमिक
- (d) सार्वजनीन
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
9. विलोम की दृष्टि से असंगत युग्म है
- (a) अज्ञ - विज्ञ
- (b) अद्यतन - पुरातन
- (c) अजय - विजय
- (d) अर्वाचीन - नवीन
उत्तर देखें
उत्तर: —
10. ‘उनकी आलोचना की प्रमुख विशेषता है–उनकी अनाविल दृष्टि और निर्मल विवेचन’ - यह कथन किस आलोचक के प्रति है ?
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
- (c) महावीर प्रसाद द्विवेदी
- (d) नामवर सिंह
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
11. सभी स्वर होते हैं
- (a) दीर्घ
- (b) अघोष
- (c) महाप्राण
- (d) अल्पप्राण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
12. द्रुतविलम्बित छन्द का लक्षण है कि इसके प्रत्येक चरण में होते हैं
- (a) दो तगण, एक जगण तथा दो गुरु के क्रम में 11 वर्ण
- (b) एक जगण, एक तगण, एक जगण तथा एक रगण के क्रम में 12 वर्ण
- (c) एक तगण, एक भगण, दो जगण तथा दो गुरु के क्रम में 14 वर्ण
- (d) एक नगण, दो भगण तथा एक रगण के क्रम में 12 वर्ण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
13. प्रेम कहानी में उठने वाले सामाजिक अवरोधों की पृष्ठभूमि पर लिखा गया उपन्यास है
- (a) नीलू नीलिमा नीलोफर - भीष्म साहनी
- (b) जुलूस - फणीश्वरनाथ रेणु
- (c) खुदा सही सलामत है - रवीन्द्र कालिया
- (d) मुझे चाँद चाहिए - सुरेन्द्र वर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
14. ‘गुरवे’ शब्द का सही सन्धि-विच्छेद होगा
- (a) गुरु + वे
- (b) गुरु + ए
- (c) गुर + वे
- (d) गुरो + ए
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
15. गार्सां द तासी के इतिहास ग्रंथ ‘द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ए ऐन्दुस्तानी’ का दूसरा संस्करण कब प्रकाशित हुआ था ?
- (a) 1848 ई.
- (b) 1868 ई.
- (c) 1871 ई.
- (d) 1888 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
16. ‘कविता की नई तारीख’ किसकी कहानी है ?
- (a) ज्ञान रंजन
- (b) काशीनाथ सिंह
- (c) श्रीकान्त वर्मा
- (d) उदय प्रकाश
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
17. ‘पार्वती’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
- (a) गिरिजा
- (b) अर्पणा
- (c) शैलजा
- (d) शिवानी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
18. ‘कबीर और तुलसी भाषा में एक मिशन के तहत लिख रहे थे ।’ यह कथन किसका है ?
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (c) रामविलास शर्मा
- (d) बच्चन सिंह
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
19. ‘झोपड़ी से राजभवन’ किस साहित्यकार की आत्मकथा है ?
- (a) श्योराज सिंह बेचैन
- (b) माताप्रसाद
- (c) सोहनपाल सुमनाक्षर
- (d) हरपाल सिंह अरुष
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
20. ‘कूलंकषा’ किसका पर्यायवाची है ?
- (a) नौका
- (b) नदी
- (c) बिजली
- (d) रात्रि
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
21. ‘शिवराज भूषण’ में कितने अलंकारों का निरूपण हुआ है ?
- (a) 15
- (b) 51
- (c) 99
- (d) 105
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
22. ‘विखण्डनवाद’ का जनक माना जाता है
- (a) रूसो को
- (b) देरीदा को
- (c) सस्यूर को
- (d) रिचर्ड को
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
23. गणनावाचक शब्द ‘अयुतम्’ किसके लिए प्रयुक्त होता है ?
- (a) दस लाख
- (b) एक लाख
- (c) पाँच हजार
- (d) दस हजार
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
24. ‘निबन्ध वह गद्य रचना है जिसमें लेखक किसी भी विषय पर स्वच्छन्दतापूर्वक परन्तु एक विशेष सौष्ठव, संहिति और वैयक्तिकता के साथ अपने भावों, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करता है ।’ – यह परिभाषा किस विद्वान की है ?
- (a) श्यामसुन्दर दास
- (b) भगीरथ मिश्र
- (c) भारतेन्दु
- (d) डा. नगेन्द्र
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
25. कोई व्यक्ति या वस्तु जिस आधार से अलग होती है या दूर जाती है, उस आधार में कौन-सा कारक प्रयुक्त होता है ?
- (a) सम्प्रदान कारक
- (b) अपादान कारक
- (c) सम्बन्ध कारक
- (d) करण कारक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
26. ‘पक्षी’ का पर्यायवाची नहीं है
- (a) खग
- (b) शकुनि
- (c) शकुंद
- (d) शकुन्त
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
27. विधा की दृष्टि से सुमेलित युग्म नहीं है
- (a) अत्र कुशलं तत्रास्तु – पत्र साहित्य
- (b) अपनी धरती अपने लोग – आत्मकथा
- (c) व्यक्तित्व की झाँकियाँ – रेखाचित्र
- (d) शान्तिनिकेतन से शिवालिक – यात्रावृत्त
उत्तर देखें
उत्तर: —
28. ‘पितृ’ शब्द के सप्तमी विभक्ति के तीनों वचनों के रूप हैं क्रमशः
- (a) पितरि, पितरो, पितृषु
- (b) पितरि, पित्रोः, पितृषु
- (c) पिते, पित्रोः, पितृषु
- (d) पितरि, पितरो, पितेषु
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
29. “जहाँ वक्रता सर्प के चाल में थी । प्रजा में नहीं थी, न भूपाल में थी ।।” – उपर्युक्त पंक्तियाँ किस अलंकार की उदाहरण हैं ?
- (a) अर्थान्तरन्यास
- (b) परिसंख्या
- (c) विभावना
- (d) अपह्नुति
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
30. ‘वह उस शाखा का वन-विहंग उड़ गया मुक्त नभ निस्तरंग’ पंक्तियाँ किस छायावादी कवि की है ?
- (a) जयशंकर प्रसाद
- (b) सुमित्रानन्दन पंत
- (c) महादेवी वर्मा
- (d) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
31. ‘चेहरे अनेक’ किसकी आत्मकथा है ?
- (a) नेमिचन्द्र जैन
- (b) धर्मवीर भारती
- (c) इलाचन्द्र जोशी
- (d) उपेन्द्रनाथ अश्क
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
32. ‘खड़ी बोली’ का एक अन्य नाम है
- (a) अन्तर्वेदी
- (b) प्राची
- (c) कौरवी
- (d) हरियाणवी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
33. हिन्दी के विकास के सम्बन्ध में निम्नांकित कथनों में एक असत्य है ।
- (a) हिन्दी का विकास संयोगात्मक भाषा के रूप में हुआ ।
- (b) हिन्दी का विकास लगभग 1000 ई. से माना जाता है ।
- (c) हिन्दी अपभ्रंश के बाद की भाषा है ।
- (d) हिन्दी एक वियोगात्मक भाषा है ।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
34. निम्नलिखित में रचना और रचनाकारों के असंगत युग्म का चयन कीजिए ।
- (a) हे मेरी तुम – केदारनाथ अग्रवाल
- (b) फूल नाम है एक – त्रिलोचन
- (c) नीली रेखा तक – भवानीप्रसाद मिश्र
- (d) लोग भूल गये हैं – शमशेर बहादुर सिंह
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
35. ‘लौटकर आया हुआ’ के लिए उपयुक्त एक शब्द होगा
- (a) आगत
- (b) विगत
- (c) तथागत
- (d) प्रत्यागत
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
36. कलचुरि राजवंश की सात नायिकाओं के नखशिख वर्णन से सम्बन्धित ग्रंथ है
- (a) उक्ति व्यक्ति प्रकरण
- (b) राउर बेलि
- (c) कुवलय माला कथा
- (d) वर्णरत्नाकर
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
37. ‘शोभा सरसाने न बखाने जात केहू भाँति आने हैं पहार मानो काजर के ढोय कै ।।’ – यह काव्य पंक्ति किसकी है ?
- (a) देव
- (b) सेनापति
- (c) मतिराम
- (d) चिन्तामणि
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
38. ‘न धर्मवृद्धेषु वयः समीक्ष्यते’ यह सूक्ति किस कवि की है ?
- (a) कालिदास
- (b) भारवि
- (c) माघ
- (d) श्रीहर्ष
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
39. ‘ग्लोबल गाँव के देवता’ उपन्यास में ‘सर्वोच्च देवलोक’ किसे कहा गया है ?
- (a) लन्दन
- (b) पेरिस
- (c) न्यूयार्क
- (d) दिल्ली
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
40. ‘नमः’ शब्द के योग में ‘विभक्ति’ होती है
- (a) प्रथमा
- (b) द्वितीया
- (c) तृतीया
- (d) चतुर्थी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
41. ‘जहँ राधा आनन उदित, निसि बासर आनंद । तहाँ कहा अरविन्द है, कहा बापुरो चन्द ।।’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
- (a) रूपक
- (b) प्रतीप
- (c) अनन्वय
- (d) दीपक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
42. ‘खुली आँखों का सपना’ यात्रावृत्त के लेखक है
- (a) मरुधर मृदुल
- (b) हरिसुमन विष्ट
- (c) सीतेश आलोक
- (d) वल्लभ डोभाल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
43. लकार और उसके कालवाचक अर्थ का कौन-सा युग्म सही नहीं है ?
- (a) लोट् लकार – सम्भाव्य काल
- (b) लट् लकार – वर्तमान काल
- (c) लृट् लकार – भविष्यत् काल
- (d) लङ् लकार – भूतकाल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
44. “बीती विभावरी जाग री । अम्बर-पनघट में डुबो रही तारा घट ऊषा नागरी ।” – उपर्युक्त पंक्तियों में अलंकार है
- (a) रूपक
- (b) उत्प्रेक्षा
- (c) श्लेष
- (d) यमक
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
45. ‘एक दिन बोलेंगे पेड़’ काव्यकृति के रचनाकार है
- (a) अरुण कमल
- (b) मंगलेश डबराल
- (c) राजेश जोशी
- (d) उदय प्रकाश
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
46. निम्न में से कौन-सा सुमेलित नहीं है ?
- (a) प्रभा खेतान – अपने-अपने चेहरे
- (b) नासिरा शर्मा – ठीकरे की मँगनी
- (c) सूर्यबाला – अग्निपंखी
- (d) मृदुला गर्ग – एक जमीन अपनी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
47. ‘ब्रजभाषा’ का विकास किस अपभ्रंश से हुआ ?
- (a) शौरसेनी अपभ्रंश से
- (b) मागधी अपभ्रंश से
- (c) अर्द्ध मागधी अपभ्रंश से
- (d) ब्राचड़ अपभ्रंश से
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
48. ‘भाषा योग वाशिष्ठ’ का रचनाकाल है
- (a) 1730 ई.
- (b) 1741 ई.
- (c) 1750 ई.
- (d) 1761 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
49. ‘तुम्हें सौंपता हूँ’ किसकी काव्य रचना है ?
- (a) नागार्जुन
- (b) शमशेर
- (c) केदारनाथ अग्रवाल
- (d) त्रिलोचन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
50. ‘अंग्रेज’ किस भाषा का शब्द है ?
- (a) अंग्रेजी
- (b) फ्रेंच
- (c) पुर्तगाली
- (d) डच
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
51. ‘पार्श्वनाथ चरित’ के लेखक हैं
- (a) वीरनन्दी
- (b) धनंजय
- (c) मुनिजिनविजय
- (d) वादिराज
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
52. ‘तुलसी गंग दुवौ भये सुकविन के सरदार’ – यह प्रसिद्ध कथन किसका है ?
- (a) भिखारीदास
- (b) ब्रजनाथ
- (c) रामचन्द्र शुक्ल
- (d) रामकुमार वर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
53. संस्कृत के किस ग्रंथ का आरम्भ ‘श्री’ शब्द से तथा समापन ‘लक्ष्मी’ शब्द से हुआ है ?
- (a) रघुवंशम्
- (b) शिशुपाल वधम्
- (c) किरातार्जुनीयम्
- (d) कुमारसंभवम्
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
54. तुलसीदास ने कौन-सी रचना अपनी शारीरिक पीड़ा के निवारणार्थ की थी ?
- (a) विनयपत्रिका
- (b) हनुमान बाहुक
- (c) रामचरित मानस
- (d) जानकी मंगल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
55. ‘तवल्कारः’ का सही संधि-विच्छेद है
- (a) तव + लकारः
- (b) तव + लृकारः
- (c) तव + ऋकारः
- (d) तवल् + कारः
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
56. टीकाकार मल्लिनाथ ने कालिदास कृत ‘कुमार सम्भवम्’ के कितने सर्गों पर संजीवनी लिखी है ?
- (a) 4
- (b) 6
- (c) 8
- (d) 10
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
57. ‘किन्तु, उस दिन यह सिद्ध हुआ जब कोई भी मनुष्य अनासक्त होकर चुनौती देता है इतिहास को उस दिन नक्षत्रों की दिशा बदल जाती है ।’ इन पंक्तियों के सृजेता तथा कृति का नाम बताइये ।
- (a) अंधा युग – धर्मवीर भारती
- (b) एक कंठ विषपायी – दुष्यंत कुमार
- (c) एक आत्म वक्तव्य – मुक्तिबोध
- (d) आत्महत्या के विरुद्ध – रघुवीर सहाय
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
58. ‘द्रक्ष्यति’ शब्द ‘दृश्’ धातु के किस लकार, वचन एवं पुरुष का रूप है ?
- (a) लट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन
- (b) लोट् लकार, मध्यम पुरुष, द्विवचन
- (c) लङ् लकार, प्रथम पुरुष, बहुवचन
- (d) लृट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
59. ‘अन्तःकरण की वृत्तियों के चित्र का नाम कविता है’ – यह काव्यलक्षण किसने प्रस्तुत किया है ?
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) श्यामसुन्दर दास
- (c) महावीर प्रसाद द्विवेदी
- (d) हजारी प्रसाद द्विवेदी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
60. अपभ्रंश में दोहा-काव्य की परम्परा का आरम्भ किस कवि ने किया ?
- (a) हेमचन्द्र
- (b) जोइन्दु
- (c) धनपाल
- (d) सोमनाथ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
61. आचार्य भरतमुनि ने नाटक में ‘अभिनय’ को किस वेद से लिया गया माना है ?
- (a) ऋग्वेद
- (b) सामवेद
- (c) यजुर्वेद
- (d) अथर्ववेद
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
62. लिपि के विकास का क्रमिक सोपान है
- (a) सूत्र लिपि, चित्र लिपि, प्रतीकात्मक लिपि, भावमूलक लिपि
- (b) भावमूलक लिपि, सूत्र लिपि, चित्र लिपि, प्रतीकात्मक लिपि
- (c) चित्र लिपि, सूत्र लिपि, प्रतीकात्मक लिपि, भावमूलक लिपि
- (d) सूत्र लिपि, भावमूलक लिपि, चित्र लिपि, प्रतीकात्मक लिपि
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
63. हिन्दी ‘नई चाल में ढली, सन् 1873 ई. ।’ भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने इसे किस पुस्तक में अंकित किया था ?
- (a) कालचक्र
- (b) विद्यासुन्दर
- (c) नीलदेवी
- (d) भारतदुर्दशा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
64. निम्नलिखित कृतियों को उनके प्रकाशनवर्ष के अनुसार आरोही क्रम में व्यक्त करने वाली श्रेणी है
- (a) जयभारत, साकेत, भारत-भारती, यशोधरा
- (b) भारत-भारती, साकेत, यशोधरा, जयभारत
- (c) भारत-भारती, जयभारत, साकेत, यशोधरा
- (d) यशोधरा, साकेत, भारत-भारती, जयभारत
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
65. संस्कृत के किस कवि ने अपने लिए ‘पद वाक्य प्रमाणज्ञ’ विशेषण का प्रयोग किया है ?
- (a) कालिदास
- (b) भारवि
- (c) भवभूति
- (d) बाणभट्ट
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
66. निम्नलिखित में एक मार्कण्डेय की कहानी नहीं है
- (a) महुए का पेड़
- (b) रामलीला
- (c) पानफूल
- (d) हंसा जाई अकेला
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
67. ‘हिन्दवी’ शब्द का प्रथम प्रयोग किस इतिहासकार ने किया है ?
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) इब्न बतूता
- (c) अबू सईद
- (d) बदायूँनी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
68. ‘अंतड़ियों में बल पड़ना’ मुहावरे का अर्थ है
- (a) आँतों की बीमारी हो जाना
- (b) हँसते-हँसते पेट में पीड़ा हो जाना
- (c) पेट में आँतों का न होना
- (d) मन में किसी प्रकार की शंका होना
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
69. “लीक पर वे चलें जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं, हमें तो जो हमारी यात्रा से बने ऐसे अनिर्मित पंथ प्यारे हैं” इन पंक्तियों के सृजेता हैं
- (a) भारत भूषण अग्रवाल
- (b) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
- (c) चन्द्रकान्त देवताले
- (d) भवानी प्रसाद मिश्र
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
70. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा स्त्रीलिंग नहीं है ?
- (a) वायु
- (b) रेणु
- (c) सेतु
- (d) रज्जु
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
71. हिन्दी काव्यशास्त्र में ‘बौद्धिक रस’ की स्थापना करने वाले विद्वान हैं
- (a) माता प्रसाद गुप्त
- (b) भगीरथ मिश्र
- (c) भिखारीदास
- (d) गणपतिचन्द्र गुप्त
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
72. ‘सूरदास का प्रेमपक्ष लोक से न्यारा है’ यह कथन किस विद्वान का है ?
- (a) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (b) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
- (c) डॉ. रामकुमार वर्मा
- (d) डॉ. बच्चन सिंह
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
73. प्रगतिवाद आन्दोलन के ‘सैनिक रूप’ का उल्लेख किस साहित्यकार ने किया है ?
- (a) प्रेमचन्द
- (b) मुक्तिबोध
- (c) अज्ञेय
- (d) नागार्जुन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
74. ‘वीणापाणि’ में समास है
- (a) कर्मधारय
- (b) तत्पुरुष
- (c) बहुव्रीहि
- (d) द्विगु
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
75. ‘पौन मया करि घूँघट टारै, दया करी दामिनी दीप देखावै’ – काव्य पंक्ति किस कवि की है ?
- (a) नेही नागरिदास
- (b) पद्माकर
- (c) देव
- (d) ग्वाल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
76. निम्नलिखित में ‘तद्भव’ शब्द नहीं है
- (a) राजा
- (b) खेत
- (c) किसान
- (d) दाहिना
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
77. ‘सब कोऊ जानत तुम्हें सारे जगत जहान’ – इस वाक्य में कौन-सा काव्य-दोष है ?
- (a) न्यून पदत्व
- (b) पुनरुक्ति
- (c) क्लिष्टत्व
- (d) अक्रमत्व
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
78. गोस्वामी विट्ठलनाथ द्वारा ‘अष्टछाप’ की स्थापना का वर्ष है
- (a) 1555 ई.
- (b) 1558 ई.
- (c) 1560 ई.
- (d) 1565 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
79. ‘विनय और सोफिया’ किस प्रसिद्ध उपन्यास के पात्र हैं ?
- (a) सेवासदन
- (b) रंगभूमि
- (c) कर्मभूमि
- (d) कायाकल्प
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
80. कालिदास ने ‘अभिज्ञान शाकुन्तलम्’ में कितने प्रकार के छन्दों का प्रयोग किया है ?
- (a) 15
- (b) 18
- (c) 20
- (d) 24
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
81. निम्न में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द कौन-सा है ?
- (a) अभ्यन्तरिक
- (b) अभ्यान्तरिक
- (c) आभ्यन्तरिक
- (d) आभ्यान्तरिक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
82. ज्ञानचन्द्र जैन कृत ‘कथाशेष’ शीर्षक जीवनी किससे संबंधित है ?
- (a) जैनेन्द्र कुमार
- (b) अमृतलाल नागर
- (c) यशपाल
- (d) उषा प्रियंवदा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
83. ‘ब्रह्मसम्प्रदाय’ के संस्थापक कौन है ?
- (a) श्री निम्बार्काचार्य
- (b) शंकराचार्य
- (c) श्री मध्वाचार्य
- (d) श्री रामानुजाचार्य
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
84. अवधि शिला का उस पर, था गुरु भार । तिल तिल काट रही थी, दृग जल धार ।। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छन्द है ?
- (a) दोहा
- (b) बरवै
- (c) सोरठा
- (d) रोला
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
85. निम्नलिखित में से असत्य कथन है
- (a) रामचन्द्र शुक्ल ने प्रेमचन्द को हिन्दी का सर्वश्रेष्ठ उपन्यासकार कहा है ।
- (b) ‘दुलाई वाली’ कहानी ‘ग्यारह वर्ष का समय’ के बाद लिखी गयी ।
- (c) ‘उसने कहा था’ कहानी ‘सरस्वती’ में 1915 ई. में प्रकाशित हुई थी ।
- (d) ‘रक्षाबन्धन’ कहानी हरिकृष्ण प्रेमी ने लिखी थी ।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
86. निम्नलिखित में से कौन-सा काव्यसंग्रह नरेन्द्र शर्मा का नहीं है ?
- (a) कर्णफूल
- (b) शूलफूल
- (c) प्रवासी के गीत
- (d) अपराजिता
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
87. ‘ऊटपटांग’ शब्द में समास होता है
- (a) बहुव्रीहि
- (b) द्वन्द्व
- (c) द्विगु
- (d) तत्पुरुष
उत्तर देखें
उत्तर: —
88. संत-काव्य परम्परा का कौन-सा कवि अपनी विद्वत्ता (सर्वाधिक शिक्षित होने) के कारण प्रसिद्ध है ?
- (a) धर्मदास
- (b) रविदास
- (c) सुन्दरदास
- (d) रज्जब
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
89. निम्नलिखित में से किस रचना का रचनाकार फोर्ट विलियम कालेज से सम्बद्ध नहीं था ?
- (a) प्रेम सागर
- (b) लालचन्द्रिका
- (c) रानी केतकी की कहानी
- (d) नासिकेतोपाख्यान
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
90. ‘प्रज्ञा नवनवोन्मेषशालिनी प्रतिभा मता’ किसकी उक्ति है ?
- (a) कुन्तक
- (b) मम्मट
- (c) भट्टलोल्लट
- (d) श्री भट्टतौत
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
91. अर्थ निर्दिष्ट करने की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा उपसर्ग अन्य तीन से भिन्न है ?
- (a) अव
- (b) अप
- (c) परि
- (d) दुर्
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
92. ‘उदधि आइ तेइ बन्धन कीन्हा । इति दसमाथ अमर पद लीन्हा ।’ – पंक्तियों के रचनाकार हैं
- (a) कुतुबन
- (b) तुलसी
- (c) जायसी
- (d) सूरदास
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
93. ‘प्रसन्न पद-नव्यार्थ युक्त्युद्बोध विधायिनी । स्फुरन्ती सत्कवेर्बुद्धिः प्रतिभा सर्वतोमुखी ।।’ – उक्त कथन किसका है ?
- (a) मम्मट
- (b) वाग्भट
- (c) रुद्रट
- (d) विश्वनाथ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
94. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण घोष-महाप्राण है ?
- (a) श
- (b) ष
- (c) स
- (d) ह
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
95. विधा की दृष्टि से कौन-सी रचना अन्य तीन से भिन्न है ?
- (a) मुर्दहिया
- (b) मणिकर्णिका
- (c) कितनी धूप में कितनी बार
- (d) वटवृक्ष की छाया में
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
96. ‘काम-भाव और शरीर का सौंदर्य उनके यहाँ उत्सव-रूप में है।’ विद्यापति के संदर्भ में यह कथन किसका है ?
- (a) रामस्वरूप चतुर्वेदी
- (b) डॉ. नगेन्द्र
- (c) बच्चन सिंह
- (d) रामचन्द्र शुक्ल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
97. निम्नलिखित में महाकाव्य के लक्षणों के विषय में एक कथन असत्य है
- (a) इसमें सभी नाटक सन्धियाँ होती हैं
- (b) इसमें सभी रस प्रधान रस के रूप में होते हैं
- (c) यह सर्गों में विभक्त होता है
- (d) इसके आरम्भ में देवादि को नमस्कार, आशीर्वाद या वस्तुनिर्देश होता है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
98. ‘प्रसंग गर्भत्व इनके गद्य की निजी विशेषता है । इनकी भाषा सरल और व्यंजना पूर्ण है । बीच-बीच में हास्य और व्यंग्य भी है ।’ – यह कथन किसके प्रति है ?
- (a) बाबू श्याम सुन्दर दास
- (b) चन्द्रधर शर्मा
- (c) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (d) अध्यापक पूर्णसिंह
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
99. ‘शुद्ध कला के पारखी, कहते हैं उस पार की ।’ पंक्ति के रचयिता कौन हैं ?
- (a) रामधारी सिंह दिनकर
- (b) नागार्जुन
- (c) रामविलास शर्मा
- (d) मुक्तिबोध
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
100. ‘नदी कोश भर टेढ़ी है’ – का संस्कृत-अनुवाद होगा
- (a) नदी क्रोशेण कुटिला ।
- (b) नदी क्रोशाय कुटिला ।
- (c) नदी क्रोशं कुटिला ।
- (d) नदी क्रोशात् कुटिला ।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
101. निम्नलिखित में से कौन-सा नाम सिद्ध-परम्परा की योगिनी का नहीं बल्कि योगी का है
- (a) पुतलिपा
- (b) मणिभद्रपा
- (c) कनखलापा
- (d) लक्ष्मीकरा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
102. ‘ए डिक्शनरी ऑफ इंगलिश एण्ड हिन्दुस्तानी’ के लेखक है
- (a) जार्ज ग्रियर्सन
- (b) विलियम ग्राउस
- (c) जॉर्ज गिलक्राइस्ट
- (d) फ्रेडरिक पिंकाट
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
103. निम्न में से कौन-सा सात्विक अनुभाव नहीं है ?
- (a) रोमांच
- (b) कंप
- (c) विषाद
- (d) प्रलय
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
104. निम्नलिखित में से कौन तद्धित प्रत्यय वाला शब्द नहीं है ?
- (a) शिक्षक
- (b) पौरुषेय
- (c) मायावी
- (d) सजावट
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
105. ‘उपन्यास का मोटापा उसके स्वास्थ्य पर वैसा ही असर डालता है, जैसे मनुष्यों का मोटापा ।’ – यह कथन किस इतिहासकार का है ?
- (a) बाबू गुलाब राय
- (b) डॉ. गणपतिचन्द्र गुप्त
- (c) डॉ. नगेन्द्र
- (d) डॉ. बच्चन सिंह
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
106. अखिल भुवन चर-अचर जग हरिमुख में लखि मातु । चकित भयी, गदगद वचन, विकसित दृग पुलकातु ।। निम्न पंक्तियों में निहित रस है
- (a) अद्भुत रस
- (b) भयानक रस
- (c) वीभत्स रस
- (d) वात्सल्य रस
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
107. ‘भारतेन्दु नाटक मण्डली’ द्वारा अभिनीत पहला नाटक था
- (a) सत्य हरिश्चन्द्र
- (b) विद्यासुन्दर
- (c) भारत दुर्दशा
- (d) सतीप्रताप
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
108. ‘उपन्यास-रहस्य’ शीर्षक से किसका निबंध संग्रह है ?
- (a) महावीर प्रसाद द्विवेदी
- (b) बालकृष्ण भट्ट
- (c) प्रतापनारायण मिश्र
- (d) बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
109. ‘निर्भय-भीम-व्यायोग’ के लेखक हैं
- (a) धनपाल
- (b) राजशेखर
- (c) धर्मप्रभ सूरि
- (d) रामचन्द्र सूरि
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
110. निम्नलिखित में एक ओष्ठ्य ध्वनि नहीं है ?
- (a) प
- (b) भ
- (c) ध
- (d) फ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
111. गुरु नानकदेव की माता का नाम था
- (a) लक्ष्मी
- (b) वितस्ता
- (c) रूपना
- (d) तृप्ता
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
112. “हिमाद्रि तुंग श्रृंग से, प्रबुद्ध शुद्ध भारती स्वयं प्रभा समुज्ज्वला, स्वतंत्रता पुकारती” – प्रस्तुत पंक्तियों में काव्य का कौन-सा गुण मौजूद है ?
- (a) माधुर्य
- (b) ओज
- (c) प्रसाद
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
113. एक ही कथानायक ‘चेतन’ उपेन्द्रनाथ के कई उपन्यासों का केन्द्रीय पात्र है । उनके किस उपन्यास का नायक ‘चेतन’ नहीं है ?
- (a) गिरती दीवारें
- (b) शहर में घूमता आइना
- (c) गर्म राख
- (d) एक नन्हीं कंदील
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
114. नाटकों और नाटककारों का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
- (a) रघुकुल रीति – जगदीशचन्द्र माथुर
- (b) मिस्टर अभिमन्यु – लक्ष्मीनारायण लाल
- (c) एक सत्य हरिश्चन्द्र – लक्ष्मीनारायण मिश्र
- (d) गोपा का दान – विनोद रस्तोगी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
115. निम्नलिखित में स्त्रीलिंग शब्द है
- (a) जवाब
- (b) गुलाब
- (c) हिसाब
- (d) शराब
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
116. ‘हम तौ भगति मुकति मैं आया । गुरु परसाद राम गुन गाया ।’ पंक्तियाँ किस ग्रंथ से ली गई है ?
- (a) पद्मावत
- (b) रामचरित मानस
- (c) कबीर की परिचई
- (d) बीजक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
117. उर्दू को यामिनी भाषा कहने का श्रेय किसको है ?
- (a) सदल मिश्र
- (b) लल्लू लाल
- (c) इंशा अल्लाखाँ
- (d) सदासुखलाल नियाज
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
118. ‘युष्मद्’ शब्द के चतुर्थी विभक्ति एकवचन के रूप हैं
- (a) ‘तुभ्यम्’ तथा ‘तव’
- (b) ‘तुभ्यम्’ तथा ‘ते’
- (c) ‘तुभ्यम्’ तथा ‘तौ’
- (d) ‘त्वया’ तथा ‘त्वाम्’
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
119. शयन में संधि है
- (a) अयादि स्वर संधि
- (b) यण स्वर संधि
- (c) गुण स्वर संधि
- (d) वृद्धि स्वर संधि
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
120. जिस समस्त पद में पूर्व या उत्तर पद की बजाय किसी अन्य अर्थ की प्रधानता होती है, उसमें होता है
- (a) बहुव्रीहि समास
- (b) तत्पुरुष समास
- (c) अव्ययीभाव समास
- (d) द्वन्द्व समास
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
121. सनि कज्जल, चष झष लगन उपज्यो सुदिन सनेहु । क्यों न नृपति हवै भोगवै, लहि सुदेसु सबु देहु ।। – बिहारी के उपर्युक्त दोहे में उनकी बहुज्ञता का कौन-सा पक्ष प्रकट हुआ है ?
- (a) वैद्यक ज्ञान
- (b) राजनीति
- (c) देशाटन
- (d) ज्योतिष ज्ञान
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
122. निम्नलिखित में ‘तद्भव’ शब्द है
- (a) रात्रि
- (b) पंख
- (c) कार्य
- (d) दैव
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
123. साखी सबदी दोहरा, कहि किहनी उपखान । भगति निरूपहिं भगत कलि, निन्दहिं बेद पुरान ।। – उपर्युक्त पंक्तियों के रचनाकार हैं
- (a) तुलसीदास
- (b) कबीर
- (c) मलिक मुहम्मद जायसी
- (d) कुतुबन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
124. ‘मर गया दीपनाथ’ नामक चर्चित कहानी के लेखक हैं
- (a) चन्द्रकिशोर जायसवाल
- (b) रमाकान्त श्रीवास्तव
- (c) रमणिका गुप्ता
- (d) संजीव
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
125. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की रचना ‘हिन्दी भाषा’ का प्रकाशन वर्ष है
- (a) 1865 ई.
- (b) 1890 ई.
- (c) 1885 ई.
- (d) 1850 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
Hindi
- प्र. 1
- (b)
- प्र. 2
- (b)
- प्र. 3
- (d)
- प्र. 4
- (a)
- प्र. 5
- (a)
- प्र. 6
- (d)
- प्र. 7
- (a)
- प्र. 8
- (c)
- प्र. 9
- —
- प्र. 10
- (b)
- प्र. 11
- (d)
- प्र. 12
- (d)
- प्र. 13
- (a)
- प्र. 14
- (d)
- प्र. 15
- (c)
- प्र. 16
- (b)
- प्र. 17
- (b)
- प्र. 18
- (d)
- प्र. 19
- (b)
- प्र. 20
- (b)
- प्र. 21
- (d)
- प्र. 22
- (b)
- प्र. 23
- (d)
- प्र. 24
- (b)
- प्र. 25
- (b)
- प्र. 26
- (c)
- प्र. 27
- —
- प्र. 28
- (b)
- प्र. 29
- (b)
- प्र. 30
- (d)
- प्र. 31
- (d)
- प्र. 32
- (c)
- प्र. 33
- (a)
- प्र. 34
- (d)
- प्र. 35
- (d)
- प्र. 36
- (b)
- प्र. 37
- (b)
- प्र. 38
- (a)
- प्र. 39
- (c)
- प्र. 40
- (d)
- प्र. 41
- (b)
- प्र. 42
- (a)
- प्र. 43
- (a)
- प्र. 44
- (a)
- प्र. 45
- (c)
- प्र. 46
- (d)
- प्र. 47
- (a)
- प्र. 48
- (b)
- प्र. 49
- (d)
- प्र. 50
- (b)
- प्र. 51
- (d)
- प्र. 52
- (a)
- प्र. 53
- (c)
- प्र. 54
- (b)
- प्र. 55
- (b)
- प्र. 56
- (c)
- प्र. 57
- (a)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 59
- (c)
- प्र. 60
- (b)
- प्र. 61
- (c)
- प्र. 62
- (c)
- प्र. 63
- (a)
- प्र. 64
- (b)
- प्र. 65
- (c)
- प्र. 66
- (b)
- प्र. 67
- (c)
- प्र. 68
- (b)
- प्र. 69
- (b)
- प्र. 70
- (c)
- प्र. 71
- (d)
- प्र. 72
- (a)
- प्र. 73
- (b)
- प्र. 74
- (c)
- प्र. 75
- (a)
- प्र. 76
- (a)
- प्र. 77
- (b)
- प्र. 78
- (d)
- प्र. 79
- (b)
- प्र. 80
- (d)
- प्र. 81
- (c)
- प्र. 82
- (b)
- प्र. 83
- (c)
- प्र. 84
- (b)
- प्र. 85
- (d)
- प्र. 86
- (d)
- प्र. 87
- —
- प्र. 88
- (c)
- प्र. 89
- (c)
- प्र. 90
- (d)
- प्र. 91
- (c)
- प्र. 92
- (c)
- प्र. 93
- (b)
- प्र. 94
- (d)
- प्र. 95
- (d)
- प्र. 96
- (a)
- प्र. 97
- (b)
- प्र. 98
- (b)
- प्र. 99
- (c)
- प्र. 100
- (c)
- प्र. 101
- (a)
- प्र. 102
- (c)
- प्र. 103
- (c)
- प्र. 104
- (d)
- प्र. 105
- (d)
- प्र. 106
- (a)
- प्र. 107
- (a)
- प्र. 108
- (a)
- प्र. 109
- (d)
- प्र. 110
- (c)
- प्र. 111
- (d)
- प्र. 112
- (b)
- प्र. 113
- (c)
- प्र. 114
- (c)
- प्र. 115
- (d)
- प्र. 116
- (c)
- प्र. 117
- (b)
- प्र. 118
- (b)
- प्र. 119
- (a)
- प्र. 120
- (a)
- प्र. 121
- (d)
- प्र. 122
- (b)
- प्र. 123
- (a)
- प्र. 124
- (a)
- प्र. 125
- (b)